एक्सप्लोरर

Allahabad University exam: सितंबर में होगी इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षाएं, यहां पढ़ें डिटेल्स

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में यूजी और पीजी कोर्सेस में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम सितंबर माह में आयोजित किये जाने की संभावना है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 31 जुलाई तय है.

Allahabad University Entrance Exam 2020: इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने नए सत्र में विभिन्न कोर्सों में दाखिले के लिए एंट्रेंस एग्जाम को सितंबर माह में कराने का फैसला लिया है.जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है. इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह जानकारी एक पत्र के जरिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भेज दी है.

यह पत्र केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा मांगे गए उस पत्र का लिखित जबाब था जिसमें देशभर के सभी 42 केंद्रीय विश्वविद्यालयों से वार्षिक परीक्षा, प्रवेश परीक्षा की तैयारी, शिक्षा प्रणाली और मेंटल हेल्पलाइन पर जवाब मांगा गया था.

बतादें कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की देशभर के सभी 42 केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक बैठक होनी थी. लेकिन कुछ कारणों से यह बैठक निरस्त कर दी गई. परन्तु निरस्त करने के बाद सभी विश्वविद्यालयों को एक पत्र भेजकर उनसे वार्षिक परीक्षा, प्रवेश परीक्षा की तैयारी, शिक्षा प्रणाली और मेंटल हेल्पलाइन पर लिखित जवाब मांगा गया था. इसी पत्र के आलोक में इलाहाबाद विश्विद्यालय ने सितंबर में प्रवेश परीक्षा कराने की तैयारी के बारे में बताया.

इलाहाबाद विश्विद्यालय के पीआरओ डॉ. शैलेंद्र कुमार मिश्र ने मीडिया को बताया कि इविवि प्रशासन की तरफ से सभी बिंदुओं का जवाब तैयार कर भेज दिया गया है. इलाहबाद विश्वविद्यालय ने बताया कि नए सत्र में विभिन्न पाठ्यक्रमों  में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है. प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है. इलाहबाद विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा एक अगस्त से प्रस्तावित थी लेकिन कोरोना वायरस के चलते प्रस्तावित तिथि पर प्रवेश परीक्षा कराना मुश्किल है. चूंकि विश्वविद्यालय में नया सत्र अक्टूबर से शुरू किया जाना है. ऐसे में प्रवेश परीक्षाएं सितंबर में आयोजित कराई जाएंगी.

इविवि प्रशासन ने कहा कि इसके अलावा यूजी और पीजी वार्षिक परीक्षाओं की फाइनल ईयर / सेमेस्टर की परीक्षा विवि अनुदान आयोग (यूजीसी) की गाइडलाइन्स के अनुरूप कराई जाएंगी.

आपको बतादें कि यूजीसी ने 6 जुलाई को रिवाइज्ड गाइडलाइन्स जारी किया था. जिसमें कहा गया था कि यूजी और पीजी के फाइनल ईयर की परीक्षाएं सितंबर तक करा ली जाएँ. विश्वविद्यालय इन परीक्षाओं को ऑनलाइन/ ऑफलाइन किसी माध्यम से करा सकता है.

अभी तक दाखिले के लिए भेजे गए 102772 आवेदन

इविवि प्रशासन के मुताबिक विश्वविद्यालय और संबंध कॉलेजों में प्रवेश के कुल 197408 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है. जिसमें से 102772 स्टूडेंट्स ने अंतिम तौर पर आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली है. प्रवेश प्रकोष्ठ की ओर से जारी सूची के अनुसार, बीएएलएलबी केलिए 6674, एलएलबी के लिए  11713, आईपीएस के लिए  1802,  यूजीएटी में 57800, बीएड के लिए 3826, एमएड के लिए 907 और पीजीएटी के लिए 15810 स्टूडेंट्स अपने आवेदन फॉर्म सबमिट कर चुके है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSC की फाइनल लिस्ट में आखिरी कैंडिडेट को कौन-सी मिलती है सर्विस, इसमें कितनी होती है सैलरी?
UPSC की फाइनल लिस्ट में आखिरी कैंडिडेट को कौन-सी मिलती है सर्विस, इसमें कितनी होती है सैलरी?
IAS को किस पद पर मिलती है सबसे पहली पोस्टिंग, जानें कैसे होता है इनका प्रमोशन?
IAS को किस पद पर मिलती है सबसे पहली पोस्टिंग, जानें कैसे होता है इनका प्रमोशन?
7 राज्यों और 2 यूटी में बदले गए गवर्नर, जानें इनमें कौन सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा?
7 राज्यों और 2 यूटी में बदले गए गवर्नर, जानें इनमें कौन सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा?
UPSC Result 2025: बुलंदशहर के चार युवाओं ने बढ़ाया मान, फोर्थ क्लास कर्मचारी की बेटी बनी IAS
बुलंदशहर के चार युवाओं ने बढ़ाया मान, फोर्थ क्लास कर्मचारी की बेटी बनी IAS

वीडियोज

US Israel Iran War: इजरायल में बजे हमले वाले सायरन, मची अफरा-तफरी | Breaking | Donald Trump
Iran Israel War: ईरान की राजधानी में भीषण बमबारी | War Update
Lebanon में युद्ध की आग, दुनिया की नजरें टिकीं | Iran-Israel War | America | Trump
Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में बारूदी गंध..भीषण हुई जंग | Khamenei Death | Donald Trump | War
Iran Attack on America: America का तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर भारी एयरस्ट्राइक | Donald Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IPS अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की बनेंगी दुल्हनिया, 29 मार्च को होगी शादी
IPS अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की बनेंगी दुल्हनिया, 29 मार्च को होगी शादी
Pakistan Petrol Price: ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
Friday Box Office: नई फिल्मों पर भारी पड़ी 'द केरल स्टोरी 2', 'ओ रोमियो' की हालत खराब, जानें-फ्राइडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
नई फिल्मों पर भारी पड़ी 'द केरल स्टोरी 2', 'ओ रोमियो' ने तोड़ा दम, जानें-फ्राइडे कलेक्शन
IND vs NZ: फाइनल से पहले IND vs NZ के टी20 रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
फाइनल से पहले IND vs NZ के टी20 रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
UP News: केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे डिप्टी CM
केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे डिप्टी CM
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह शुक्र, शनि और वरुण
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह
महिलाओं की आंखें मांगती हैं हर उम्र में खास देखभाल, जानें आई केयर टिप्स
महिलाओं की आंखें मांगती हैं हर उम्र में खास देखभाल, जानें आई केयर टिप्स
आपके पास वाले हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड से इलाज होता है या नहीं? ऐसे करें चेक
आपके पास वाले हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड से इलाज होता है या नहीं? ऐसे करें चेक
Embed widget