एक्सप्लोरर

Zomato District: सिनेमा से शॉपिंग तक बिजनेस बढ़ाएगी जोमैटो, लॉन्च किया नया ऐप, 10 पर्सेंट उछला शेयर

Zomato District App: जोमैटो पारंपरिक फूड डिलीवरी बिजनेस से इतर अपने कारोबार का विस्तार करना चाहती है. नया ऐप उन्हीं प्रयासों का हिस्सा है...

फूड डिलीवरी फर्म जोमैटो ने अपने कारोबार का विस्तार करने की योजना तैयार की है. कंपनी ने इस योजना पर अमल करते हुए नया ‘डिस्ट्रिक्ट’ ऐप लॉन्च किया है. इस ऐप के माध्यम से जोमैटो सिनेमा से लेकर शॉपिंग तक अपने दायरे का विस्तार करेगी.

नए ऐप से देगी ये सेवाएं

जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल का कहना है कि उनकी कंपनी डिस्ट्रिक्ट ऐप के माध्यम से लाइफस्टाइल सेगमेंट में उतर रही है और ग्राहकों को शॉपिंग से लेकर स्टेकेशन जैसी सेवाएं ऑफर करने वाली है. इस ऐप के जरिए ग्राहकों को घर से बाहर निकलने (आउटिंग) पर फोकस्ड सेवाएं ऑफर की जाएंगी. नए ऐप की सेवाओं में डाइनिंग, मूवी टिकट बुकिंग, इवेंट बुकिंग आदि शामिल होंगी.

अभी तक जोमैटो का फोकस मुख्य रूप से फूड डिलीवरी पर ही था. कंपनी अपने मेन ऐप जोमैटो के माध्यम से डाइनिंग सर्विस भी मुहैया करा रही थी. अब डाइनिंग सर्विस को नए ऐप पर शिफ्ट कर दिया जाएगा. सीईओ गोयल ने इस बारे में शेयरहोल्डर्स को लिखे एक लेटर में कहा है- डिस्ट्रिक्ट ऐप के माध्यम से डाइनिंग आउट, स्पोर्ट्स टिकटिंग, लाइव परफॉर्मेंस, शॉपिंग, स्टेकेशन जैसी सेवाओं को एक प्लेटफॉर्म पर इंटीग्रेट किया जाएगा.

कब होगा ऐप का रोल-आउट?

जोमैटो ने अभी नए ऐप को रोल-आउट नहीं किया है. अभी कंपनी ने नए ऐप को रोल-आउट करने की आधिकारिक तारीख के बारे में भी नहीं बताया है. हालांकि एक बात साफ है कि कंपनी लाइफस्टाइल सेगमेंट में आक्रामक तरीके से अपने कारोबार का विस्तार करने की योजना पर काम कर रही है.

सुधरा कंपनी का परफॉर्मेंस

जोमैटो का कारोबार हालिया समय में तेजी से बढ़ा है. इससे कंपनी का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस भी सुधरा है. जून तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 253 करोड़ रुपये का रहा है. वहीं कंपनी का राजस्व जून तिमाही में 74 फीसदी बढ़कर 4,026 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.

10 फीसदी उछल गया शेयर

नए ऐप और कारोबार विस्तार की योजनाओं का असर जोमैटो के शेयर पर भी दिख रहा है. आज इसके शेयरों के भाव 10 फीसदी से ज्यादा उछल चुके हैं. शुक्रवार को दोपहर 12:45 बजे इसका शेयर 10.53 फीसदी उछलकर 258.75 रुपये पर कारोबार कर रहा था.

ये भी पढ़ें: आपकी कार में लगा है पुराना फास्टैग तो हो जाएं अलर्ट, इस महीने से बदल गए ये 7 नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान वॉर के बीच अमेरिका को इन 4 देशों ने दिया बड़ा झटका, सैन्य विमानों को उतारने से ट्रंप को रोका
ईरान वॉर के बीच अमेरिका को इन 4 देशों ने दिया बड़ा झटका, सैन्य विमानों को उतारने से ट्रंप को रोका
Free Finance Apps: 1 अप्रैल से अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग को करें और स्ट्रॉन्ग, ये फ्री एप्स करेंगे बचत में मदद
1 अप्रैल से अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग को करें और स्ट्रॉन्ग, ये फ्री एप्स करेंगे बचत में मदद
इंडिगो की ऊंची उड़ान! ब्रिटिश एयरवेज के पूर्व बॉस विलियम वॉल्श बने CEO, अगस्त से संभालेंगे कमान
इंडिगो की ऊंची उड़ान! ब्रिटिश एयरवेज के पूर्व बॉस विलियम वॉल्श बने CEO, अगस्त से संभालेंगे कमान
बदल गया टैक्स का गणित! अब अप्रैल में बिना सैलरी बढ़े ज्यादा मिलेगा पैसा, मिडिल क्लास की बल्ले-बल्ले
बदल गया टैक्स का गणित! अब अप्रैल में बिना सैलरी बढ़े ज्यादा मिलेगा पैसा, मिडिल क्लास की बल्ले-बल्ले

वीडियोज

Sansani: WAR के 'लाइसेंसी लड़ाके' ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Income Tax Changes 2026: 1 अप्रैल से बदल जाएगा आपकी Salary का गणित! | New Wage Code
Chitra Tripathi: तेल-हथियार का खेल! जंग के बीच Trump की नई रणनीति | US-Israel-Iran War
Bharat Ki Baat: रुपए में गिरावट का शुद्ध सियासी विश्लेषण | War Update | DollarVsRupee
Sandeep Chaudhary: डॉलर के आगे बेबस हुआ रुपया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Rupee vs Dollar

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अमेरिका से खरीदो तेल या फिर लड़ाई लड़ना सीखो’, ईरान वॉर में साथ न देने वाले देशों पर ट्रंप का बड़ा तंज
‘अमेरिका से खरीदो तेल या फिर लड़ाई लड़ना सीखो’, ईरान वॉर में साथ न देने वाले देशों पर ट्रंप का बड़ा तंज
MLA अभय सिंह को 19 साल बाद राहत, लखनऊ डबल मर्डर केस में कोर्ट ने सभी आरोपियों को किया बरी
MLA अभय सिंह को 19 साल बाद राहत, लखनऊ डबल मर्डर केस में कोर्ट ने सभी आरोपियों को किया बरी
PBKS vs GT 1st Innings: पंजाब ने गुजरात को 162 पर रोका, चहल-वैशाक ने बरपाया कहर; अंतिम 5 ओवर में बने सिर्फ 34 रन
पंजाब ने गुजरात को 162 पर रोका, चहल-वैशाक ने बरपाया कहर; अंतिम 5 ओवर में बने सिर्फ 34 रन
'द केरला स्टोरी 2' ने 32वें दिन किया इतना कलेक्शन, 'मर्दानी 3' से सिर्फ इतना पीछे
'द केरला स्टोरी 2' ने 32वें दिन किया इतना कलेक्शन, 'मर्दानी 3' से सिर्फ इतना पीछे
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
Skoda Electric SUV: 600 km रेंज के साथ लॉन्च होगी नई 7-सीटर EV, इन लग्जरी फीचर्स से होगी लैस
Skoda Electric SUV: 600 km रेंज के साथ लॉन्च होगी नई 7-सीटर EV, इन लग्जरी फीचर्स से होगी लैस
अगर किसानों को मिले MSP से कम दाम, तो सरकार देगी बाकी पैसा, जान लें कैसे ले सकते हैं फायदा
अगर किसानों को मिले MSP से कम दाम, तो सरकार देगी बाकी पैसा, जान लें कैसे ले सकते हैं फायदा
Nose bleeding causes: गर्मियों में नाक से अचानक बहने लगता है खून? इन घरेलू उपायों से तुरंत आएगा आराम
गर्मियों में नाक से अचानक बहने लगता है खून? इन घरेलू उपायों से तुरंत आएगा आराम
Embed widget