एक्सप्लोरर

Indian Stock Market: क्या चीन के चलते थम जाएगी भारतीय शेयर बाजारों में तेजी? FII ने बेच डाले 15243 करोड़ के स्टॉक्स

India Vs China: चीन के शेयर बाजार में बड़ी तेजी जारी भी रही तो इसके बावजूद कई विदेशी निवेशक चीनी स्टॉक मार्केट में निवेश करने से दूरी बनाकर रखेंगे.

Indian Stock Market Crash: क्या भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) में गुरुवार 3 अक्टूबर 2024 को आई गिरावट का चीन (China) कनेक्शन है? एक ही दिन में सेंसेक्स (Sensex) में 1770 और निफ्टी (Nifty) 550 अंकों की गिरावट देखने को मिली है. इस गिरावट में सबसे बड़ा हाथ विदेशी निवेशकों ( Foreign Investors) का रहा है जिन्होंने एक ही दिन में 15,243 करोड़ रुपये के स्टॉक्स की बिकवाली की है. चीन के स्टॉक मार्केट में तेजी ने भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. उन्हें डर सता रहा कि विदेशी निवेशक भारतीय बाजार की जगह चीनी स्टॉक मार्केट का रूख कर सकते हैं जहां लंबे समय से सुस्ती देखने को मिली है. 

विदेशी निवेशक चीन का कर रहे रूख

चीन की सरकार ने पिछले हफ्ते ही अर्थव्यवस्था को संकट से उबारने के लिए और 5 फीसदी तक आर्थिक विकास दर को हासिल करने के लिए इकोनॉमिक स्टीमुल्स पैकेज (Economic Stimulus Package) की घोषणा की है. वहीं ये अनुमान जताया जा रहा है कि 1.4 ट्रिलियन डॉलर के राहत पैकेज की घोषणा और भी की जा सकती है. जानकारों के मुताबिक इसके चलते चीनी शेयर बाजार के स्टॉक्स में तेजी आ सकती है जिसके चलते भारतीय बाजारों से विदेशी निवेशक चीन का रूख कर सकते हैं.  पिछले एक हफ्ते में चीनी शेयर बाजार में 15 फीसदी का उछाल आ चुका है. तो भारतीय शेयर बाजार का वैल्यूएशन एकतरफा तेजी के चलते महंगा नजर आ रहा है ऐसे में बेहतर रिटर्न के लिए विदेशी निवेशक चीन के शेयर बाजार में अपना निवेश बढ़ा सकते हैं.  

भारतीय बाजार की बढ़ी चिंता

सितंबर 2024 के महीने में बेंचमार्क एमएससीआई इंडेक्स में पहली बार भारत का वेटेज चीन से आगे निकल गया. लेकिन पिछले हफ्ते चीनी स्टॉक मार्केट में तेजी के चलते फिर से चीन आगे जा निकला है. हालांकि गावेकल रिसर्च (Gavekal Research) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि चीन के शेयर बाजार में तेजी से भारतीय इक्विटीज पर कोई असर नहीं पड़ेगा.    

क्या बुल रन रहेगा कायम? 

गावेकल रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती के फैसले के बाद इमर्जिंग मार्केट्स में कैपिटल फ्लो बढ़ेगा. इंटरनेशनल इंडेक्स में भारत के वेटेज बढ़ने के चलते इंफ्लो के बढ़ने की उम्मीद है. रिपोर्ट के मुताबिक चीन के शेयर बाजार तेजी जारी रहती भी है तो कई विदेशी निवेशक चीनी स्टॉक मार्केट में निवेश करने से दूरी बनायेंगे. चीन की वैश्विक सिरदर्दी भारत के लिए फायदेमंद रहने वाला है. रिपोर्ट के मुताबिक विदेशी निवेशकों को दूसरे इमर्जिंग मार्केट्स में बेहतर वैल्यू नजर जाएगा लेकिन भारतीय शेयर बाजार में जारी तेजी खत्म हो जाएगी ये कहना जल्दबाजी होगी. 

ये भी पढ़ें 

UPS Update: केंद्रीय कर्मचारियों को त्योहारी सीजन में मिलेगी खुशखबरी! यूनिफाइड पेंशन स्कीम को लेकर 15 अक्टूबर तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन!

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान वॉर ने बढ़ायी भारत की मुसीबत, मुंबई के 20% होटल बंद, भोपाल से चंडीगढ़ तक बिगड़ी हालत
ईरान वॉर ने बढ़ायी भारत की मुसीबत, मुंबई के 20% होटल बंद, भोपाल से चंडीगढ़ तक बिगड़ी हालत
ईरान ने बढ़ाई पाकिस्तान की मुसीबत, स्कूल बंद-गाड़ियां ठप, जानें पड़ोसी बांग्लादेश-श्रीलंका का हाल
ईरान ने बढ़ाई पाकिस्तान की मुसीबत, स्कूल बंद-गाड़ियां ठप, जानें पड़ोसी बांग्लादेश-श्रीलंका का हाल
ईरान वॉर पर ट्रंप के ऐलान से नए जोश के साथ ऑल टाइम लो से उठा रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को खूब धोया
ईरान वॉर पर ट्रंप के ऐलान से नए जोश के साथ ऑल टाइम लो से उठा रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को खूब धोया
30000 वर्कर्स की छुट्टी, सोशल मीडिया पर Tech Mahindra में छंटनी का बड़ा दावा; कंपनी ने दी सफाई
30000 वर्कर्स की छुट्टी, सोशल मीडिया पर Tech Mahindra में छंटनी का बड़ा दावा; कंपनी ने दी सफाई

वीडियोज

Donald Trump ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...ईरान पर बहुत बड़े दावे कर दिए! | Iran-Israel War Update
Iran New Supreme Leader: इजरायल पर ईरान की खतरनाक प्लानिंग पर ट्रंप का खुलासा | Mojtaba Khamenei
Iran-Israel War : अमेरिका ने ईरान के हजारों ठिकानों पर किया हमला | Trump । Mojtaba
Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
बिहार में भी गैस की भारी किल्लत! 1800 से 2-2 हजार में मिल रहा सिलेंडर, एजेंसी वाले भागे
बिहार में भी गैस की भारी किल्लत! 1800 से 2-2 हजार में मिल रहा सिलेंडर, एजेंसी वाले भागे
बाब-अल-मंदेब क्या है? होर्मुज के बाद बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
बाब-अल-मंदेब क्या है? जिसको बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म, वजह कर देगी परेशान
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म
US Israel Iran War: 'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
Tarn Taran Momo Incident: क्या मोमोज-चाप खाने से हो जाती है मौत, एक्सपर्ट्स से जानें ये कितने खतरनाक?
क्या मोमोज-चाप खाने से हो जाती है मौत, एक्सपर्ट्स से जानें ये कितने खतरनाक?
स्टार बनने के बाद भी रोहित शर्मा का ऐसा हाल, पत्नी रितिका से डांट खाते दिखे, यूजर्स ने लिए मजे
स्टार बनने के बाद भी रोहित शर्मा का ऐसा हाल, पत्नी रितिका से डांट खाते दिखे, यूजर्स ने लिए मजे
Embed widget