एक्सप्लोरर

JIO के फीचर फोन को किसी भी टेलिविजन सेट से जोड़ें: वीडियो देखें

आम मोबाइल हैंडसेट यानी फीचर फोन पर भी इंटरनेट की सुविधाएं मिलेंगी. साथ ही इस नए किस्म के फीचर फोन को आप किसी भी टेलिविजन सेट से जोड़कर वीडियो देख सकेंगे. ये सब मुमकिन होगा रिलायंस इंडस्ट्रीज के नए जियो फोन की बदौलत.

नई दिल्लीः आम मोबाइल हैंडसेट यानी फीचर फोन पर भी इंटरनेट की सुविधाएं मिलेंगी. साथ ही इस नए किस्म के फीचर फोन को आप किसी भी टेलिविजन सेट से जोड़कर वीडियो देख सकेंगे. ये सब मुमकिन होगा रिलायंस इंडस्ट्रीज के नए जियो फोन की बदौलत.

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शेयरधारकों की सालाना बैठक में ये धन्यवाद यूं ही नहीं दिया. रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम में मुकेश अंबानी ने सभी को दिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि कंपनी की मोबाइल सेवा जियो के ग्राहकों की संख्या जहां 12 करोड़ से ऊपर हो चुकी है, वहीं जिओ की बदौलत भारत, अमेरिका और चीन को पछाड़कर डाटा की खपत के मामले में सबसे बड़ा देश बन गया है. इस सफर में अभी तक स्मार्टफोन का इस्तेमाल होता रहा है और अब रिलायंस की नजर फीचर फोन यानी ऐसे फोन पर है जहां एप वगैरह नहीं डाउनलोड किए जा सकते हैं और डाटा का इस्तेमाल नहीं हो सकता. मुकेश अंबानी का कहना है कि देश में 50 करोड़ फीचर फोन इस्तेमाल करने वालों को बातचीत के लिए तो पैसा खर्च करना ही होता है, डेटा पर भी खर्च भारी-भरकम है. लेकिन अब इन सबसे आजादी दिलानी की तैयारी है.

अब फीचर फोन पर डाटा के इस्तेमाल के जरिए इस बाजार की शक्लोंसूरत बदलने की तैयारी है. हालांकि इससे दूसरी टेलिकॉम कंपनियों को खासा नुकसान होगा, लेकिन आम आदमी के लिए ये अच्छी खबर है. चेयरमैन मुकेश अंबानी ने पहली बार अपने बेटे आकाश और बेटी ईशा को शेयरधारकों को नई सेवा की खासियत बताने के लिए बुलाया. उन्होंने नए फोन के फीचर्स के बारे में बताते हुए कहा कि

वॉइस ओवर लांग टर्म इवोल्यूशन यानी (VOLTE) वोल्टे तकनीक पर आधारित है. इसमें बातचीत के लिए भी डाटा का इस्तेमाल होता है. फोन में जियो के सभी एप जैसे म्यूजिक, फिल्म वगैरह होंगे पहले से ही शामिल होंगे. कॉल लगाना हो या फिर एसएमएस टाइप करना हो, अपनी ऊंगलियों को तकलीफ देने की जरुरत नहीं होगी. बस आवाज दीजिए, फोन बाकी काम कर देगा.

  • असीमित डाटा इस्तेमाल और मुफ्त में बातचीत के लिए हर महीने 153 रुपये देने होंगे.
  • दो दिन का पैकेज 23 रुपये और हफ्ते भर का पैकेज 54 रुपये में मिलेगा.
  • नया फोन प्रदर्शन के लिए 15 अगस्त से उपलब्ध होगा जबकि 24 अगस्त से उसकी बुकिंग की जा सकती है. सितम्बर से पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर हैंडसेट मिलना शुरु होगा.
  • शुरु में ये हैंडसेट इंपोर्टेड होगा जबकि दिसम्बर तक इसे पूरी तरह से भारत में ही बनाने की योजना है.
  • कंपनी का लक्ष्य नए फोन के लिए 5 करोड़ ग्राहक जुटाने का है.

मुकेश अंबानी का दावा है कि अब इन सब के लिए मोबाइल हैंडसेट की कीमत प्रभावी तौर पर इसकी लागत शून्य होगी. उन्होंनें रिलायंस की एजीएम में इस बात का ऐलान किया है.

  • हर महीने 309 रुपये चुकाने होंगे
  • फोन से किसी भी टेलिविजन सेट को जोड़ा जा सकता है, भले ही वो पुराने जमाने वाला टेलिविजन सेट ही क्यों ना हो.
  • नई सुविधा के तहत हर दिन 3-4 घंटे का इंटरनेट पर उपलब्ध वीडियो कंटेट देखा जा सकेगा.
  • रिलायंस जिओ ने अभी तक डीटीएच के बाजार में कदम नहीं रखा है, लेकिन फोन से टीवी को जोडने की योजना इस दिशा में पहला कदम माना जा रहा है.इस बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शेयरधारकों को खुश करने के लिए बड़ा फैसला किया. इसके मुताबिक 10 रुपये अंकित मूल्य वाले हर एक मौजूदा शेयर के बदले 10 रुपये अंकित मूल्य वाला एक बोनस शेयर मिलेगा. इससे 24,62,924 शेयरधारकों को फायदा होगा. कंपनी बोनस शेयर पर 3000 करोड रुपये से ज्यादा खर्च करेगी. बोनस शेयर 20 सितम्बर तक मिल जाएंगे

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का कहना है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लोगों को भरोसा दिलाती है कि देश के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए हर संभव कोशिश करेगी और उम्मीदों पर खरी उतरेगी.

शेयरधारकों के इतर बाकी लोगों को खुश करने के लिए जहां मुकेश अंबानी ने जियो की नई योजना का ऐलान किया, वहीं शेयरधारकों के लिए बोनस शेयर का ऐलान कर उन्हे सुखद आश्चर्य दिया. जानकारो का कहना है कि इसकी भनक दूर-दूर तक बाजार को नहीं थी, फिर भी इसका फायदा लंबे समय तक मिल सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, खरीदारी का मौका...जानें आज कितना सस्ता हो गया रेट
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, खरीदारी का मौका...जानें आज कितना सस्ता हो गया रेट
बाजार में गिरावट के बीच ब्रोकरेज फर्म की चेतावनी, इन शेयरों में दिख सकती है 21% तक की गिरावट; जानें डिटेल्स
बाजार में गिरावट के बीच ब्रोकरेज फर्म की चेतावनी, इन शेयरों में दिख सकती है 21% तक की गिरावट; जानें डिटेल्स
संकट में चमकने वाला सोना ईरान वॉर में क्यों हुआ सस्ता और आगे क्या होगा? जानें एक्सपर्ट्स की राय
संकट में चमकने वाला सोना ईरान वॉर में क्यों हुआ सस्ता और आगे क्या होगा? जानें एक्सपर्ट्स की राय
Financial Planning: 31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना लग सकता है पेनल्टी; जानिए डिटेल
31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना लग सकता है पेनल्टी; जानिए डिटेल

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खर्ग पर हमले के बाद ईरान गुस्से से लाल, अमेरिका को दी खुली धमकी- 'तेल ठिकानों पर वार हुआ तो...'
खर्ग पर हमले के बाद ईरान गुस्से से लाल, अमेरिका को दी खुली धमकी- 'तेल ठिकानों पर वार हुआ तो...'
महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता बिल पेश, जबरन शादी से जन्मे बच्चे की पहचान मां के मूल धर्म से होगी तय
महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता बिल पेश, जबरन शादी से जन्मे बच्चे की पहचान मां के मूल धर्म से होगी तय
कहां है खर्ग आईलैंड, जिस पर हमले का ट्रंप ने किया दावा, क्यों कहा जाता है इसे ईरान का दिल, जानें सब कुछ
कहां है खर्ग आईलैंड, जिस पर हमले का ट्रंप ने किया दावा, क्यों कहा जाता है इसे ईरान का दिल
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
DU On Rahul Gandhi: राहुल गांधी के कमेंट पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की कड़ी आपत्ति, कहा- 'बयान देने से पहले...'
राहुल गांधी के कमेंट पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की कड़ी आपत्ति, कहा- 'बयान देने से पहले...'
Ustad Bhagat Singh First Review Out: आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
Ship Fuel: बड़े जहाजों में किस ईंधन का होता है इस्तेमाल, जानें आम फ्यूल से कितना होता है यह अलग
बड़े जहाजों में किस ईंधन का होता है इस्तेमाल, जानें आम फ्यूल से कितना होता है यह अलग
Audi SQ8 की बुकिंग शुरू, इस दिन भारत में लॉन्च होगी ये लग्जरी SUV, जानें क्या होगा खास
Audi SQ8 की बुकिंग शुरू, इस दिन भारत में लॉन्च होगी ये लग्जरी SUV, जानें क्या होगा खास
Embed widget