एक्सप्लोरर

Kolkata News: इस अनोखे कोचिंग सेंटर में सालाना ट्यूशन फी है मात्र 2 रुपए, पढ़ें पद्मश्री सुजीत चट्टोपाध्याय की कहानी

सुजीत चट्टोपाध्याय अब 78 साल के हो गए हैं. आधी सदी से भी पहले उन्होंने रामनगर हायर सेकेंडरी स्कूल में एक शिक्षक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी.

Unique Coaching Centre: पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले के तहसील औसग्राम के रामनगर गांव में रहने वाले एक सेवानिवृत्त स्कूल मास्टर सुजीत चट्टोपाध्याय पिछले साल नवंबर में अचानक सुर्खियों में आ गए थे, क्योंकि उन्हें पद्मश्री पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था. रामनगर में सदाई फकीर पाठशाला एक राष्ट्रीय आकर्षण बन गई. इस अनोखे नाम के पीछे का इतिहास भी उतना ही दिलचस्प है. सुजीत चट्टोपाध्याय ही इस गांव में 'सदाई फकीर' या दू टाकार मास्टर मोशाइ (दो रुपये के शिक्षक) के रूप में क्षेत्र में लोकप्रिय हैं.

अब 78 साल के हो गए हैं सुजीत चट्टोपाध्याय 

सुजीत चट्टोपाध्याय अब 78 साल के हो गए हैं. आधी सदी से भी पहले उन्होंने रामनगर हायर सेकेंडरी स्कूल में एक शिक्षक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने बीस साल की उम्र में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की थी. उसके बाद उन्हें राज्य के कई शहरों के स्कूलों से प्रस्ताव आए, लेकिन उन्होंने सभी प्रस्ताव अस्वीकार कर दिए. उनका तर्क था कि ग्रामीण बंगाल के स्कूलों को शहरी इलाकों की तुलना में शिक्षकों की ज्यादा जरूरत है.

साल 2004 में 60 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होने के बाद वह इस बात को लेकर काफी चिंतित थे कि सेवानिवृत्ति के दिनों को कैसे बिताएंगे. हालांकि पढ़ाना उनकी रोजाना की आदत बन गई थी. उन्होंने कहा, "ठीक उसी समय, आदिवासी समुदाय की तीन स्थानीय लड़कियों ने मुझसे पढ़ाने का आग्रह किया. मैंने उनसे कहा कि मैं तुम्हें सिखाऊंगा, बशर्ते तुम मुझे एक रुपये का वार्षिक शुल्क दो. वे इतने खुश थे कि उन्होंने मेरी वार्षिक फीस एक रुपये और चार चॉकलेट तय कर दी. वह कोचिंग की शुरुआत थी. धीरे-धीरे और छात्र आने लगे और इन 18 वर्षो के दौरान फीस दोगुनी यानी दो रुपये कर दी गई है." रामनगर में चट्टोपाध्याय के आवास से सटे खाली जगह में स्थित कोचिंग सेंटर में औसतन 300 छात्र पढ़ते हैं.

3,000 से अधिक छात्रों ने ली उनकी कक्षा में कोचिंग

मास्टर मोशाइ ने कहा, "मैं माध्यमिक स्तर पर नौवीं और दसवीं कक्षा, उच्च माध्यमिक स्तर में 11वीं और 12वीं कक्षा और स्नातक स्तर पर प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष और तृतीय वर्ष के छात्रों को पढ़ाता हूं. उन सभी के लिए फीस बराबर है." उन्होंने कहा कि अब तक 3,000 से अधिक छात्रों ने उनकी कक्षा में कोचिंग ली है और उनमें से लगभग 80 प्रतिशत छात्राएं थीं, जिनमें से अधिकांश आदिवासी समुदाय से थीं. अपने मामूली शुल्क ढांचे पर टिके रहने को लेकर चट्टोपाध्याय का अपना तर्क है. उन्होंने कहा, "मुझे और क्या चाहिए? मेरा बेटा राज्य आपदा प्रबंधन विभाग में अधिकारी है. मेरी बेटी शादीशुदा और सेटल है. मैंने अपने सेवानिवृत्ति लाभों से जो कुछ भी कमाया है, वह मेरे और मेरी पत्नी के लिए पर्याप्त है." फिर उन्होंने खुलासा किया कि कैसे उनके कोचिंग सेंटर का अनूठा नाम 'सदाई फकीर पाठशाला' पड़ गया. उन्होंने कहा, "जब मैंने यह कोचिंग शुरू की, तो मेरे कुछ छात्रों ने मुझसे पूछा कि मैं मामूली वार्षिक शुल्क पर कोचिंग का प्रबंधन कैसे कर लेता हूं, क्योंकि उस समय फीस 1 रुपये थी. मैंने उन्हें समझाने की कोशिश की कि मेरे पास पहले से ही पर्याप्त संपत्ति है. लेकिन मेरे छात्र वास्तव में इस बात पर विश्वास नहीं करते थे. लोगों ने मुझे फकीर नाम दे दिया."

नेक काम से मुझे आत्मसंतुष्टि मिलती है सुजीत चट्टोपाध्याय

पद्मश्री से सम्मानित होने के बाद भी यह पुरस्कार उनके लिए कोई मायने नहीं रखता है. उन्होंने कहा, "मेरी वास्तविक सफलता इस सदाई फकीर पाठशाला में पढ़े मेरे छात्रों की सफलताओं में निहित है. आपको यह जानकर खुशी होगी कि मेरे कुछ छात्र क्षेत्र में थैलेसीमिया के खिलाफ लड़ाई में सक्रिय रूप से शामिल हैं और उन्होंने मुझे भी इसमें शामिल किया है. नेक काम से मुझे आत्मसंतुष्टि मिलती है."

यह भी पढ़ें-

Kolkata News: कोलकातावासियों के रसोई का बजट फिर बिगड़ा, आज से गैर-ब्रांडेड और पैक्ड आइटम्स पर करना होगा GST का भुगतान

Kolkata News: कोलकाता में सुसाइड के मामले बढ़ते देख पुलिस हुई अलर्ट, जारी किये हेल्पलाइन लाइन नंबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
Pithoragarh News: एक झटके में खत्म हुई 3 जिंदगियां! पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, सेना का जवान भी शामिल
एक झटके में खत्म हुई 3 जिंदगियां! पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, सेना का जवान भी शामिल
होर्मुज में जहाजों को एस्कॉर्ट करेगा अमेरिका? ट्रंप कब करेंगे ऐलान, 7 देशों संग बन रहे प्लान
होर्मुज में जहाजों को एस्कॉर्ट करेगा अमेरिका? ट्रंप कब करेंगे ऐलान, 7 देशों संग बन रहे प्लान
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
Pithoragarh News: एक झटके में खत्म हुई 3 जिंदगियां! पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, सेना का जवान भी शामिल
एक झटके में खत्म हुई 3 जिंदगियां! पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, सेना का जवान भी शामिल
होर्मुज में जहाजों को एस्कॉर्ट करेगा अमेरिका? ट्रंप कब करेंगे ऐलान, 7 देशों संग बन रहे प्लान
होर्मुज में जहाजों को एस्कॉर्ट करेगा अमेरिका? ट्रंप कब करेंगे ऐलान, 7 देशों संग बन रहे प्लान
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Rajya Sabha Elections 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए बड़ा खेल! आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
राज्यसभा चुनाव के लिए बड़ा खेल! आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
कैसे बना था आपका पसंदीदा 'स्ट्रेस बस्टर' बबल रैप, इंजीनियरों की एक गलती ने किस तरह रचा इतिहास?
कैसे बना था आपका पसंदीदा 'स्ट्रेस बस्टर' बबल रैप, इंजीनियरों की एक गलती ने किस तरह रचा इतिहास?
Eid Skincare Tips: ईद पर बरसाना है अपने चेहरे का नूर, घर पर ही शुरू कर दें देसी फेशियल
ईद पर बरसाना है अपने चेहरे का नूर, घर पर ही शुरू कर दें देसी फेशियल
Embed widget