एक्सप्लोरर

Wipro ने जारी किए तीसरी तिमाही के नतीजे, कंपनी की बढ़ी आमदनी, शेयरधारकों के लाभांश की भी हुई घोषणा

Wipro Q3 FY22 Results: देश की दिग्गज आईटी कंपनी विप्रो ने चालू वित्त वर्ष की दिसंबर, 2021 में समाप्त तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं.

Wipro Q3 FY22 Results: देश की दिग्गज आईटी कंपनी विप्रो ने चालू वित्त वर्ष की दिसंबर, 2021 में समाप्त तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस तिमाही में कंपनी को एकीकृत शुद्ध लाभ 2,969 करोड़ रुपये पर रहा है. हालांकि, तिमाही के दौरान कंपनी की आमदनी बढ़ी है और उसकी ऑर्डर बुकिंग भी मजबूत रही है. इससे पिछले वित्त वर्ष 2020-21 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 2,968 करोड़ रुपये रहा था.

शुद्ध लाभ 1.3 फीसदी बढ़ा
शेयर बाजारों को भेजी गई सूचना में कंपनी ने कहा तिमाही-दर-तिमाही आधार पर उसका शुद्ध लाभ 1.3 फीसदी बढ़ा है. तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 29.6 फीसदी बढ़कर 20,313.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई. इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 15,670 करोड़ रुपये थी.

आईटी सेवाओं का रहता है काफी योगदान
कंपनी के राजस्व में मुख्य योगदान आईटी सेवाओं का रहता है. कंपनी ने कहा कि आईटी सेवाओं से उसकी आमदनी मार्च, 2022 की तिमाही में 269.2 करोड़ से 274.5 करोड़ डॉलर रहेगी. यह तिमाही आधार पर दो से चार फीसदी की वृद्धि होगी.

जानें क्या बोले कंपनी के सीईओ
कंपनी ने कहा कि दिसंबर, 2021 को समाप्त तिमाही में उसका आईटी सेवाओं से राजस्व 263.1 करोड़ से 268.3 करोड़ डॉलर रहा. यह तिमाही-दर-तिमाही आधार पर दो से चार फीसदी अधिक है. विप्रो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) एवं प्रबंध निदेशक थिएरी डेलापोर्ट ने कहा कि राजस्व और मार्जिन के मोर्चे पर यह लगातार पांचवीं तिमाही है जबकि हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा है.

ऑर्डर बुक रही काफी मजबूत
उन्होंने कहा, ‘‘हमारी ऑर्डर बुकिंग भी काफी मजबूत है. हमने पिछले 12 माह के दौरान 10 करोड़ डॉलर से अधिक के राजस्व दायरे वाले सात नए ग्राहक जोड़े हैं.’’ उन्होंने कहा कि तिमाही के दौरान हमने एजाइल और लीनस्विफ्ट साल्यूशंस का अधिग्रहण पूरा किया है. इनसे हमारी क्षमता उल्लेखनीय रूप से बढ़ेगी.

10306 कर्मचारी जोड़े
विप्रो के मुख्य वित्त अधिकारी (CFO) जतिन दलाल ने कहा कि वेतन बढ़ोतरी पर काफी राशि का निवेश करने के बाद कंपनी ने मजबूत परिचालन मार्जिन दर्ज किया है. कंपनी के आईटी सेवा कारोबार के कर्मचारियों की संख्या सालाना आधार पर शुद्ध रूप से 41,363 बढ़कर 2,31,671 पर पहुंच गई है. तिमाही के दौरान कंपनी ने 10,306 कर्मचारी जोड़े हैं.

1 रुपये प्रति शेयर मिलेगा लाभांश
विप्रो ने एक रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश की घोषणा की है. बीएसई में कंपनी का शेयर बुधवार को मामूली नुकसान के साथ 691.35 रुपये पर बंद हुआ.

यह भी पढ़ें: 

Multibagger Stocks: इस स्टॉक ने निवेशकों को किया मालामाल, 1 लाख बन गए 71 लाख, जानें कैसे?

UIDAI: आधार कार्ड अपडेट को लेकर आई बड़ी खबर, अगर आपने भी दिए हैं पैसें तो यहां करें शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रोकरेज का भरोसा, इस हेल्थकेयर स्टॉक में आ सकती है 38% तक की अपसाइड; निवेशकों को मिलेगा तगड़ा रिटर्न
ब्रोकरेज का भरोसा, इस हेल्थकेयर स्टॉक में आ सकती है 38% तक की अपसाइड; निवेशकों को मिलेगा तगड़ा रिटर्न
फर्जी ऐप्स से निवेशकों को बचाने के लिए SEBI की पहल, जानिए कैसे करें असली की पहचान; धोखाधड़ी से बच सकेंगे
फर्जी ऐप्स से निवेशकों को बचाने के लिए SEBI की पहल, जानिए कैसे करें असली की पहचान; धोखाधड़ी से बच सकेंगे
राहत: रेटिंग एजेंसी S&P ने फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए भारत का ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर किया 7.1 प्रतिशत
राहत: रेटिंग एजेंसी S&P ने फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर किया 7.1 प्रतिशत
महिलाओं के लिए फायदे की खबर: अब UPI से मिलेगा तुरंत लोन! इस बैंक ने शुरू की खास सुविधा...
महिलाओं के लिए फायदे की खबर: अब UPI से मिलेगा तुरंत लोन! इस बैंक ने शुरू की खास सुविधा...

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेहरान ने ठुकराया प्रस्ताव तो ट्रंप का चढ़ा पारा, बोले- 'ईरान को डर.... हम उन्हें मार डालेंगे'
तेहरान ने ठुकराया प्रस्ताव तो ट्रंप का चढ़ा पारा, बोले- 'ईरान को डर.... हम उन्हें मार डालेंगे'
Delhi Weather: दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
जिन्हें कभी गेंदबाजी करते नहीं देखा, वो भी IPL में ले चुके हैं विकेट! हैरान कर देगी लिस्ट
जिन्हें कभी गेंदबाजी करते नहीं देखा, वो भी IPL में ले चुके हैं विकेट! हैरान कर देगी लिस्ट
Ustaad Bhagat Singh BO Day 7: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
UP Weather: यूपी में मौसम ने मारी पलटी, नोएडा-गाजियाबाद समेत इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मौसम ने मारी पलटी, नोएडा-गाजियाबाद समेत इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
GLP-1 Weight Loss Drugs: GLP-1 दवाएं कितनी खतरनाक? हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा- बिना डॉक्टर की सलाह दवा बेची तो खैर नहीं
GLP-1 दवाएं कितनी खतरनाक? हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा- बिना डॉक्टर की सलाह दवा बेची तो खैर नहीं
UP Jobs 2026: सरकारी नौकरी का मौका! UP में 2700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, PET पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
सरकारी नौकरी का मौका! UP में 2700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, PET पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
Embed widget