एक्सप्लोरर

Blue Origin: 40 साल बाद स्पेस पहुंचा कोई भारतीय, इस उद्यमी के नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड

Who is Gopi Thotakura? अंतरिक्ष जाने वाले सबसे पहले भारतीय का रिकॉर्ड राकेश शर्मा के नाम पर दर्ज है, जिन्होंने यह कीर्तिमान आज से 4 दशक पहले 1984 में हासिल किया था...

Indian Businessman in Space: दुनिया के शीर्ष उद्यमियों और सबसे अमीर लोगों के बीच अंतरिक्ष मुकाबले का नया क्षेत्र बनकर उभरा है. बीते सालों में एलन मस्क, जेफ बेजोस, रिचर्ड ब्रैनसन जैसे अरबपतियों की कंपनियों ने स्पेस को लेकर प्रतिस्पर्धा तेज कर दी है. इस बीच बेजोस की स्पेस कंपनी ब्लू ऑरिजिन ने नए मिशन को पूरा किया है. इस मिशन की खास बात उसका भारतीय कनेक्शन है.

इस कारण अहम बना मिशन

जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ऑरिजिन का न्यू शेफर्ड-25 या एनएस-25 मिशन 19 मई रविवार को पूरा किया गया. यह मिशन बेजोस और उनकी कंपनी के लिए काफी स्पेशल था, क्योंकि उन्हें लगभग 2 साल पहले निराशा हाथ लगी थी, जब सितंबर 2022 में रॉकेट गड़बड़ी का शिकार हो गया था. उस दुर्घटना के बाद जेफ बेजोस की कंपनी को इंसानों के साथ अंतरिक्ष की 25वीं उड़ान भरने के लिए करीब 2 साल का अतिरिक्त इंतजार करना पड़ गया.

गोपीचंद के नाम ये कीर्तिमान

ब्लू ऑरिजिन के न्यू शेफर्ड प्रोग्राम की इस 7वीं उड़ान को 6 क्रू मेंबर्स की टीम ने अंजाम दिया, जिसमें भारतीय उद्यमी व पायलट गोपीचंद तोठाकुरा भी शामिल रहे. गोपीचंद इस तरह अभी तक के इतिहास में दूसरे ऐसे भारतीय बन गए, जो अंतरिक्ष में गए हैं. अंतरिक्ष जाने वाले सबसे पहले भारतीय के तौर पर राकेश शर्मा का नाम दर्ज है, जिन्होंने रूसी एयरक्राफ्ट सोयुज टी-11 से 1984 में यह कीर्तिमान हासिल किया था.

कौन हैं गोपीचंद?

गोपीचंद आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के रहने वाले हैं. वह अंतरिक्ष जाने वाले भारत के दूसरे नागरिक और पहले असैन्य (सिविलियन) भारतीय बने हैं. गोपीचंद प्रिजर्व लाइफ कॉरपोरेशन के को-फाउंडर हैं. प्रिजर्व लाइफ कॉरपोरेशन हर्ट्सफील्ड-जैकसन अटलांटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित एक होलिस्टिक वेलनेस व अप्लायड हेल्थ सेंटर है.

इन लोगों ने भी भरी उड़ान

उनके साथ इस मिशन में शामिल अन्य लोग थे- अमेरिकी एयरफोर्स के पूर्व पायलट एड ड्वाइट, वेंचर कैपिटल फर्म इंडस्ट्रियस वेंचर्स के फाउंडर मैसन एंजल, फ्रांसीसी क्राफ्ट ब्र्यूरी ब्रैसेरी मॉन्ट ब्लैंक की फाउंडर सिल्वियन शिरॉन, सॉफ्टवेयर इंजीनियर केनेथ हीस और रिटायर्ड पब्लिक अकाउंटेंट कैरोल शॉलर.

स्पेस टूरिज्म पर बेजोस का फोकस

जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ऑरिजिन की ब्लू ऑरिजिन की शुरुआत 2000 में हुई थी. इस कंपनी का फोकस स्पेस टूरिज्म पर है. कंपनी की प्रतिस्पर्धा एलन मस्क की स्पेसएक्स और रिचर्ड ब्रैनसन की वर्जिन गैलेक्टिक जैसी कंपनियों से है. स्पेस टूरिज्म में क्रू मेंबर्स को Kármán लाइन के पार लेकर जाया करता है, जिसे पृथ्वी के वायुमंडल और आउटर स्पेस की सीमारेखा माना जाता है.

ये भी पढ़ें

मांग के बराबर नहीं हो रही आपूर्ति, इस महीने तक बनी रहेगी दालों में महंगाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bonus Share: स्मॉल कैप कंपनी मुफ्त में देने जा रही 5 बोनस शेयर, जानें कब है रिकॉर्ड डेट?
स्मॉल कैप कंपनी मुफ्त में देने जा रही 5 बोनस शेयर, जानें कब है रिकॉर्ड डेट?
Dividend Alert: पहली बार डिविडेंड देने की तैयारी में है यह सरकारी कंपनी, जानें कब होगा ऐलान?
पहली बार डिविडेंड देने की तैयारी में है यह सरकारी कंपनी, जानें कब होगा ऐलान?
घर खरीदने का है प्लान? विभिन्न बैंकों की होम लोन ब्याज दर जरूर करें चेक, वरना हो सकता है भारी नुकसान...
घर खरीदने का है प्लान? विभिन्न बैंकों की होम लोन ब्याज दर जरूर करें चेक, वरना हो सकता है भारी नुकसान...
गोल्डमैन सैक्स की इस रियल एस्टेट कंपनी में एंट्री, 230 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील; जानिए डिटेल्स
गोल्डमैन सैक्स की इस रियल एस्टेट कंपनी में एंट्री, 230 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील; जानिए डिटेल्स

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Farsa Baba Death: गौ-रक्षक फरसा बाबा की मौत से आक्रोशित बागेश्वर महाराज, बोले- दोषियों को दी जाए फांसी
गौ-रक्षक फरसा बाबा की मौत से आक्रोशित बागेश्वर महाराज, बोले- दोषियों को दी जाए फांसी
Iran-US War: 'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
ईद पर रेड अनारकली में धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान ने बिखेरा जलवा, लुक्स से लूटी लाइमलाइट
ईद पर रेड अनारकली में धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान ने बिखेरा जलवा, लुक्स से लूटी लाइमलाइट
'अगर पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
'पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
Fact Check: 'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? यहां जानें
'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
'जब अमेरिका-इजरायल गारंटी दें कि अब...', ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त
'जब US-इजरायल गारंटी दें कि अब...', ईरानी राष्ट्रपति ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त
बेबी डॉल पर गार्ड का धमाल...लड़कियों के साथ डांस कर जीता दिल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
बेबी डॉल पर गार्ड का धमाल...लड़कियों के साथ डांस कर जीता दिल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
बुखार आने पर झट से खा लेते हैं दवाई, शरीर के साथ नाइंसाफी तो नहीं कर रहे आप?
बुखार आने पर झट से खा लेते हैं दवाई, शरीर के साथ नाइंसाफी तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget