एक्सप्लोरर

विदेश में पढ़ाई करने के सोच रहे भारतीय छात्रों के लिए, मददगार साबित होंगे ये स्कॉलरशिप प्रोग्राम

Abroad Scholarship For Indian Students: स्कॉलरशिप से छात्रों को विदेश में पढ़ पाने के लिए सहायता मिलती है. आज हम आपको ऐसी ही कुछ चुनिंदा स्कॉलरशिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं.

Abroad Scholarship For Indian Students: भारत में पढ़ाई कर रहे हैं बहुत से छात्रों का सपना होता है कि वह विदेश जाकर विश्व स्तरीय यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर सकें. लेकिन पढ़ाई करने के लिए बेहद पैसों की जरूरत पड़ती है. और बहुत से छात्र इसलिए विदेश जाकर पढ़ाई नहीं कर पाते हैं. लेकिन कुछ प्रतिभावान छात्र स्कॉलरशिप के सहारे विदेश में पढ़ाई करने के अपने लक्ष्य को पूरा करवाते हैं. इनमें बहुत सी स्कॉलरशिप भारत की यूनिवर्सिटियों द्वारा दी जाती है. 

तो वहीं कुछ स्कॉलरशिप भारत सरकार द्वारा दी जाती है. कुछ स्कॉलरशिप प्राइवेट संस्थाएं देती है. तो वहीं कुछ स्कॉलरशिप विदेश में मौजूद विश्वविद्यालयों द्वारा भी दी जाती है. जिससे छात्रों के लिए विदेश में जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना आसान हो पाता है. आज हम आपको ऐसी ही कुछ चुनिंदा स्कॉलरशिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं. जो आपके विदेशों में पढ़ने के सपने को साकार करने में मदद करेंगी. 

माइक्रोसॉफ्ट स्कॉलरशिप

हर साल साॅफ्टवेयर माइक्रोसॉफ्ट कंपनी पढ़ाई में उत्कृष्ट रहने वाले छात्रों को स्कॉलरशिप देती है. यह स्कॉलरशिप उन छात्रों को दी जाती है जो साइंस, फिजिक्स, इंजीनियरिंग और मैथ्स यानी STEM में डिग्री हासिल करना चाहते हैं. यह स्कॉलरशिप मैरिट बेस्ड होती है. इसमें छात्रों की पूरी  ट्यूशन फीस या उसका कुछ हिस्सा कवर किया जाता है.

इसका पात्र होने के लिए छात्रों को पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना होता है. इसके साथ ही उनकी सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में गहरी रूचि भी होनी जरूरी होती है. एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया की बात की जाए तो छात्रों का एजुकेशन बैकग्राउंड अच्छा होना चाहिए. और जो छात्र अप्लाई कर रहा है वह 4 साल के बैचलर डिग्री प्रोग्राम में एनरोल्ड होना चाहिए.

शेवनिंग स्कॉलरशिप

यह अंतरराष्ट्रीय स्कॉलरशिप यू.के. सरकार देती है. यह स्कॉलरशिप मास्टर्स कोर्स करने वाले छात्रों को दी जाती है. इसके लिए एजुकेशनल प्रोग्राम अच्छा होना चाहिए. इस स्कॉलरशिप के तहत उच्च स्तर की शिक्षा प्रदान की जाती है तो साथ ही अलग-अलग संस्कृतिक कार्यक्रमों में भी छात्रों को भागीदार होने का मौका मिलता है.

इसके अलावा और भी कई  फैसिलिटी इसमें शामिल है. इसके एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया की बात की जाए तो आवेदक को भारतीय होना चाहिए. उसके पास काम से कम 2 साल या फिर 2800 घंटे का वर्किंग एक्सपीरियंस भी होना चाहिए. 

इनलैक्स स्कॉलरशिप

1976 में शुरू की गई इनलैक्स स्कॉलरशिप भारत की प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप मानी जाती है. जो छात्रों को मास्टर्स, एमफिल और पीएचडी की डिग्री की पढ़ाई करने के लिए दी जाती है. पढ़ाई में अच्छे बैकग्राउंड वाले छात्रों को उनकी योग्यता के आधार पर यूएसए, यूनाइटेड किंगडम और पूरे यूरोप में टॉप रेटेड यूनिवर्सिटीज में पढ़ने का मौका देती है.

इस स्कॉलरशिप में ट्यूशन फीस, पढ़ने जाने के लिए फ्लाइट का किराया रहने का पूरा खर्चा और इसके साथ ही स्वास्थ्य बीमा भी दिया जाता है. इसके एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया की बात की जाए तो उम्मीदवार को भारतीय नागरिक होना चाहिए उसकी उम्र 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. उसके पास भारत की किसी भी मान्यता प्राप्त  यूनिवर्सिटी से बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए. 

यह भी पढ़ें: इंजीनियरिंग के लिए बेहतरीन हैं दुनिया के ये 4 देश, यहां से पढ़कर नहीं रहेगी कमाई की टेंशन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IBPS Clerk Mains Result: IBPS क्लर्क मेंस का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें नतीजे  
IBPS क्लर्क मेंस का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें नतीजे  
यहां है UPSC एग्जाम की तैयारी का स्मार्ट तरीका, जानें कैसे बना सकते हैं बेहतर स्ट्रेटजी
यहां है UPSC एग्जाम की तैयारी का स्मार्ट तरीका, जानें कैसे बना सकते हैं बेहतर स्ट्रेटजी
NEET UG 2026: 8 मार्च को बंद होगा रजिस्ट्रेशन, फॉर्म भरते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
NEET UG 2026: 8 मार्च को बंद होगा रजिस्ट्रेशन, फॉर्म भरते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने जारी किया 275 एसओ पदों का नोटिफिकेशन, आवेदन की लास्ट डेट 23 मार्च
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने जारी किया 275 एसओ पदों का नोटिफिकेशन, आवेदन की लास्ट डेट 23 मार्च

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, अब कौन संभालेगा कमान?
US-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, कौन संभालेगा कमान?
UP Politics: 'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें टी20 वर्ल्ड कप की सारी डिटेल्स
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें डिटेल्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
Embed widget