एक्सप्लोरर

Budget 2024: महिला किसानों को बड़ी सौगात, हर साल मिलेंगे 12 हजार रुपये, जल्द हो सकता है ऐलान!

Interim budget 2024 : सरकारी सूत्रों के मुताबिक, इस बढ़ोतरी का ऐलान अंतरिम बजट में हो सकता है. इससे चुनावों में महिला वोटरों का ज्यादा समर्थन सरकार को मिल सकता है.

Lok Sabha Elections 2024: देश में इस साल लोक सभा चुनाव होने जा रहे हैं. उससे पहले महिला किसानों को बड़ी खबर मिल सकती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) महिला किसानों को सालाना मिलने वाली सम्मान निधि डबल करने जा रहे हैं. यदि ऐसा हुआ तो महिला किसानों को हर साल 12 हजार रुपये केंद्र सरकार की तरफ से मिलेंगे. फिलहाल सम्मान निधि के रूप में देशभर के किसानों को 6000 रुपये सालाना दिए जाते हैं. 

जल्द हो सकता है सम्मान निधि दोगुनी करने का ऐलान

रायटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि केंद्र सरकार जल्द ही सम्मान निधि दोगुनी करने का ऐलान कर सकती है. इससे आम चुनाव में महिला वोटरों का बड़ा समर्थन सरकार को मिल सकता है. सूत्रों के हवाले से आई इस रिपोर्ट के मुताबिक, एक फरवरी को पेश होने वाले अंतरिम बजट में इसका ऐलान होने वाला है. इस फैसले से सरकार पर करीब 12 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. 

देश के 11 करोड़ किसान उठा रहे योजना का लाभ 

पीएम मोदी ने 2019 के आम चुनाव से पहले किसान सम्मान निधि (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi) देने का ऐलान किया था. केंद्र सरकार के मुताबिक, इस योजना से फिलहाल देश के 11 करोड़ किसानों को फायदा हो रहा है. अब तक इस योजना के जरिए नवंबर तक 15 किस्तों में 2.81 लाख करोड़ रुपये बांटे जा चुके हैं. 

महिलाओं की आर्थिक ताकत में होगा इजाफा

बार्कलेज इनवेस्टमेंट बैंक के इकोनॉमिस्ट राहुल बजोरिआ ने कहा कि किसान सम्मान निधि में इजाफा करने से महिलाओं को बहुत बड़ा सपोर्ट मिलेगा. इससे उनकी आर्थिक ताकत में भी इजाफा होगा. रिपोर्ट में एक सूत्र ने कहा कि किसी सरकारी योजना में कैश सपोर्ट को दोगुना कर महिलाओं को देने का कोई उदाहरण पहले नहीं दिखाई देता. इससे ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की स्थिति और मजबूत हो जाएगी. हालांकि, इस मसले पर कृषि मंत्रालय एवं वित्त मंत्रालय ने कमेंट करने से इनकार कर दिया.

सिर्फ 13 फीसदी महिलाएं ही जमीन की मालिक 

देश में इस समय 26 करोड़ किसान हैं. अपने परिवारों की वजह से वो एक बहुत बड़ा वोट बैंक हैं. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, देश की 142 करोड़ की आबादी में महिलाओं की संख्या लगभग 60 फीसदी है. मगर, सिर्फ 13 फीसदी ही जमीन की मालिक हैं. यही वजह है कि सम्मान निधि दोगुना करने के बावजूद सरकार पर कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा.

ये भी पढ़ें 

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर से इन कंपनियों को हो रहा फायदा, उद्घाटन के बाद शेयर पकड़ सकते हैं तेजी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank Holiday: 13 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक? जानें गुरुवार से रविवार के बीच कब- कब खुले रहेंगे
Bank Holiday: 13 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक? जानें गुरुवार से रविवार के बीच कब- कब खुले रहेंगे
FDA: अब Dominos पिज्जा का लाइसेंस सस्पेंड, सफाई नियमों की उड़ाई धज्जियां
अब Dominos पिज्जा का लाइसेंस सस्पेंड, सफाई नियमों की उड़ाई धज्जियां
GenZ Spendings: बिल, राशन और रोजाना की जरूरत, कहां पैसा खर्च कर रहे Gez Z? समझें हिसाब
बिल, राशन और रोजाना की जरूरत, कहां पैसा खर्च कर रहे Gez Z? समझें हिसाब
गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!
गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget