एक्सप्लोरर

रूस-यूक्रेन युद्ध अब आम लोगों की करेगा जेब ढीली, गेहूं के दाम में जबरदस्त उछाल से महंगा होगा आटा

वैश्विक स्तर पर गेहूं के दाम दस साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गये हैं जिसका असर भारत में भी गेहूं की कीमतों पर देखा जाएगा. रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का असर इसके गेहूं के निर्यात पर भी देखा जाएगा.

Wheat Price Increased: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का असर सिर्फ दोनों देशों की सीमाओं तक सीमित ही नहीं है बल्कि पूरी दुनिया को अब इस जंग के परिणाम आर्थिक रूप से भुगतने पड़ रहे हैं. रूस कई खाद्यानों, कच्चे तेल, औद्योगिक धातु का बहुत बड़ा निर्यातक है और इस युद्ध के कारण इनकी आपूर्ति खतरे में पड़ गयी है, जिससे वैश्विक स्तर पर इनके दाम आसमान छूने लगे हैं.

गेहूं का सबसे बड़ा निर्यातक है रूस
रूस और यूक्रेन का गेहूं निर्यात भी प्रभावित हुआ है और ऐसी आशंका है कि आने वाले समय में भी गेहूं की आपूर्ति प्रभावित रहेगी. चीन और भारत के बाद रूस ही गेहूं का सबसे बड़ा उत्पादक है और गेहूं के निर्यात के मामले में यह शीर्ष स्थान पर है. गेहूं निर्यातक देशों में यूक्रेन का पांचवां स्थान है.

भारत की भारी संख्या में गेहूं निर्यात की तैयारी
भारत में वर्ष 21-22 के दौरान सरकार ने गेहूं के रिकॉर्ड उत्पादन का अनुमान जारी किया है लेकिन वैश्विक स्तर पर इसकी बढ़ती कीमत देखकर भारी मात्रा में गेहूं का निर्यात करने की तैयारी हो रही है, जिससे घरेलू बाजार में भी इसकी कीमत तेज गयी है. मध्यप्रदेश के इंदौर में गुरुवार को गेहूं 2,400 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिक रहा था लेकिन शुक्रवार को इसके दाम तेजी से बढ़ते हुये 2,400-2,500 रुपये प्रति क्विंटल हो गये. अभी कुछ समय पहले तक गेहूं स्थानीय बाजार में दो हजार रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बिक रहा था.

गेहूं की एमएसपी से अधिक कीमत मिल रही
गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य वर्ष 22-23 के लिये 2,015 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है और किसान आमतौर पर इसी दर से गेहूं बेचने को तरजीह देते हैं लेकिन अब बाजार में एमएसपी से अधिक कीमत मिल रही है. कारोबारियों ने आईएएनएस को बताया कि एमएसपी के उपर गेहूं के भाव का होना यह दर्शाता है कि सरकार को किसानों से इस बार कम मात्रा में गेहूं मिल पायेगा. उन्होंने कहा कि जिस तरह से गेहूं के दाम चढ़े हैं, उससे गेहूं की आवक मंडी में भी घट जायेगी क्योंकि खरीदार उसे सीधे किसान से खरीद लेंगे.

देश में गेहूं का रिकॉर्ड उत्पादन
कृषि मंत्रालय द्वारा गत 16 फरवरी को जारी दूसरे अग्रिम अनुमान के मुताबिक वर्ष 2021-22 में गेहूं का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है. देश में 111.32 मिलियन टन गेहूं के उत्पादन का अनुमान किया गया है. वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अधीन कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2020-21 के दौरान भारत ने 20,88,487.66 मिट्रिक टन गेहूं का निर्यात किया , जिसकी कीमत करीब 4,037.60 करोड़ रुपये थी. एपीडा के अनुसार, भारत मुख्य रूप से नेपाल, बंगलादेश, संयुक्त अरब अमीरात, श्रीलंका और यमन को गेहूं का निर्यात करता है.

10 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचे गेहूं के दाम
रिपोर्ट के अनुसार रूस और यूक्रेन के युद्धरत होने से गेहूं की वैश्विक आपूर्ति खतरे में आ गयी है और इसी के कारण एपीडा अब अन्य देशों में भी गेहूं का निर्यात करने के लिये संबंधित देशों और निर्यातकों के बात बातचीत कर रहा है. वहीं वैश्विक स्तर पर गेहूं के दाम दस साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गये हैं.

ये भी पढ़ें

रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद इन कंपनियों ने रशियन मार्केट से समेटा कारोबार, जानें कौन-कौन हैं शामिल

भारत में रियल एस्टेट क्षेत्र में विदेशी निवेश में तेजी, पांच सालों में बढ़कर 23.9 अरब डॉलर पर आया- FICCI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stock Market News: क्रूड ऑयल में तेजी से फिसला बाजार, 1300 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी 23900 के नीचे
क्रूड ऑयल में तेजी से फिसला बाजार, 1300 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी 23900 के नीचे
अगर आपका थाईलैंड के फुकेट जानें का है प्लान तो रुकिए! आ गई ये बड़ी खबर
अगर आपका थाईलैंड के फुकेट जानें का है प्लान तो रुकिए! आ गई ये बड़ी खबर
ईरान वॉर के बीच रूस से भारत के तेल खरीदने पर आया US का बयान, पाक को लगेगी मिर्ची, परेशान होगा चीन
ईरान वॉर के बीच रूस से भारत के तेल खरीदने पर आया US का बयान, पाक को लगेगी मिर्ची, परेशान होगा चीन
वेस्ट एशिया में भारी तनाव के बीच बड़ी राहत, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने उठाए ये कदम
वेस्ट एशिया में भारी तनाव के बीच बड़ी राहत, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने उठाए ये कदम

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget