एक्सप्लोरर

Windfall Tax: कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स में हुई कटौती, आज से इतनी हुई दर, डीजल-पेट्रोल-एटीएफ पर टैक्स जीरो

Windfall Tax in India: सरकार घरेलू स्तर पर उत्पादित होने वाले कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स लगाती है और इस टैक्स की दरों की हर पखवाड़े में समीक्षा की जाती है...

सरकार ने घरेलू स्तर पर उत्पादित होने वाले कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स में आज कटौती कर दी है. हालांकि अन्य पेट्रोलियम उत्पादों जैसे डीजल, पेट्रोल और विमानन ईंधन यानी ईटीएफ के मामले में कोई बदलाव नहीं हुआ है और टैक्स की दरों को शून्य पर स्थिर रखा गया है.

अब इतना हुआ कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स

एक सरकारी नोटिफिकेशन के अनुसार, घरेलू स्तर पर उत्पादित हो रहे कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स को आज से घटा दिया गया है. इस बदलाव के बाद अब डोमेस्टिक क्रूड ऑयल पर 4,600 रुपये प्रति टन की दर से विंडफॉल टैक्स लगेगा. नई दरें आज यानी 01 अगस्त 2024 से प्रभावी हो गई हैं. इससे पहले बीते महीने के दौरान कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स में लगातार दो बार बढ़ोतरी की गई थी और कल तक यह टैक्स 7 हजार रुपये प्रति टन की दर से लग रहा था.

उससे पहले सरकार ने जुलाई महीने की शुरुआत में भी कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स को बढ़ाया था. उस समय कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स को बढ़ाकर 6 हजार रुपये प्रति टन कर दिया गया था. आज से की गई कटौती लगातार दो बार की बढ़ोतरी के बाद आई है.

डीजल-पेट्रोल-एटीएफ पर नहीं बदली ड्यूटी

वहीं दूसरी ओर सरकार ने डीजल, पेट्रोल और विमानन ईंधन यानी एटीएफ पर एक्सपोर्ट ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया है. नोटिफिकेशन के अनुसार, इस टैक्स को एक बार फिर से शून्य पर स्थिर बनाए रखने का फैसला लिया है. इसका मतलब हुआ कि घरेलू रिफाइनरों को डीजल, पेट्रोल और एटीएफ के निर्यात पर मिल रही छूट आगे भी बरकरार रहने वाली है. इससे उन घरेलू कंपनियों को फायदा होता रहेगा, जो रिफाइनरी चलाती हैं और अधिक मुनाफे के लिए डीजल-पेट्रोल व एटीएफ जैसे रिफाइन किए गए उत्पादों को देश के बाहर के बाजारों में बेचती हैं.

पिछले महीने लगी थी कटौती पर लगाम

कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स में जुलाई से पहले भी लगातार कटौती हो रही थी. अभी से करीब डेढ़ महीने पहले यानी 15 जून को हुई समीक्षा में विंडफॉल टैक्स लगातार चौथी बार कम किया गया था और उसकी दरें कम होकर 3,250 रुपये प्रति टन रह गई थीं. उस दौरान दो महीने में विंडफॉल टैक्स को लगातार चार बार कम किया गया था.

हर पखवाड़े में की जाती है समीक्षा

भारत सरकार ने घरेलू स्तर पर उत्पादित होने वाले कच्चे तेल पर सबसे पहली बार जुलाई 2022 में विंडफॉल टैक्स लगाया गया था. उसके साथ ही डीजल, पेट्रोल और विमानन ईंधन के निर्यात पर भी ड्यूटी लगाई गई थी. कई प्राइवेट रिफाइनर कंपनियां ज्यादा मार्जिन कमाने के लिए डीजल, पेट्रोल और एटीएफ का निर्यात करती हैं. सरकार ने इसे ध्यान में रखते हुए कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स और डीजल, पेट्रोल व एटीएफ पर एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाने का फैसला लिया था. इसकी समीक्षा हर पखवाड़े में यानी हर महीने में 2 बार की जाती है.

ये भी पढ़ें: पहली तारीख को महंगाई की खुराक, आज से बढ़ गए एलपीजी सिलेंडर के दाम, इन ग्राहकों पर असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Price Hike: अब घरेलू सिलेंडर भी हुआ महंगा, जानें कितने रुपए बढ़ गई गैस की कीमत, बिगड़ा रसोई का बजट
LPG Price Hike: अब घरेलू सिलेंडर भी हुआ महंगा, जानें कितने रुपए बढ़ गई गैस की कीमत, बिगड़ा रसोई का बजट
Tech Layoffs: 5 महीने में 1 लाख की छंटनी, 2026 में टेक सेक्टर का सुनहरा दौर खत्म, जानें किन कंपनियों ने दिया बड़ा झटका
Tech Layoffs: 5 महीने में 1 लाख की छंटनी, 2026 में टेक सेक्टर का सुनहरा दौर खत्म, जानें किन कंपनियों ने दिया बड़ा झटका
Edible Oil Rules: बाजार से गायब होगा 900 और 950 ML का तेल का पैकेट, सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला
Edible Oil Rules: बाजार से गायब होगा 900 और 950 ML का तेल का पैकेट, सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला
Bank KYC: केवाईसी के तोड़े नियम, इस बैंक पर RBI ने लगाया भारी भरकम जुर्माना, क्या इसमें है आपका खाता?
Bank KYC: केवाईसी के तोड़े नियम, इस बैंक पर RBI ने लगाया भारी भरकम जुर्माना, क्या इसमें है आपका खाता?

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget