News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

​Career in Agriculture: 12वीं पास करने के बाद छात्र कृषि के क्षेत्र में बना सकते हैं शानदार करियर

​Scope in Agriculture: हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है. देश का काफी बड़ा हिस्सा फार्मिंग के लिए ही इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में छात्र कृषि क्षेत्र में शानदार करियर बना सकते हैं.

Share:

Career After 12th in Agriculture: अगर आप 12वीं क्लास पास कर चुके हैं और सोच रहे हैं कि किस क्षेत्र में करियर बनाएं तो कृषि (Agriculture) का क्षेत्र आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है. कृषि के क्षेत्र में करियर (Career in Agriculture) बनाने के लिए छात्र इस विषय में डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और पीएचडी कर सकते हैं.

छात्र कृषि इंजीनियर (Agricultural Engineer) के रूप में करियर बना सकते हैं. आप कंप्यूटर एडेड टेक्नोलॉजी (सीएडी) का उपयोग करके नए उपकरण और मशीनरी को डिजाइन करने, वर्तमान कृषि विधियों में सुधार करने की कोशिश करेंगे. इसके अलावा कृषि निर्माण परियोजनाओं की निगरानी का कार्य भी मिल सकता है.

फार्म मैनेजर
फार्म मैनेजर (Farm Manager) की भूमिका फार्म के ठीक प्रकार से संचालन की निगरानी करने की होती है. इसके अलावा मैनेजर की जिम्मेदारी उपकरणों के रखरखाव और मरम्मत की व्यवस्था की भी होती है.

कृषि अर्थशास्त्री
कृषि अर्थशास्त्री (Agricultural Economist) आर्थिक निर्णयों को समझने के लिए सूक्ष्म आर्थिक और व्यापक आर्थिक अवधारणाओं और सिद्धांतों को लागू करेंगे, जैसे कि खरीदार अपने द्वारा खरीदे जाने वाले भोजन के बारे में कुछ निर्णय क्यों लेते हैं. इसके अलावा आर्थिक डेटा के विश्लेषण का कार्य कर सकते हैं.

संरक्षण योजनाकार
संरक्षण योजनाकार (Conservation Planner) की भूमिका भूमि के पर्यावरणीय और पारिस्थितिकी मूल्य को निर्धारित करने की होती है.

वाणिज्यिक बागवानी विशेषज्ञ
वाणिज्यिक बागवानी विशेषज्ञ (Commercial Horticulturist) की भूमिका उत्पादन प्रक्रिया की निगरानी करने की होती है. वह भोजन, फसलों और पौधों के बढ़ने, कटाई, पैकेजिंग, वितरण और बिक्री की निगरानी करते हैं.

कृषि विक्रेता
इन सब के अलावा छात्र कृषि विक्रेता (Agricultural Seller) के रूप में भी करियर बना सकते हैं. इसमें किसानों को मशीनरी, पशु चारा, उर्वरक और बीज बेचने होंगे.

क्या बोले एक्सपर्ट्स
मंगलायतन विश्वविद्यालय के कृषि विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आकांक्षा सिंह (Dr. Akanksha Singh, Assistant Professor in Agriculture Department of Mangalayatan University) ने बताया कि छात्र कृषि के क्षेत्र में करियर बना सकते हैं. इस क्षेत्र में नौकरियों की असीमित संभावनाएं हैं.

​​DTC Jobs 2022: दिल्ली परिवहन निगम में निकली भर्ती, 60 हजार से ज्यादा मिलेगी सैलरी, ऐसे करें आवेदन

​NEET Preparation: नीट परीक्षा में सफलता पाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

Published at : 04 Jul 2022 11:12 AM (IST) Tags: jobs ​Education Career in Agriculture
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, देश के सभी स्कूल-यूनिवर्सिटी में पहले शुरू होगा ब्रेक; जानें कब तक रहेंगी छुट्टियां

युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, देश के सभी स्कूल-यूनिवर्सिटी में पहले शुरू होगा ब्रेक; जानें कब तक रहेंगी छुट्टियां

मिडिल ईस्ट के 7 देशों में CBSE का बड़ा फैसला, 10वीं की परीक्षाएं रद्द;12वीं की परीक्षा स्थगित

मिडिल ईस्ट के 7 देशों में CBSE का बड़ा फैसला, 10वीं की परीक्षाएं रद्द;12वीं की परीक्षा स्थगित

रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी की JE CBT-1 आंसर की, जानें ऑब्जेक्शन की पूरी प्रक्रिया

रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी की JE CBT-1 आंसर की, जानें ऑब्जेक्शन की पूरी प्रक्रिया

बड़ी खबर, SSC GD 2026 एग्जाम पोस्टपोन; जल्द जारी होंगी नई तारीखें

बड़ी खबर, SSC GD 2026 एग्जाम पोस्टपोन; जल्द जारी होंगी नई तारीखें

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार कौन हैं? जानिए कहां से की पढ़ाई और अब क्यों हो रही चर्चा

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार कौन हैं? जानिए कहां से की पढ़ाई और अब क्यों हो रही चर्चा

टॉप स्टोरीज

नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन

नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन

चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?

चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?

ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड ने कर दिया था 'खेला'; चेज हो जाते 254 रन

ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड ने कर दिया था 'खेला'; चेज हो जाते 254 रन

'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'

'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'