एक्सप्लोरर

कौन बनेगा देसी हल्दीराम का विदेशी पार्टनर, हिस्सेदारी खरीदने की रेस में अब ये दो नाम आगे

Haldiram Stake: मिठाई और नमकीन बनाने वाली कंपनी हल्दीराम की हिस्सेदारी खरीदने की रेस में अब टेमासेक के साथ अल्फा वेव ग्लोबल भी शामिल हो गई है.

Haldiram Stake: मिठाई और नमकीन बनाने वाली कंपनी हल्दीराम की हिस्सेदारी खरीदने की रेस में ब्लैकस्टोन से लेकर टेमासेक जैसे कई ग्लोबल इंवेस्टर्स फर्म शामिल हैं. हल्दीराम का वैल्यूएशन 10 बिलियन डॉलर (85,500 करोड़ रुपये से अधिक) से अधिक है. हालांकि, सिंगापुर की ग्लोबल इन्वेस्टमेंट कंपनी टेमासेक 10-11 अरब डॉलर यानि 94,270 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर कंपनी की लगभग 10 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की दौड़ में सबसे आगे है. इस डील के लिए इन दोनों ही कंपनियों ने टर्म शीट पर भी साइन कर दिया है. यह एक ऐसा डॉक्यूमेंट है, जिसमें संभावित इंवेस्टमेंट के बारे में टर्म्स एंड कंडीशन से लेकर सारे नियमों का लेखा जोखा होता है. 

हिस्सेदारी खरीदने की रेस में ये भी आगे

हिस्सेदारी खरीदने की इस रेस में टेमासेक के साथ अमेरिका की टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट की यूनिट अल्फा वेव ग्लोबल भी शामिल है. अल्फा वेव ग्लोबल का भारत के कई फर्मों में इंवेस्टमेंट है. इंवेस्टमेंट बैंकिंग के सूत्रों के मुताबिक, यह IPO से पहले का सौदा हो सकता है, जिसका मकसद कंपनी के वैल्यूएशन के लिए एक बेंचमार्क सेट करना है. इधर, टेमासेक ने द इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक बयान में कहा, हम मार्केट में चल रही अटकलों पर टिप्पणी नहीं करते हैं. इसी के साथ टेमासेक ने इस बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया. हल्दीराम ने भी अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. 

ब्लैकस्टोन संग नहीं बनी बात

ब्लैकस्टोन (Blackstone) के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने कंपनी की 20 परसेंट हिस्सेदारी 10 बिलियन डॉलर के वैल्यूशन पर खरीदने की डिमांड रखी थी. जबकि हल्दीराम को इतनी हिस्सेदारी के लिए कुल 12 बिलियन डॉलर के वैल्यूएशन की उम्मीद थी. आखिरकार दोनों में बात नहीं बनी. अब अगर हल्दीराम किसी प्राइवेट इक्विटी फर्म के साथ 10 बिलियन डॉलर के वैल्यूएशन पर डील करती है, तो यह शायद भारतीय कॉरपोरेट इतिहास की सबसे बड़ी डील में से एक होगी. बता दें कि हल्दीराम स्नैक्स ने फाइनेंशियल ईयर 2023 में 6,375 करोड़ रुपये का कारोबार किया. 

ये भी पढ़ें:

तेजी से घट रहा है भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, क्या है इसके पीछे की वजह, देश पर कैसा होगा असर

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PF निकालने में अब नहीं कोई झंझट! 5 लाख तक का क्लेम अपने आप होगा सेटल, जानें EPFO 3.0 के फायदे
PF निकालने में अब नहीं कोई झंझट! 5 लाख तक का क्लेम अपने आप होगा सेटल, जानें EPFO 3.0 के फायदे
SBI FD rates hiked: स्टेट बैंक का बड़ा तोहफा, 25 bps तक बढ़ा दी फिक्स्ड डिपॉजिट की दरें
स्टेट बैंक का बड़ा तोहफा, 25 bps तक बढ़ा दी फिक्स्ड डिपॉजिट की दरें
क्या होता है Platform Fee जिसके बढ़ने से Zomato और Swiggy पर खाना ऑर्डर करना हो जाएगा महंगा?
क्या होता है Platform Fee जिसके बढ़ने से Zomato और Swiggy पर खाना ऑर्डर करना हो जाएगा महंगा?
ईरान-इजरायल जंग का असर, मार्च में अब तक 18 परसेंट तक लुढ़के बजाज फाइनेंस के शेयर
ईरान-इजरायल जंग का असर, मार्च में अब तक 18 परसेंट तक लुढ़के बजाज फाइनेंस के शेयर

वीडियोज

“बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा, लेकिन ध्रुव राठी के बयान से छिड़ा नया विवाद”
Sansani: बारूदी भूल-भुलैया में फंस गया अमेरिका ? | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
बहुत हुआ...अब शुरू होगा परमाणु युद्ध?
महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईद पर पहली बार गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, लेकिन बेटे निशांत आए नजर, दिया ये संदेश
ईद पर पहली बार गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, लेकिन बेटे निशांत आए नजर, दिया ये संदेश
US Iran War: 'इतनी मोहब्बत है तो ईरान चले जाओ...', आसिम मुनीर ने शिया धर्मगुरुओं को दी धमकी, पाकिस्तान में मचा बवाल
'इतनी मोहब्बत है तो ईरान चले जाओ...', मुनीर ने शिया धर्मगुरुओं को दी धमकी, पाक में क्यों पड़ी फूट?
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश
Ustaad Bhagat Singh BO Day 2: 'धुंरधर 2' के आगे दूसरे दिन बिगड़ा 'उस्ताद भगत सिंह' का खेल, शॉकिंग है फ्राइडे का कलेक्शन
'धुंरधर 2' के आगे दूसरे दिन बिगड़ा 'उस्ताद भगत सिंह' का खेल, शॉकिंग है फ्राइडे की कमाई
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर की संभावना से किया इनकार, जानें चीन-जापान का जिक्र कर क्या कहा?
ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर की संभावना से किया इनकार, जानें चीन-जापान का जिक्र कर क्या कहा?
सारा तेंदुलकर की ग्लोइंग स्किन का क्या है राज, कर दिया सीक्रेट रिवील
सारा तेंदुलकर की ग्लोइंग स्किन का क्या है राज, कर दिया सीक्रेट रिवील
10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, रेलवे में 2800 से ज्यादा पदों पर भर्ती
10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, रेलवे में 2800 से ज्यादा पदों पर भर्ती
Embed widget