By: ABP Live | Updated at : 21 Jul 2022 03:18 PM (IST)
कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 (फाइल फोटो)
India in Commonwealth Games: कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) के अब तक के इतिहास में भारत (India) के लिए साल 2010 का इवेंट सर्वश्रेष्ठ रहा था. 12 साल पहले नई दिल्ली में हुए इन गेम्स में पहली बार भारत ने 100 से ज्यादा मेडल हासिल किए थे. उस साल पदक तालिका में भी भारतीय दल ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे स्थान पर रहा था.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 में भारत ने कुल 101 पदक जीते थे. इनमें 38 गोल्ड, 27 सिल्वर और 36 ब्रॉन्ज मेडल थे. उस साल कॉमनवेल्थ गेम्स के कई स्पोर्ट्स इवेंट ऐसे थे जिनमें भारतीय खिलाड़ियों ने इतिहास कायम किया था. जिमनास्ट में आशीष कुमार ने यहां सिल्वर और ब्रॉन्ज जीता था. यह पहली बार था जब कॉमनवेल्थ के इस इवेंट में भारत को पदक हासिल हुआ था.
उस साल ट्रैक एंड फील्ड में भी भारत को 52 साल बाद गोल्ड हिस्से आया था. मिल्खा सिंह के 1958 कार्डिफ गेम्स में गोल्ड जीतने के बाद 2010 में कृष्णा पुनिया ने महिलाओं के डिस्क थ्रो इवेंट में गोल्ड जीता था. इस डिस्क थ्रो इवेंट में सिल्वर और ब्रॉन्ज भी भारत के हाथ लगा था. यह पहली बार था जब कॉमनवेल्थ गेम्स के किसी इवेंट में भारत ने तीनों मेडल अपने नाम किए थे.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 में भारत को अकेले शूटिंग इवेंट में ही 30 मेडल हासिल हुए थे. इसमें 14 गोल्ड मेडल थे. कुश्ती में भी भारतीय पहलवानों ने धमाल मचा दिया था. 21 में से 19 भारतीय रेसलर्स ने मेडल जीते थे, इनमें भी 10 गोल्ड मेडल हाथ लगे थे. इस साल हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों ने कुल 64 और महिलाओं ने कुल 36 मेडल भारत की झोली में डाले थे.
इसी साल गीता फोगाट ने भी इतिहास रचा था. वह इन खेलों में कुश्ती का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी थीं. गीता की बहन बबीता फोगाट ने भी इस साल 51 किग्रा भारवर्ग में सिल्वर जीता था. टेबल टेनिस में शरद कमल ने पुरुषों के डबल्स में गोल्ड और पुरुषों के टीम इवेंट में सिल्वर जीतकर अपने 2006 के प्रदर्शन को दोहरा दिया था.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 (Commonwealth Games 2010) के आखिरी दिन भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने महिलाओं के सिंगल इवेंट में गोल्ड जीता था. इसी गोल्ड ने भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स की पदक तालिका में पहली बार दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया था. इस गोल्ड के सहारे भी भारत ने इंग्लैंड (37 गोल्ड) को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल किया था.
यह भी पढ़ें..
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
छठी बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, सुपर-8 के अंतिम मैच में वेस्टइंडीज को रौंदा; संजू सैमसन चमके
IND vs WI Super-8: शान से सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, वेस्टइंडीज को अंतिम ओवर में चटाई धूल; संजू सैमसन रहे जीत के हीरो
'पता नहीं घर कब लौटेंगे...', भारत में सुरक्षित लेकिन घर की आई याद, जिम्बाब्वे के कोच ने दिया इमोशनल स्टेटमेंट
सेमीफाइनल के लिए भारत को चेज करना होगा सबसे बड़ा लक्ष्य, वेस्टइंडीज ने ठोके 195 रन; पॉवेल-होल्डर ने पलटा मैच
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'भारत पहले कभी इतना कमजोर...', खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?