एक्सप्लोरर

BPSC Assistant Professor Recruitment: बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर की निकली भर्तियाँ, पढ़ें आवेदन, चयन, वेतन समेत अन्य अहम जानकारियां

बीपीएससी ने राज्य के गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है. ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 20-10-2020 तय की गई है.

BPSC Bihar Assistant Professor Recruitment 2020: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, बिहार के अंतर्गत गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर, गणित के कुल 07 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किया है. जिसमें ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 20-10-2020 तय की गई है.

रिक्तियों की कुल संख्या: 07

महत्वपूर्ण तारीखें:

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तारीख- 22-09-2020.
  • ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तारीख- 20-10-2020.
  • बीपीएससी ऑफिस में स्पीड पोस्ट / रजिस्टर्ड डाक से आवेदन की हार्ड कॉपी एवं सभी प्रमाण-पत्र प्राप्त होने की अंतिम तारीख- 03-11-2020 की शाम 05:00 बजे तक.

पदों का विवरण:

  • असिस्टेंट प्रोफेसर (गणित) के लिए कुल- 07 पद.

पात्रता विवरण:

शैक्षिक योग्यता: असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से गणित विषय में पीएचडी डिग्री और गणित विषय के साथ स्नातक या परास्नातक या समकक्ष परीक्षा कम से कम फर्स्ट डिवीजन में पास होना अनिवार्य किया गया है.

इसके साथ अभ्यर्थी के लिए एससीआई जर्नलों / यूजीसी / एआईसीटीई जर्नलों की लिस्ट में न्यूनतम 06 शोध प्रकाशन और कम से कम 08 साल का टीचिंग / रिसर्च / उद्योग में अनुभव भी होना अनिवार्य किया गया है.

आयु सीमा: आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 01-08-2020 के आधार पर कम से कम 30 साल और अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं तय की गई है. जबकि सेवानिवृत्ति की आयु 65 साल तय की गई है.

आवेदन शुल्क: बिहार राज्य के एससी / एसटी / महिला / 40% या उससे अधिक दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क के रूप में 25/-रुपये तय किया गया है. बाकी सभी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100/- रुपये तय किया गया है. 

चयन प्रक्रिया: इन पदों पर पात्र एवं योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट लिस्ट + इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.

नोट- चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन का अवलोकन करें.

ऐसे करें आवेदन: इन पदों पर सिर्फ ऑनलाइन मोड में किए गए आवेदन ही मान्य किए जाएंगे. अन्य किसी भी मोड में किए गए आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा.

महत्वपूर्ण लिंक्स: नोटिफिकेशन से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
IBPS Clerk Mains Result: IBPS क्लर्क मेंस का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें नतीजे  
IBPS क्लर्क मेंस का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें नतीजे  
यहां है UPSC एग्जाम की तैयारी का स्मार्ट तरीका, जानें कैसे बना सकते हैं बेहतर स्ट्रेटजी
यहां है UPSC एग्जाम की तैयारी का स्मार्ट तरीका, जानें कैसे बना सकते हैं बेहतर स्ट्रेटजी
NEET UG 2026: 8 मार्च को बंद होगा रजिस्ट्रेशन, फॉर्म भरते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
NEET UG 2026: 8 मार्च को बंद होगा रजिस्ट्रेशन, फॉर्म भरते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
Embed widget