एक्सप्लोरर

Bloomberg List: ये हैं दुनिया की सबसे रईस फैमिली, अकूत संपत्ति की हैं मालिक, इनकी दौलत सुनकर होश उड़ जाएंगे

Worlds Richest Families: दुनिया के सबसे रईस परिवारों की लिस्ट आ गई है. इसमें भारत का सिर्फ एक परिवार टॉप-10 में जगह बनाने में कामयाब हुआ है.

Worlds Richest Families: दुनिया के सबसे रईस लोगों के नाम तो आपने कई बार सुने होंगे. इन दिनों देश के नंबर वन रईस आदमी की रेस गौतम अडानी और मुकेश अंबानी के बीच जारी है. हालांकि, आज हम आपको इनके बारे में नहीं बताएंगे. आज हम बात करने वाले हैं दुनिया की अकूत दौलत अपने पास रखने वाले परिवारों के बारे में. तो आइए जान लेते हैं कौन हैं दुनिया के टॉप-10 रईस परिवार.

यूएई का हाउस ऑफ नाहयान दुनिया की सबसे अमीर फैमिली

ब्लूमबर्ग की वर्ल्ड्स रिचेस्ट फैमिलीज लिस्ट 2023 (World's Richest Families 2023) के अनुसार, हाउस ऑफ नाहयान दुनिया की सबसे अमीर फैमिली है. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का परिवार पहली बार इस लिस्ट में शामिल हुआ और नंबर वन पोजीशन पर आया है. उनकी कुल संपत्ति 305 अरब डॉलर आंकी गई है. इस लिस्ट से स्पष्ट हो रहा है कि दुनिया की सबसे ज्यादा संपत्ति ऑयल से बनी है. नाहयान परिवार की जमीनों पर ही यूएई का सबसे बड़ा आयल रिजर्व मिला है. 

वॉल्टन और हर्मेस परिवार टॉप 3 में शामिल 

दुनिया का दूसरा सबसे अमीर परिवार अमरीका की वॉल्टन फैमिली (Walton Family) है. इस परिवार ने अपनी संपत्ति वॉलमार्ट से कमाई है. इसी परिवार के पास दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल चेन वॉलमार्ट का मालिकाना हक है. उनकी संपत्ति 259.7 अरब डॉलर आंकी गई. तीसरी पोजीशन पर 150.9 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ फ्रांस का हर्मेस परिवार है. इस परिवार के पास लग्जरी फैशन ब्रांड ‘द हाउस ऑफ हर्मेस’ का मालिकाना हक है. 

कतर के शाही परिवार ने भी बनाई जगह 

अमरीका की कंफेक्शनरी कंपनी मार्स को चलाने वाली मार्स फैमिली 141.9 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे नंबर पर रही है. पांचवें नंबर पर कतर का शाही परिवार हाउस ऑफ अल थानीज 135 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ काबिज है. अल थानीज परिवार के पास आयल डिपॉजिट के अलावा फैशन लेबल वेलेंटिनो का मालिकाना हक और विदेशों में कई संपत्तियां हैं. 

भारत का अंबानी परिवार भी टॉप 10 में 

टॉप टेन लिस्ट में अमरीकी पेट्रोकेमिकल कंपनी कोच इंडस्ट्रीज के मालिक कोच परिवार ने भी जगह बनाई है. उनके पास 127.3 अरब डॉलर की दौलत है. इसके अलावा सउदी अरब का शाही परिवार हाउस ऑफ सउद है. इनके पास 112 अरब डॉलर की संपत्ति है. इसके बाद भारत का अंबानी परिवार भी 89.9 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ इस लिस्ट में शामिल हुआ है. फ्रांस के फैशन हाउस चेनल के मालिक वेर्थीमेरस परिवार की संपत्ति 89.6 अरब डॉलर और रॉयटर न्यूज के मालिक थॉम्पसन फॅमिली 71.1 अरब डॉलर के साथ इस लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं. 

एक साल में 1.5 ट्रिलियन डॉलर बढ़ी 25 परिवारों की संपत्ति

ब्लूमबर्ग के अनुसार, दुनिया के रईस 25 परिवारों की संपत्ति पिछले एक साल में 1.5 ट्रिलियन डॉलर बढ़ी है. साथ ही खाड़ी देशों के तीन शाही परिवार जो इस लिस्ट में शामिल हुए हैं उनकी संपत्ति अनुमान से कहीं ज्यादा है. रूस की दिग्गज खनन कंपनी नोरीलस्क निकल के मालिक व्लादिमीर पोतनिन का परिवार 30 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ इस लिस्ट में 49वें नंबर पर रहा. 

ये भी पढ़ें 

Share Market This Week: इस हफ्ते थोड़ा संभलकर करना होगा कारोबार, इन फैसलों पर नजर रखेंगे तो बचे रहेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran War: बासमती से लेकर दवाओं तक, खतरे में भारत के ये 6 सेक्टर, एक्सपोर्टर्स की टूटी कमर
बासमती से लेकर दवाओं तक, खतरे में भारत के ये 6 सेक्टर, एक्सपोर्टर्स की टूटी कमर
मिडिल ईस्ट की जंग जेब पर भारी! जयपुर में लुब्रिकेंट्स के दाम 40% तक उछले, वाहनों की सर्विसिंग हुई महंगी
मिडिल ईस्ट की जंग जेब पर भारी! जयपुर में लुब्रिकेंट्स के दाम 40% तक उछले, वाहनों की सर्विसिंग हुई महंगी
बड़ी राहत! प्लास्टिक से लेकर टेक्सटाइल तक, 30 जून तक इन उत्पादों की कस्टम ड्यूटी पर मिलेगी छूट
बड़ी राहत! प्लास्टिक से लेकर टेक्सटाइल तक, 30 जून तक इन उत्पादों की कस्टम ड्यूटी पर मिलेगी छूट
अब पसंदीदा गाड़ी खरीदना होगा और मुश्किल! हॉर्मुज संकट की तपिश से स्टील से टायर तक सब महंगा
अब पसंदीदा गाड़ी खरीदना होगा और मुश्किल! हॉर्मुज संकट की तपिश से स्टील से टायर तक सब महंगा

वीडियोज

कैसे बनी Rolls-Royce? एक गरीब लड़के ने बनाई दुनिया की सबसे लग्ज़री कार कंपनी #autolive
धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: 'क्या आपने अपनी कब्र तैयार कर ली?' ईरान ने अमेरिका के रक्षामंत्री पीट हेगसेथ को दी धमकी
'क्या आपने अपनी कब्र तैयार कर ली?' ईरान ने अमेरिका के रक्षामंत्री पीट हेगसेथ को दी धमकी
पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार में अपहरण के इतिहास की खोली 'फाइल', CM नीतीश का भी लिया नाम
पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार में अपहरण के इतिहास की खोली 'फाइल', CM नीतीश का भी लिया नाम
38,424 करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट... दुनिया खरीद रही भारत के हथियार, राजनाथ सिंह ने दिया ऐसा डेटा, PAK को लगेगी मिर्ची
38,424 करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट... दुनिया खरीद रही भारत के हथियार, राजनाथ सिंह ने दिया ऐसा डेटा, PAK को लगेगी मिर्ची
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
अभिषेक-हेड का तूफान, फिर क्लासेन ने ठोका दमदार अर्धशतक, SRH ने कोलकाता को दिया 227 का लक्ष्य
अभिषेक-हेड का तूफान, फिर क्लासेन ने ठोका दमदार अर्धशतक, SRH ने कोलकाता को दिया 227 का लक्ष्य
Explained: क्या 2026 में सूख जाएंगे पेट्रोल पंप? क्यों कहा जा रहा 1973 जैसा तेल संकट लौट आया! जानें तब-अब में 5 बड़े फर्क
क्या 2026 में सूख जाएंगे पेट्रोल पंप? क्यों कहा जा रहा 1973 जैसा तेल संकट लौट आया!
Beetroot Lip Balm: होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
UPTET vs Super TET: Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए ये पूरा सिस्टम
Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए पूरा सिस्टम
Embed widget