By: ABP Live | Updated at : 13 May 2022 02:52 PM (IST)
कैंसर ट्रीटमेंट
Good News: राॅश फार्मा ने भारत में भी ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के लिए एक दवाई लाॅन्च की है. फार्मा कंपनी ने खुद इसकी जानकारी दी. दरअसल कंपनी ने फेस्गा नाम से इस दवाई को पेश किया है. इस दवाई में दो मोनोक्लोनल एंटीबाॅडी परजेटा और हरसेप्टिन को हयालुराॅनिडेज के साथ मिलाकर तैयार किया गया है.
अब आपको अस्पताल के न चक्कर काटने होंगे और न ज्यादा समय बिताना होगा. जी हां, दरअसल ब्रेस्ट कैंसर के इलाज में लगने वाले समय को इस फार्मा कंपनी ने बहुत ही शाॅर्ट कर दिया है. भारत में राॅश द्वारा पेश की गई इस दवाई में पहली बार दो मोनोक्लोनल एंटीबाॅडी को एक साथ मिलाया गया है. इस दवाई को एक इंजेक्शन के जरिए मेटास्टेटिक ब्रेस्ट कैंसर के मरीजो को दिया जाता है. कंपनी ने कहा है कि इससे इलाज में लगने वाले समय में 90 प्रतिशत तक का कम समय लगेगा, जो किसी भी व्यक्ति और मरीज के लिए बहुत ही अहम है.
जीवन की गुणवत्ता में होगा सुधार
राॅश फार्मा के मुख्य कार्यपालिका अधिकारी और प्रबंधक निदेशक वी सिम्पसन इमैनुएल ने भारत में लाॅन्च हुई इस दवाई के बारे में बात करते हुए बताया कि फेस्गा एक लीडिंग दवाई है, जो ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित रोगियों के इलाज में लगने वाले समय को कम करेगी और उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाएगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कैंसर से पीड़ित मरीज और उनके साथ देखभाल करने वाले लोगों को अब अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पडेंगे. अब उन्हें एक ही बार आकर इस इंजेक्शन को बस लेना होग, जिससे उनके समय की बचत होगी. फेस्गो को पहली बार अमेरिकी दवा प्रशासक यूएसएफडीए ने कोविड महामारी के दौरान जून 2020 में मंजूरी दी थी.
भारत में कब मंजूरी मिली
इस दवाई को दिसंबर 2020 में यूरोपिय मेडिसिन एजेंसी की मंजूरी मिली. भारत में फेस्गा को डीसीजीआई ने अक्टूबर 2021 में मंजूरी दी और जनवरी 2022 में आयात लाइसेंस मिला. दवा कंपनी फेस्गो का कहना है कि वैश्विक स्तर पर इस इवाई के जरिए दिसंबर 2021 तक 17,000 से अधिक ब्रेस्ट कैंसर के रोगियों ने इसका लाभ उठाया है.
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
ये भी पढ़ें:
Benefits of Sabudana: बच्चों के लिए सेहत का खजाना है साबूदाना, फायदे जान हो जाएंगे हैरान
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Floaters And Flashes In Eyes: क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
Causes Of Premature Ageing: 8 घंटे से ज्यादा बैठना स्मोकिंग जितना खतरनाक! जानें वे 8 आदतें, जो समय से पहले बना रहीं बूढ़ा
Benefits Of Eating Figs: क्या आप भी अंजीर को समझते हैं मामूली मेवा? हड्डियों से दिल तक इसके फायदे उड़ा देंगे आपके होश!
Heart Blockage Symptoms: धमनियों में जमा प्लाक बढ़ा सकता है मुसीबत, कार्डियोलॉजिस्ट से जानें हार्ट ब्लॉकेज की वॉर्निंग
Blood Clots In Legs Causes: पैरों में क्यों जमा हो जाते हैं खून के थक्के? वैज्ञानिकों ने बता दी डराने वाली वजह
यूएस के 'शांति दूत' बने पाकिस्तान का बड़ा अपमान, खाड़ी में जंग के बीच ईरान ने दिखाया आईना
RR vs CSK 1st Innings Highlights: गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई सुपर किंग्स, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 पर ढेर
iPhone Lockdown Mode: इस फीचर को ऑन करने के बाद कोई भी हैक नहीं कर पाएगा आपका iPhone, जानें कैसे करें इस्तेमाल
US VS Iran Military: अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया