एक्सप्लोरर

पैन की जगह सिर्फ आधार? वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दिए संकेत

नई दिल्लीः हो सकता है कि आने वाले दिनों में आपके परमानेंट अकाउंट नंबर यानी पैन की जगह सिर्फ आधार इस्तेमाल होने लगे. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार के वित्त विधेयक पर बहस के जवाब मे इस आशय के संकेत दिए.

पैन में 10 कैरेक्टर होते हैं जो अल्फा-न्यूमैरिक यानी अंग्रेजी वर्णमाला और संख्या को मिलाकर बनते हैं. इसका इस्तेमाल विभिन्न वित्तीय लेन-देन और वित्तीय पहचान के तौर पर होता है. तकनीकी तौर पर एक व्यक्ति के पास एक ही पैन होना चाहिए, लेकिन ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिसमें एक ही व्यक्ति के पास 5-5 पैन पाए गए. सरकार को आशंका है कि इतनी संख्या में पैन जारी कराने का मकसद टैक्स चोरी करना है. दूसरी ओर आधार 12 अंकों वाला विशिष्ट पहचान संख्या है. दोनों हाथों की दसों ऊंगलियों और दोनों आंखों के पुतली रिकार्ड कर ये संख्या जारी किया जाता है. एक व्यक्ति के लिए ही एक ही आधार संख्या होती है. इसके जरिए लोगों को सीधे-सीधे सरकारी योजनाओं का फायदा पहुंचा कर सरकार ने 2 सालो में 50 हजार करोड़ रुपये के करीब की बचत की है.

आधार को लेकर जेटली का संकेत उस समय आय़ा, जब लोकसभा में पश्चिम बंगाल से वामपंथी सदस्य मोहम्मद सलीम ने सवाल पूछा कि क्या आधार तमाम सरकारी पहचान या संख्या की जगह लेगा तो वित्त मंत्री ने ऐसी संभावना से इनकार नहीं किया. देर शाम वित्त मंत्रालय के एक उच्च अधिकारी ने जानकारी दी कि मुमकिन है कि व्यक्तिगत आयकर दाताओं के लिए आने वाले दिनों में आधार ही पैन की जगह लेगा.

वित्त विधेयक में फेरबदल करते हुए जेटली ने प्रस्ताव रखा कि पहली जुलाई से आयकर रिटर्न दाखिल करने और पैन के आवेदन दस्तावेज में आधार का जिक्र करना जरुरी होगा. अगर किसी के पास अभी तक आधार नहीं है तो उसे आधार के लिए आवेदन के समय मिले इनरॉलमेंट नंबर का जिक्र करना होगा. बगैर आधार के आयकर रिटर्न में पैन को निरस्त कर दिया जाएगा और समझा जाएगा कि संबंधित व्यक्ति ने आधार के लिए आवेदन किया ही नहीं है. इसके साथ ही आयकर कानून के तहत भी कार्रवाई की जाएगी.

देश में अब तक 20 करोड़ से भी ज्यादा लोगों को पैन जारी किये गए हैं, वहीं 111 करोड़ से भी ज्यादा लोगों को आधार नंबर जारी किए जा चुके हैं. सरकार का दावा है कि हर व्यस्क व्यक्ति के पास अब आधार है. हालांकि आधार को जरुरी किए जाने पर विरोध भी हो रहा है. कुछ जानकारों का कहना है कि इससे आयकर रिटर्न में दी गयी गोपनीय जानकारी पर खतरा हो सकता है. लेकिन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने ऐसी किसी भी आशंका को एक सिरे से खारिज कर दिया.

फिलहाल, अगर आपके पास अभी भी आधार नहीं है और आयकर रिटर्न आपको दाखिल करना है तो नजदीक के आधार केद्र में जाकर तुरंत आवेदन कर दें. ध्यान रहे कि वेतनभोगी कर्मचारियो के लिए वित्त वर्ष 2016-17 और असेसममेंट इयर 2017-18 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई हो सकती है. मतलब साफ है कि अब जो आप रिटर्न दाखिल करेंगे वो बगैर आधार के पूरा नहीं होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाजार में गिरावट के समय कैसे करें निवेश? SIP और Lump Sum में क्या है सही विकल्प, जानें डिटेल
बाजार में गिरावट के समय कैसे करें निवेश? SIP और Lump Sum में क्या है सही विकल्प, जानें डिटेल
UltraTech ने Sunsure Solarpark 38 मे खरीदी 26.20 परसेंट की हिस्सेदारी, फोकस में रहेंगे शेयर
UltraTech ने Sunsure Solarpark 38 मे खरीदी 26.20 परसेंट की हिस्सेदारी, फोकस में रहेंगे शेयर
डिजिटल फ्रॉड के मामलों में ग्राहकों को राहत देने की तैयारी, पीड़ित ग्राहकों को मिल सकता है मुआवजा; जानें RBI का प्रस्ताव
डिजिटल फ्रॉड के मामलों में ग्राहकों को राहत देने की तैयारी, पीड़ित ग्राहकों को मिल सकता है मुआवजा; जानें RBI का प्रस्ताव
RBI की मंजूरी के बाद Yes Bank को मिला नया CEO, 6 अप्रैल से संभालेंगे जिम्मेदारी; जानें उनके बारे में...
RBI की मंजूरी के बाद Yes Bank को मिला नया CEO, 6 अप्रैल से संभालेंगे जिम्मेदारी; जानें उनके बारे में...

वीडियोज

Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike
Iran- Israel War: 'महायुद्ध' का 8वां दिन, तबाही का भयानक सीन!| IranAttackonIsrae l-America Air Base
Chitra Tripthi: ईरान नहीं झुका, अमेरिका ने किया सबसे बड़े हमले का ऐलान... | Iran Israel War |Trump
Jab Khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया | एक खूबसूरत और परिपक्व प्रेम कहानी

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
'उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए', नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर बोलीं राबड़ी देवी
'उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए', नीतीश कुमार को लेकर बोलीं राबड़ी देवी
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'इन समस्याओं को मैं संभाल लूंगा', पत्नी संगीता संग तलाक की खबरों पर थलपति विजय ने तोड़ी चुप्पी
'इन समस्याओं को मैं संभाल लूंगा', पत्नी संगीता संग तलाक की खबरों पर थलपति विजय ने तोड़ी चुप्पी
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान सूर्या ने प्लेइंग 11 पर दिया बड़ा अपडेट 
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान प्लेइंग 11 पर दिया अपडेट 
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप, फिर दी ये धमकी
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप
लड़की को प्रपोज करने पूरे खानदान को ले गया आशिक, महबूबा के घर के बाहर परिवार संग जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
लड़की को प्रपोज करने पूरे खानदान को ले गया आशिक, महबूबा के घर के बाहर परिवार संग जमकर लगाए ठुमके
यूपीएससी 2025 में पानीपत की कीर्ति का कमाल, चौथे प्रयास में हासिल की 304वीं रैंक
यूपीएससी 2025 में पानीपत की कीर्ति का कमाल, चौथे प्रयास में हासिल की 304वीं रैंक
Embed widget