एक्सप्लोरर

IIT-भुवनेश्वर में 80 फीसदी फैकल्टी मेंबर हैं सवर्ण, RTI में हुआ खुलासा

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि इन 213 प्रोफेसर, असोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसरों में 28 ओबीसी कैटेगरी से हैं. इसके अलावा एक फैकल्टी मेंबर ST कैटेगरी से है और 12 फैकल्टी मेंबर SC कैटेगरी से हैं.

शिक्षा के क्षेत्र में एससी, एसटी और ओबीसी के प्रतिनिधित्व को लेकर बहस दशकों से चली आ रही है. लेकिन, बीते कुछ महीनों में ये बहस और तेज हुई है. ऐसे में IIT-भुवनेश्वर से जो खबर आ रही है, वो इस बहस को और तेज़ कर सकती है. दरअसल, एक आरटीआई रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि IIT-भुवनेश्वर में 80 फीसदी फैकल्टी मेंबर जनरल कैटगेरी से हैं. चलिए आपको विस्तार से बताते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है.

किसने लगाई आरटीआई

द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑल इंडिया ओबीसी स्टूडेंट्स असोसिएशन के अध्यक्ष किरण कुमार गौण ने एक आरटीआई लगाई थी, जिसमें ये खुलासा हुआ. दरअसल, आरटीआई का जवाब देते हुए IIT-भुवनेश्वर के अधिकारियों ने बताया कि कॉलेज में कुल 300 प्रोफेसर, असोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद हैं. इनमें से 213 पदों पर लोग कार्यरत हैं. जबकि, 95 पोस्ट अभी भी खाली हैं. अधिकारियों ने बताया कि इन 213 पदों पर कार्यरत प्रोफेसर, असोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसरों में 171 कर्मचारी जनरल कैटेगरी से हैं.

SC, ST और OBC से कितने

इसी रिपोर्ट में आगे बताया गया कि इन 213 प्रोफेसर, असोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसरों में 28 ओबीसी कैटेगरी से हैं. इसके अलावा एक फैकल्टी मेंबर एसटी कैटेगरी से है और 12 फैकल्टी मेंबर एससी कैटेगरी से हैं. वहीं एक फैकल्टी मेंबर EWS कोटा से है.

ये भी पढ़ें: SSC CHSL 2024 Tier 1 Result: खत्म हुआ इंतजार, एसएससी सीएचएसएल टियर-1 एग्जाम का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें

केंद्रीय विश्वविद्यालयों का भी यही हाल

साल 2022 में लोकसभा में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बताया था कि देश के 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में SC और ST कैटेगरी से सिर्फ एक-एक उपकुलपति हैं. वहीं, 45 रजिस्ट्रारों में से सिर्फ दो SC कैटेगरी से, पांच एसटी कैटेगरी से और तीन ओबीसी कैटेगरी से हैं. जबिक, कुल 1005 प्रोफेसरों में से 864 जनरल कैटेगरी से हैं. वहीं, 69 अनुसूचित जाति से, 15 अनुसूचित जनजाति से और 41 ओबीसी समुदाय से हैं.

ये भी पढ़ें: RPSC Recruitment 2024: यहां ग्रुप इंस्ट्रक्टर समेत तमाम पदों पर निकली भर्ती, 40 साल तक के कैंडिडेट्स को मौका, रजिस्ट्रेशन 17 सितंबर से

साल 2019 में आया था नया कानून

विश्वविद्यालयों में पदों पर रिजर्वेशन के नियमों के लिए साल 2019 में केंद्रीय शैक्षिक संस्थान (शिक्षक संवर्ग में आरक्षण) अधिनियम लाया गया था. इस अधिनियम के तहत आरक्षण व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए थे. जैसे- पहले केंद्रीय शैक्षिक संस्थानों में शिक्षकों के पदों में सिर्फ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण था, लेकिन इस अधिनियम के तहत अब ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के लिए भी आरक्षण लागू कर दिया गया. इसके अलावा पहले आरक्षण, विभाग के स्तर पर दिया जाता था, लेकिन इस अधिनियम के तहत विश्वविद्यालय को आरक्षण लागू करने की इकाई बना दिया गया. यानी अब अनुसूचित जनजाति के लिए 7.5 फीसदी, अनुसूचित जाति के लिए  15 फीसदी, ओबीसी के लिए  27 फीसदी और ईडब्ल्यूएस के लिए 10 फीसदी सीटें आरक्षित की जाती हैं.

ये भी पढ़ें: PM Narendra Modi: ​पीएम मोदी ने किया शिक्षकों से संवाद, नई शिक्षा नीति को साकार करने की ​दी प्रेरणा​, कही ये बड़ी बात ​

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जारी हो गई नीट पीजी 2026 सिटी स्लिप, ऐसे करें डाउनलोड
जारी हो गई नीट पीजी 2026 सिटी स्लिप, ऐसे करें डाउनलोड
Government School Closure Report : देश में एक साल में बंद हुए करीब 10 हजार स्कूल, ये राज्य सबसे आगे
देश में एक साल में बंद हुए करीब 10 हजार स्कूल, ये राज्य सबसे आगे
ग्लोबल यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत की मौजूदगी, QS में शामिल  हुए 52 संस्थान
ग्लोबल यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत की मौजूदगी, QS में शामिल  हुए 52 संस्थान
10th Pass Government Jobs: 10वीं पास करने के बाद किन सरकारी नौकरियों का खुल जाता है दरवाजा?
10वीं पास करने के बाद किन सरकारी नौकरियों का खुल जाता है दरवाजा?

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget