By: ABP Live Focus | Updated at : 17 Jan 2022 11:50 PM (IST)
Edited By: nazneen
धनुष-ऐश्वर्या
Dhanush-Aishwarya Rajinikanth Divorce: तमिल फिल्मों के जाने-माने फिल्म स्टार और हाल ही 'अतरंगी रे' में एक अहम रोल में नजर अभिनेता धनुष ने एक ऐसा ऐलान किया है जिसे जानकर उनके हर फैन का दिल टूटने वाला है. धनुष ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी पत्नी ऐ्श्वर्या रजनीकांत से अलग होने का ऐलान कर दिया है. धनुष और ऐश्वर्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम और ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर इस बात का ऐलान किया है दोनों की राहें अब अलग हो गई हैं.
दोनों ने एक ही पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, '18 सालों का साथ... दोस्तों के तौर पर कपल पर तौर पर, पैरेंट्स के तौर पर. एक दूसरे शुभ चिंतक होने के तौर पर. ये यात्रा एक साथ आगे बढ़ने, समझने, एडजस्ट करने और अपनाने वाली रही है.... आज हम उस जगह खड़े हैं जहां हमारे रास्ते अलग हैं. ऐश्वर्या और मैंने बतौर कपल अलग होने का फैसला कर लिया है, और अब हम व्यक्तिगत तौर पर खुद को और बेहतर समझने का वक्त देंगे. कृपया हमारे फैसले का सम्मान करें और हमें इससे डील करने के लिए प्राइवेसी दें.
ओम नम: शिवाय
प्यार फैलाइए.
🙏🙏🙏🙏🙏 pic.twitter.com/hAPu2aPp4n
— Dhanush (@dhanushkraja) January 17, 2022
रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या ने भी यही पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है, 'किसी कैप्शन की जरूरत नहीं है...सिर्फ आपकी समझ और आपके प्यार की जरूरत है!'
आपको बता दें कि ऐश्वर्या और धनुष की शादी साल 2004 में हुई थी और दोनों के दो बच्चे हैं. उल्लेखनीय है ऐश्वर्या सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी हैं और एक फिल्म निर्देशक और पार्श्व गायिका भी हैं.
Jackie Shroff House: अंदर से ऐसा दिखता है जैकी श्रॉफ का घर, सी फेसिंग अपार्टमेंट में जकूजी सहित हैं ये चीजें
राम से रावण तक, हनुमान जयंती पर रिलीज होगी रणबीर कपूर की 'रामायण' की पहली झलक
Dhurandhar 2 Box Office Day 12 Live Updates: दूसरे मंडे भी 'धुरंधर 2' करेगी तगड़ा कलेक्शन, 8.30 बजे तक 15 करोड़ के पार हुई कमाई
Entertainment News Live: हनुमान जयंती पर रिलीज होगा रणबीर कपूर की रामायण का वीडियो, एक्शन फिल्मों को लेकर क्या बोले अक्षय कुमार?
थिएटर्स में अब देख पाएंगे 'धुरंधर 2' का रिवाइज वर्जन, जानें रणवीर सिंह की फिल्म में क्या बदला
यूएस के 'शांति दूत' बने पाकिस्तान का बड़ा अपमान, खाड़ी में जंग के बीच ईरान ने दिखाया आईना
RR vs CSK 1st Innings Highlights: गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई सुपर किंग्स, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 पर ढेर
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
Explained: बिहार जितना आसान नहीं बंगाल जीतना, 5% वोट स्विंग से पलट जाएगा पासा! BJP बीते 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी