एक्सप्लोरर

Zerodha Fee: शेयर बाजार के निवेशकों को झटका, अब जीरोधा पर नहीं मिलेगी ब्रोकरेज चार्ज से छूट

Brokerage Charges: जीरोधा 2015 में जीरो ब्रोकरेज चार्ज पेश कर चर्चा में आई थी. अब कंपनी ब्रोकरेज से ग्राहकों को दी जाने वाली छूट समाप्त कर चार्ज वसूल करने के बारे में विचार कर रही है...

शेयर बाजार के निवेशकों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. बाजार नियामक सेबी के द्वारा नियमों में किए गए कुछ हालिया बदलाव से शेयर बाजार में निवेश करना महंगा हो सकता है. प्रमुख ब्रोकरेज फर्म जीरोधा ने इसका साफ संकेत दिया है.

नितिन कामथ ने ब्लॉग पोस्ट में बताई बात

जीरोधा के को-फाउंडर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी नितिन कामथ ने मंगलवार को एक ब्लॉग पोस्ट में बताया- एक व्यवसाय होने के नाते हमें इक्विटी डिलीवरी इन्वेस्टमेंट पर ब्रोकरेज फी लगाना पड़ सकता है, जो अभी फ्री है. साथ ही उन्होंने ये भी लिखा कि उनकी कंपनी डेरिवेटिव सेगमेंट यानी फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेड पर ब्रोकरेज चार्ज को बढ़ा भी सकती है.

जीरो ब्रोकरेज वाली पहली कंपनी

जीरोधा पहले इक्विटी ट्रेड डिलीवरी के मामले में चार्ज वसूल करती थी, लेकिन बाद में कंपनी चार्ज को हटाकर इक्विटी ट्रेड की डिलीवरी को फ्री बना दिया था. जीरोधा 2015 में जीरो ब्रोकरेज पेश कर ऐसा करने वाली पहली डिस्काउंट ब्रोकरेज कंपनी बनी थी. जीरोधा को सबसे बड़ी डिस्काउंट ब्रोकरेज फर्म बनाने में इस पॉलिसी का सबसे प्रमुख योगदान है. अब जीरोधा का कहना है कि सेबी के हालिया नियमों के चलते उसे फिर से इक्विटी ट्रेड डिलीवरी पर चार्ज लगाना पड़ सकता है.

क्या कहता है सेबी का सर्कुलर

दरअसल बाजार नियामक सेबी ने शेयर बाजार से जुड़े विभिन्न चार्जेज को लेकर 1 जुलाई को एक सर्कुलर जारी किया. सेबी ने सर्कुलर में कहा कि मार्केट इंस्टीट्यूशन जो चार्ज वसूल करते हैं, उसमें और उसके बदले ग्राहकों से लिए जाने वाले चार्ज में एकरूपता होनी चाहिए. साथ ही सेबी ने ये भी कहा कि चार्ज स्ट्रक्चर स्लैब आधारित नहीं होना चाहिए, बल्कि सभी ब्रोकर्स के लिए एक समान होने चाहिए, भले ही ट्रेडिंग वॉल्यूम कुछ भी हो.

जीरोधा को इस तरह होती है कमाई

कामथ ने सेबी के सर्कुलर के असर को स्पष्ट करते हुए कहा- ब्रोकर ग्राहकों से जो चार्ज करते हैं और एक्सचेंज ब्रोकर्स से महीने के अंत में जो चार्ज वसूल करते हैं, उसमें अंतर एक रिबेट की तरह है, जिसे हर ब्रोकर के लिए रेवेन्यू के रूप में दिखाया जाता है. जीरोधा के मामले में 10 फीसदी राजस्व इस रिबेट के जरिए आता है, जबकि उसके राजस्व के 90 फीसदी हिस्से का जरिया एफएंडओ ट्रेड से आता है.

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार ने लिखा नया इतिहास, पहली बार 80 हजार अंक के पार निकला सेंसेक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran War: वेस्ट एशिया में तनाव लाया भारत के लिए बुरी खबर, अब कैसे साकार होगा 'विकसित भारत' का सपना?
वेस्ट एशिया में तनाव लाया भारत के लिए बुरी खबर, अब कैसे साकार होगा 'विकसित भारत' का सपना?
Stock Market News: ईरान वॉर से उछले क्रूड ऑयल के दाम के बीच गिरकर बंद सेंसेक्स-निफ्टी, एक साल में सबसे खराब परफॉर्मेंस
ईरान वॉर से उछले क्रूड ऑयल के दाम के बीच गिरकर बंद सेंसेक्स-निफ्टी, एक साल में सबसे खराब परफॉर्मेंस
Hurun Global Rich List: इस मामले में अमेरिका से बादशाहत छीन चीन बना दुनिया का नंबर-1, जानें किस पायदान पर खड़ा भारत
इस मामले में अमेरिका से बादशाहत छीन चीन बना दुनिया का नंबर-1, जानें किस पायदान पर खड़ा भारत
ईरान-इजरायल युद्ध: कुछ देशों की नहीं, बल्कि पूरे विश्व में तेल, डॉलर और ग्लोबल शक्ति बनने की जंग
ईरान-इजरायल युद्ध: कुछ देशों की नहीं, बल्कि पूरे विश्व में तेल, डॉलर और ग्लोबल शक्ति बनने की जंग

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP ने 9-10 मार्च को अपने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा
BJP ने 9-10 मार्च को अपने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा
UPSC Result: BJP नेता के बेटे ने किया कमाल, ऑल इंडिया में लाया 3rd रैंक
UPSC रिजल्ट: BJP नेता के बेटे ने किया कमाल, ऑल इंडिया में लाया 3rd रैंक
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
पाकिस्तानी मोहम्मद आमिर ने फिर मार दिया ताना, अभिषेक शर्मा पर दिया भड़काऊ बयान, जानें क्या कहा
पाकिस्तानी मोहम्मद आमिर ने फिर मार दिया ताना, अभिषेक शर्मा पर दिया भड़काऊ बयान
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
इजरायल-अमेरिका या यूएई, अगर ईरान हार गया तो उसके तेल पर किसका होगा कब्जा?
इजरायल-अमेरिका या यूएई, अगर ईरान हार गया तो उसके तेल पर किसका होगा कब्जा?
क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा तो, हो सकती है गिरफ्तारी, जान लें क्या कहता है कानून
क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा तो, हो सकती है गिरफ्तारी, जान लें क्या कहता है कानून
Embed widget