एक्सप्लोरर

Paytm Crisis: डेडलाइन सिर पर आ गई, किस बैंक को मिलेंगे पेटीएम पेमेंट्स बैंक के 3 करोड़ अकाउंट 

Paytm Payments Bank: आरबीआई द्वारा पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर डिपॉजिट लेने की आखिरी तारीख 15 मार्च तय की गई है, इसलिए 2 दिन के अंदर पेटीएम को किसी न किसी पार्टनर बैंक का ऐलान करना पड़ेगा.

Paytm Payments Bank: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) के खिलाफ लगाए गए प्रतिबंध की आखिरी तारीख 15 मार्च अब सिर्फ 2 दिन दूर रह गई है. आरबीआई की कार्रवाई के बाद भारी संकट का सामना कर रही पेटीएम (Paytm) अभी भी उस बैंक का नाम तय नहीं पाई है, जिसे पेमेंट्स बैंक के अकाउंट दिए जाएंगे. इन पेटीएम मर्चेंट्स को ट्रांसफर करने के लिए फिलहाल एक्सिस बैंक (Axis Bank), केनरा बैंक (Canara Bank), यस बैंक (Yes Bank) और कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं. हालांकि, अभी तक पेटीएम की तरफ से किसी का नाम फाइनल नहीं किया गया है. 

कार्रवाई के समय 3 करोड़ मर्चेंट्स अकाउंट थे

वन 97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) के स्वामित्व वाले पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर डिपॉजिट लेने का प्रतिबंध लगाया गया है. पहले इसकी आखिरी तारीख 29 फरवरी थी, फिर इसे बढ़ाकर 15 मार्च कर दिया गया. पेमेंट्स बैंक पर जब कार्रवाई की गई, तब पेमेंट्स बैंक के पास लगभग 3 करोड़ मर्चेंट्स अकाउंट थे. बैंक इन मर्चेंट्स को ऑनबोर्ड करने के लिए पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर का काम करता था. मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि किसी एक बैंक का चुनाव होगा या सभी को थोड़े-थोड़े अकाउंट ट्रांसफर किए जाएंगे. फिलहाल इन बैंकों ने भी इस मसले पर चुप्पी साधी हुई है.

आरबीआई ने दूर की थीं शंकाएं 

आरबीआई ने कुछ दिनों पहले ही एफएक्यू जारी कर इस मसले पर कई शंकाएं दूर की थीं. साथ ही मर्चेंट्स और यूपीआई यूजर्स को पेटीएम हैंडल इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी थी. इसके अलावा क्यूआर कोड और प्वॉइंट ऑफ सेल मशीन चलते रहने का आदेश दिया था. आरबीआई की कोशिश है कि 15 मार्च के बाद भी मर्चेंट और कस्टमर्स को कोई दिक्कत न हो.

बैंकों का सालाना खर्च 70 करोड़ तक बढ़ेगा 

रिपोर्ट के मुताबिक, बैंकों में इस समय मंथन चल रहा है कि अलग-अलग तरह के मर्चेंट्स को कौन-कौन से बैंक लेंगे. साथ ही इनमें से कितने ट्रांजेक्शन 2000 रुपये से कम के होते हैं. सभी बैंक इस प्रक्रिया पर लगभग 50 से 70 करोड़ रुपये सालाना खर्च होने का अनुमान लगाए बैठे हैं. पेमेंट्स बैंक के अरबों ट्रांजेक्शन को हैंडल करने पर इतना पैसा खर्च होगा.

ये भी पढ़ें 

DA Hike: एक और राज्य ने बढ़ाया डीए, जानिए कितने राज्यों में अब तक मिला फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान वॉर ने निकाला रुपये का दम, डॉलर के मुकाबले टूटकर रिकॉर्ड लो 94.82 पर पहुंचा, और कितना गिरेगा?
ईरान वॉर ने निकाला रुपये का दम, डॉलर के मुकाबले टूटकर रिकॉर्ड लो 94.82 पर पहुंचा, और कितना गिरेगा?
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्रोपर्टी में भारी उछाल, जानें अगले 2 साल में कहां पहुंच सकती है कीमत
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्रोपर्टी में भारी उछाल, जानें अगले 2 साल में कहां पहुंच सकती है कीमत
मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच 200 डॉलर तक पहुंच सकता है कच्चा तेल, नई वॉर्निंग से वैश्विक बाजार में हड़कंप
मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच 200 डॉलर तक पहुंच सकता है कच्चा तेल, नई वॉर्निंग से वैश्विक बाजार में हड़कंप
टीवी-एसी से वाशिंग मशीन तक… ईरान वॉर की दोहरी मार, 10-15% महंगा हुआ इलेक्ट्रॉनिक्स सामान
टीवी-एसी से वाशिंग मशीन तक… ईरान वॉर की दोहरी मार, 10-15% महंगा हुआ इलेक्ट्रॉनिक्स सामान

वीडियोज

Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?
Sandeep Chaudhary: वोट लिया, अब महंगा तेल दिया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | PM Modi | Trump
Iran Israel War: US युद्ध में ऐसा फंसा..निकलना मुश्किल! | Donald Trump | Netanyahu | Breaking
Chitra Tripathi: इजरायल-अमेरिका का सरेंडर? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Iran Israel War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU के लिए बड़ा प्लान बना रहे! कहा- 'किस तरह से अपने…'
नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU के लिए बड़ा प्लान बना रहे! कहा- 'किस तरह से अपने…'
Israel US Iran War Live: अमेरिका के FBI डायरेक्टर काश पटेल की Email आईडी हैक, ईरान को लेकर US-इजरायल के बीच बढ़ी तकरार
Live: यूएस के FBI डायरेक्टर काश पटेल की Email आईडी हैक, ईरान को लेकर US-इजरायल के बीच बढ़ी तकरार
Dhurandhar 2 OTT Release: क्या 'धुरंधर 2' हो गई है OTT पर रिलीज? जानें कब और कहां देखें
Dhurandhar 2 OTT Release: क्या 'धुरंधर 2' हो गई है OTT पर रिलीज? जानें कब और कहां देखें
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, पार्किंग से लेकर एंट्री-एग्जिट तक जानें सारी डिटेल 
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें सारी डिटेल
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
Viral Video: तवे पर 8 चपाती और उस पर थूकने लगा हलवाई, वीडियो देख यूजर्स बोले- 'देसी घी' डाल रहा है भाई
तवे पर 8 चपाती और उस पर थूकने लगा हलवाई, वीडियो देख यूजर्स बोले- 'देसी घी' डाल रहा है भाई
Weight Loss Drugs In India: बिना जिम-डाइट वजन घटाने वाली दवाओं का काला सच, एक्सपर्ट्स ने बताया क्यों हैं ये खतरनाक!
बिना जिम-डाइट वजन घटाने वाली दवाओं का काला सच, एक्सपर्ट्स ने बताया क्यों हैं ये खतरनाक!
Embed widget