एक्सप्लोरर

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कुछ इस तरह बढ़ सकेगी आपकी पेंशन, जानें पूरी Details

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद ईपीएफ के दायरे में आने वाले कर्मचारी आखिरी निकाली गई सैलरी के मुताबिक पेंशन हासिल कर सकेंगे.

नई दिल्लीः निजी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है और उनकी पेंशन में बढ़ोतरी करने वाला फैसला दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने पेंशन से जुड़े केरल हाई कोर्ट के एक अहम फैसले को बरकरार रखा है और इस मामले में ईपीएफओ (भविष्‍य निधि संगठन) की याचिका को खारिज कर दिया है.

दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया है कि निजी कर्मचारियों के पेंशन की कैलकुलेशन उनकी पूरी सैलरी के आधार पर हो जबकि फिलहाल ईपीएफओ 15,000 रुपये की बेसिक सैलरी की लिमिट के आधार पर पेंशन की कैलकुलेशन करता है. अदालत के इस फैसले से प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले एंप्लाइज की पेंशन में बढ़त का रास्ता साफ हो गया है. अब कर्मचारी और उनके एंप्लायर अगर चाहें तो कर्मचारी की असली आमदनी के आधार पर उसका पेंशन तय हो सकेगा.

क्या है पूरा मामला ईपीएस की शुरुआत 1995 में की गई थी जिसके तहत नियम था कि एंप्लॉयई के 6500 तक के मूल वेतन का 8.33 फीसदी हिस्सा या ज्यादा से ज्यादा 541 रुपये प्रति महीना पेंशन स्कीम में डाला जाता था. इसके बाद 2014 से ईपीएफओ ने इसमें बदलाव किया और नया नियम लाया कि एंप्लाई के 15,000 तक के मूल वेतन का 8.33 फीसदी या अधिकतम 1250 रुपये प्रति महीना पेंशन स्कीम में डाला जाएगा. इसके बाद केरल हाईकोर्ट में इसके खिलाफ याचिकाएं दाखिल हुईं.

केरल हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि रिटायर होने वाले कर्मचारियों को उनकी आखिरी सैलरी के आधार पर पेंशन मिलनी चाहिए. हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद ईपीएफओ ने इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की. सुप्रीम कोर्ट ने 1 अप्रैल को ईपीएफओ की याचिका को खारिज कर दिया और केरल हाई कोर्ट फैसले को बरकरार रखा है. इसके बाद ईपीएफ के दायरे में आने वाले कर्मचारी आखिरी निकाली गई सैलरी के मुताबिक पेंशन हासिल कर सकेंगे.

क्या होगा नया फॉर्मूला बताया जा रहा है कि अब रिटायर हो रहे कर्मचारियों को पेंशन इस फॉर्मूले के आधार पर मिलेगी. जैसे कर्मचारी के द्वारा की गई नौकरी में बिताए गए कुल वर्ष+2)/70xअंतिम सैलरी के आधार पर होगी. क्योंकि एंप्लॉयर पीएफ में जो 12% हिस्सा देती है उसमें से 8.33% हिस्सा यानी नियोक्ता के योगदान का करीब 70 फीसदी भाग पेंशन स्कीम (EPS) के लिए जाएगा. इसका अर्थ है कि एंप्लाइज को अब कई गुना बढ़ी हुई पेंशन मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा.

पीएफ फंड में होगी कमी लेकिन बढ़ेगी आपकी पेंशन बता दें कि बेसिक वेतन का 12 फीसदी हिस्सा पीएफ में जाता है और 12 प्रतिशत उसके नाम से एंप्लॉयर जमा करता है. कंपनी के 12 फीसदी योगदान में में 8.33 फीसदा हिस्सा पेंशन फंड में जाता है और बाकी 3.66 पीएफ में जाता है. अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आपके प्रोविडेंट फंड में कमी आएगी क्योंकि क्योंकि अतिरिक्त योगदान ईपीएफ में जाने की जगह ईपीएस में जाएगा. अब पीएफ की जगह ईपीएस वाले फंड में ज्यादा हिस्सा जाने के इस नियम से आपकी पेंशन बढ़ जाएगी.

रिजर्व बैंक ने रेपो रेट 0.25 फीसदी घटाकर 6% किया, जानें क्रेडिट पॉलिसी की बड़ी बातें

RBI ने रेपो रेट में की 25 प्वॉइंट की कटौती, अब होम लोन होगा सस्ता कर्मचारियों को बड़ी राहत, पेंशन में बढ़ोतरी से जुड़े HC के आदेश को SC ने बरकरार रखा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाजार में गिरावट के समय कैसे करें निवेश? SIP और Lump Sum में क्या है सही विकल्प, जानें डिटेल
बाजार में गिरावट के समय कैसे करें निवेश? SIP और Lump Sum में क्या है सही विकल्प, जानें डिटेल
UltraTech ने Sunsure Solarpark 38 मे खरीदी 26.20 परसेंट की हिस्सेदारी, फोकस में रहेंगे शेयर
UltraTech ने Sunsure Solarpark 38 मे खरीदी 26.20 परसेंट की हिस्सेदारी, फोकस में रहेंगे शेयर
डिजिटल फ्रॉड के मामलों में ग्राहकों को राहत देने की तैयारी, पीड़ित ग्राहकों को मिल सकता है मुआवजा; जानें RBI का प्रस्ताव
डिजिटल फ्रॉड के मामलों में ग्राहकों को राहत देने की तैयारी, पीड़ित ग्राहकों को मिल सकता है मुआवजा; जानें RBI का प्रस्ताव
RBI की मंजूरी के बाद Yes Bank को मिला नया CEO, 6 अप्रैल से संभालेंगे जिम्मेदारी; जानें उनके बारे में...
RBI की मंजूरी के बाद Yes Bank को मिला नया CEO, 6 अप्रैल से संभालेंगे जिम्मेदारी; जानें उनके बारे में...

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
US Israel Iran War Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी, ट्रंप का हैरान करने वाला दावा
Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
Embed widget