एक्सप्लोरर

7th Pay Commission: क्या सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा 18 महीने का DA एरियर? जानें खबर

7th Pay Commission DA/DR Updates: जनवरी 2020 से जून 2021 के 18 महीनों के दौरान केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत का जो पेमेंट सेटल यानी सस्पेंड रखा गया था, क्या वो मिलने वाला है?

7th Pay Commission Dearness Allowance: देश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर है. उन्हें कोविड-19 के संकटकाल के दौरान जो महंगाई भत्ता और महंगाई राहत यानी डियरनेस अलाउंस और डियरनेस रिलीफ नहीं दिया गया था, वो अब मिलने की उम्मीद नजर आ रही है. दरअसल वित्त मंत्रालय को इस बारे में एक प्रस्ताव मिला है. इसके तहत सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को कोविड-19 के संकटकाल के दौरान सस्पेंड किया गया 18 महीने का महंगाई भत्ता/महंगाई राहत दिए जाने की सिफारिश और मांग की गई है. अगर इसे मान लिया जाता है तो बजट में या इसके बाद सरकारी कर्मचारियों व पेंशनर्स को शानदार खबर मिल सकती है.

किसने दिया है प्रस्ताव

इकोनॉमिक टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक भारतीय प्रतीक्षा मजदूर संघ ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इस आशय का पत्र लिखा है. मजदूर संघ की ओर से महासचिव मुकेश सिंह ने केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय से अनुरोध किया है कि जो डीए और डीआर जैसे भत्ते सस्पेंड कर रोक दिए गए थे, वो अब जारी कर दिए जाएं. कह सकते हैं कि केंद्र की मोदी सरकार करोड़ों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को लुभाने के लिए ये मांग पूरी कर सकती है, ऐसा मानकर ये सिफारिश की गई है.

कब से कब तक नहीं दिया गया था डीए और डीआर

कोविड-19 महामारी के दौरान जनवरी 2020 से जून 2021 के 18 महीनों के दौरान केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत का पेमेंट सेटल कर दिया गया था यानी इसे सस्पेंड रखा गया था. हालांकि वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने पहले इस बारे में संसद में एक लिखित जवाब में कहा था कि वित्त वर्ष 2020-21 के कोविडकाल के चुनौतीपूर्ण रहने के कारण इस अवधि के DA/DR के एरियर देना मुमकिन नहीं लग रहा है.

क्यों फरवरी तक जारी हो सकता है महंगाई भत्ता/महंगाई राहत एरियर

माना जा रहा है कि मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को लुभाने के लिए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी का फैसला जनवरी से फरवरी महीने के बीच ले सकती है. दरअसल 2024 के लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग की ओर से मार्च के पहले हफ्ते में किए जाने की उम्मीद है. चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही देश में आचार संहिता लागू हो जाएगी. उसके बाद केंद्र सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी नहीं कर पाएगी. 

ये भी पढ़ें

Republic Day 2024: तिरंगे के रंग में रंगी BSE बिल्डिंग, शेयर बाजार कुछ इस तरह मना रहा 75 वें गणतंत्र दिवस का जश्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Rate Today: आज आपके शहर में कितनी है गैस सिलेंडर की कीमत? घरेलू और कमर्शियल दोनों के चेक करें रेट
आज आपके शहर में कितनी है गैस सिलेंडर की कीमत? घरेलू और कमर्शियल दोनों के चेक करें रेट
Petrol-Diesel Price Today: 5 जून को कितना बढ़ा पेट्रोल- डीजल का दाम? दिल्ली से पटना तक जानें क्या है आज का भाव
Petrol-Diesel Price Today: 5 जून को कितना बढ़ा पेट्रोल- डीजल का दाम? दिल्ली से पटना तक जानें क्या है आज का भाव
Personal Loan: अच्छा सिबिल स्कोर होने के बाद भी क्यों रिजेक्ट हो जाते हैं इंस्टेंट पर्सनल लोन? समझिए नियम
अच्छा सिबिल स्कोर होने के बाद भी क्यों रिजेक्ट हो जाते हैं इंस्टेंट पर्सनल लोन? समझिए नियम
Free laptop Scheme: बच्चों को फ्री लैपटॉप बांट रही सरकार? छात्रों और अभिभावकों के लिए जरूरी खबर, PIB का आया बयान
बच्चों को फ्री लैपटॉप बांट रही सरकार? छात्रों और अभिभावकों के लिए जरूरी खबर, PIB का आया बयान

वीडियोज

Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi
Delhi Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: 1 परिवार, 8 जिंदगी...'सिस्टम' ने छीन ली! | Fire Accident
Sandeep Chaudhary: 'FLOP SYSTEM' की पोल-खेल Analysis! | Lavkesh Bajaj | Malviya Fire News | Delhi
Malviya Nagar Fire News | Mahadangal: कागजों मे ही कायदे कानूनहकीकत में तबाही और मौत? | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Aaj Ka Mausam: 19 राज्यों में आंधी-बारिश, 80 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं, देश में मानसून की एंट्री के बाद IMD की नई चेतावनी
19 राज्यों में आंधी-बारिश, 80 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं, देश में मानसून की एंट्री के बाद IMD की नई चेतावनी
54 साल के हुए योगी आदित्यनाथ: 22 की उम्र में संन्यास, फिर महंत से मुख्यमंत्री तक का सफर, ऐसे हैं अजय सिंह बिष्ट
54 साल के हुए योगी आदित्यनाथ: 22 की उम्र में संन्यास, फिर महंत से मुख्यमंत्री तक का सफर
JASPREET BUMRAH: जसप्रीत बुमराह का शर्मनाक प्रदर्शन, 4.5 करोड़ रुपये का पड़ा एक विकेट, जानिए आईपीएल का रिपोर्ट कार्ड
IPL 2026. जसप्रीत बुमराह का शर्मनाक प्रदर्शन, 4.5 करोड़ रुपये का पड़ा एक विकेट, जानिए आईपीएल का रिपोर्ट कार्ड
Maharashtra News: पाकिस्तान से आए मैसेज, डिलीट हुई चैट्स, महाराष्ट्र ATS ने जब्त किए कई मोबाइल फोन
पाकिस्तान से आए मैसेज, डिलीट हुई चैट्स, महाराष्ट्र ATS ने जब्त किए कई मोबाइल फोन
Don 3 Row: 'एकतरफा फैसला ठीक नहीं', FWICE के फैसले पर पूनम ढिल्लों ने जताई नाराजगी, रणवीर सिंह का किया सपोर्ट
'एकतरफा फैसला ठीक नहीं', FWICE के फैसले पर पूनम ढिल्लों ने जताई नाराजगी, रणवीर सिंह का किया सपोर्ट
Black Hole: ब्लैक होल के नजदीक चला जाए सूरज तो क्या होगा, जानें पृथ्वी पर कैसा पड़ेगा असर?
ब्लैक होल के नजदीक चला जाए सूरज तो क्या होगा, जानें पृथ्वी पर कैसा पड़ेगा असर?
सिर्फ डिजाइन देखकर Smartwatch लेना पड़ सकता है भारी, खरीदते समय इन चीजों का रखें ध्यान
सिर्फ डिजाइन देखकर Smartwatch लेना पड़ सकता है भारी, खरीदते समय इन चीजों का रखें ध्यान
UP Recruitment 2026: यूपी में निकली एक्साइज कॉन्स्टेबल की बंपर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवार 24 जून तक करें अप्लाई
यूपी में निकली एक्साइज कॉन्स्टेबल की बंपर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवार 24 जून तक करें अप्लाई
Embed widget