एक्सप्लोरर

WhatsApp India Head Resigns: व्हाट्सएप इंडिया के हेड अभिजीत बोस ने पद से दिया इस्तीफा, जानें क्या है कारण

WhatsApp India Head Resigns: अभिजीत बोस ने आज व्हाट्सएप इंडिया के प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया है. इसके साथ ही मेटा इंडिया के पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर राजीव अग्रवाल ने भी इस्तीफा दिया है.

WhatsApp India Head Resigns: मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप इंडिया के प्रमुख रहे अभिजीत बोस और मेटा इंडिया के पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर राजीव अग्रवाल ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इन दोनों अधिकारियों के इस्तीफे के बाद अब शिवनाथ ठुकराल को अब व्हाट्सएप इंडिया समेत मेटा के सभी प्लेटफार्म के डायरेक्टर पद पर फिलहाल नियुक्त कर दिया गया है. इससे पहले वह व्हाट्सएप इंडिया के पब्लिक पॉलिसी डिपार्टमेंट के हेड थे. हाल ही में व्हाट्सएप और फेसबुक की पेमेंट कंपनी मेटा ने हाल ही अपने 11,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक (Facebook) की पेरेंट कंपनी मेटा इंडिया (Meta India) के भारत प्रमुख अजीत मोहन (Meta India Head Ajit Mohan) ने इस महीने की शुरुआत में ही इस्तीफे का ऐलान कर दिया था.
 
WhatsApp हेड ने कही यह बात
अभिजीत बोस के इस्तीफे के बारे में जानकारी देते हुए व्हाट्सएप के हेड Will Cathcart ने एक बयान में कहा कि मैं अभिजीत बोस का व्हाट्सएप की तरफ से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. उन्होंने पहले व्हाट्सएप इंडिया हेड के तौर पर बेहद शानदार सर्विसेज दी है. उन्होंने हमारी सर्विसेज को लोगों तक बेहतर ढंग से पहुंचाने की कोशिश की है. इससे देशभर के करोड़ों लोगों और बिजनेस को फायदा मिला है. व्हाट्सएप इंडिया आगे भी भारत में बिजनेस को बढ़ाने के लिए काम करता रहेगा. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही व्हाट्सएप इंडिया हेड की नियुक्ति की जाएगी.

राजीव अग्रवाल ने क्यों दिया इस्तीफा
अभिजीत बोस के इस्तीफे के बाद उनकी आगे क्या प्लानिंग है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है, लेकिन मेटा इंडिया के पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर राजीव अग्रवाल के बारे में कंपनी ने बताया कै कि उन्होंने किसी बेहतर मौके की तलाश में इस्तीफा दिया है. इसके साथ ही व्हाट्सएप इंडिया ने दोनों को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी है.

फेसबुक इंडिया हेड ने भी हाल ही में दिया इस्तीफा
इससे पहले (Facebook) की पेरेंट कंपनी मेटा इंडिया (Meta India) के भारत के हेड अजीत मोहन (Meta India Head Ajit Mohan) ने भी 3 नवंबर 2022 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने इस इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट (Social Media Platform Snapchat) से जुड़ने जा रहे हैं. मोहन एशिया-प्रशांत के प्रमुख के रूप में काम करेंगे.

ये भी पढ़ें-

रुपए-पैसे के हिसाब में बच्चे बन जाएंगे बड़ों के ''गुरु'', RBI का ये प्लान बड़े काम का है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान वॉर के तीसरे हफ्ते में पहुंचने पर बढ़ी पाकिस्तान की भारी मुश्किलें, पेट्रोल पर 55 रुपये बढ़ाने के बाद अब लिया ये बड़ा फैसला
ईरान वॉर के तीसरे हफ्ते में पहुंचने पर बढ़ी पाकिस्तान की भारी मुश्किलें, पेट्रोल पर 55 रुपये बढ़ाने के बाद अब लिया ये बड़ा फैसला
टियर-2 और टियर-3 शहरों में रियल एस्टेट में तेजी, फ्लैट और प्लॉट की कीमतों में जोरदार उछाल; जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
टियर-2 और टियर-3 शहरों में रियल एस्टेट में तेजी, फ्लैट और प्लॉट की कीमतों में जोरदार उछाल; जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
निवेशकों के लिए कमाई का मौका! इस हफ्ते खुलेंगे 3 नए IPO, जानें पूरी डिटेल
निवेशकों के लिए कमाई का मौका! इस हफ्ते खुलेंगे 3 नए IPO, जानें पूरी डिटेल
सैलरी बढ़ने के बाद भी क्यों नहीं होती बचत? जानें क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचने के तरीके...
सैलरी बढ़ने के बाद भी क्यों नहीं होती बचत? जानें क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचने के तरीके...

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
UP Weather: यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश, लखनऊ में छाए बादल, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश, लखनऊ में छाए बादल, IMD ने दी चेतावनी
The Kerala Story 2 BO: 'द केरला स्टोरी 2' की 16वें दिन भी नहीं थम रही कमाई, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका
'द केरला स्टोरी 2' की 16वें दिन भी नहीं थम रही कमाई, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget