एक्सप्लोरर

Pension Benefits: प्रतिदिन 7 रुपए बचाते हैं तो आप हर महीने 5000 रुपए पेंशन पाएंगे, जानें इस सरकारी योजना के बारे में

Pension Benefits: अटल पेंशन स्कीम (Atal Pension Scheme) एक ऐसी सरकारी योजना है. इस योजना के तहत 18 से 40 साल के लोग अटल पेंशन योजना में अपना नॉमिनेशन करा सकते हैं.

Pension Benefits: अटल पेंशन स्कीम (Atal Pension Scheme) एक ऐसी सरकारी योजना है, जिसमें आपका निवेश आपकी उम्र पर निर्भर करता है. इस योजना के तहत आपको कम से कम 1,000 रुपए, 2000 रुपए, 3000 रुपए, 4000 रुपए और अधिकतम 5,000 रुपए मंथली पेंशन मिल सकती है. ये एक सुरक्षित निवेश है, जिसमें अगर आप रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं तो आपके पास सेविंग्स अकाउंट, आधार नंबर और एक मोबाइल नंबर होना चाहिए.

क्या है योजना के बेनिफिट जानें ?
इस योजना के तहत 18 से 40 साल के लोग अटल पेंशन योजना में अपना नॉमिनेशन करा सकते हैं. इसके लिए आवेदक के पास बैंक या डाकघर में सेविंग अकाउंट होना जरूरी है. साथ ही ये भी ध्यान रखें कि आप के पास केवल एक अटल पेंशन अकाउंट हो सकता है.

कैसे मिलेगा ज्यादा फायदा?
इस योजना के तहत आप जितनी जल्दी निवेश करेंगे आपको उतना अधिक फायदा मिलेगा. अगर कोई व्यक्ति 18 साल की उम्र में अटल पेंशन योजना से जुड़ता है तो उसे 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5000 रुपए मासिक पेंशन के लिए बस प्रति माह 210 रुपए जमा करने होंगे. इस तरह से इस योजना का लाभ ले सकते हैं. 

कैसे मिलेगी 60,000 रु पेंशन?
योजना में अगर आप हर दिन 7 रुपए जमा करते हैं तो आप हर महीने 5000 रुपए पेंशन पा सकते हैं. मतलब सालाना आपको 60,000 रुपए पेंशन मिलेगी. वहीं, हर महीने 1000 रुपए की मासिक पेंशन के लिए प्रति माह केवल 42 रुपए जमा करने होंगे. और हर माह 2000 रुपए पेंशन के लिए 84 रुपए, 3000 रुपए के लिए 126 रुपए और 4000 रुपए मासिक पेंशन के लिए हर महीने 168 रुपए जमा करने होंगे.

टैक्स बेनिफिट
अटल पेंशन योजना में निवेश करने वाले लोगों को इनकम टैक्स एक्ट 80C के तहत 1.5 लाख रुपए तक का टैक्स बेनिफिट भी मिलता है. इसमें से टैक्सेबल इनकम को घटा दिया जाता है. इसके अलावा कुछ मामलों में 50,000 रुपए तक का अतिरिक्त टैक्स बेनिफिट मिलता है. कुल मिलाकर इस योजना में 2 लाख रुपए तक का डिडक्शन मिलता है.

60 साल से पहले मृत्यु होने पर प्रावधान
इस योजना में ऐसा प्रावधान है कि अगर 60 साल से पहले ही योजना से जुड़े व्‍यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो फिर उसकी पत्नी/पति इस योजना में पैसे जमा करना जारी रख सकते हैं और 60 साल के बाद हर महीने पेंशन पा सकते हैं. एक विकल्प यह भी है कि उस व्‍यक्ति की पत्नी अपने पति की मौत के बाद एकमुश्त रकम का दावा कर सकती है. अगर पत्नी की भी मौत हो जाती है तो एक एकमुश्त रकम उनके नॉमिनी को दे दी जाती है.

RBI Recruitment 2022: सरकारी नौकरी के इच्छुकों के लिए मौका, आरबीआई कर रहा इतने पदों पर भर्ती

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBSE का बड़ा कदम, कक्षा 3 से 8 तक पढ़ाई जाएगी AI और Computational Thinking
CBSE का बड़ा कदम, कक्षा 3 से 8 तक पढ़ाई जाएगी AI और Computational Thinking
मध्य प्रदेश में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन 
मध्य प्रदेश में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन 
CBSE ने बदला पोस्ट रिजल्ट प्रोसेस, अब कक्षा 10 के छात्रों को पहले मिलेगी स्कैन कॉपी
CBSE ने बदला पोस्ट रिजल्ट प्रोसेस, अब कक्षा 10 के छात्रों को पहले मिलेगी स्कैन कॉपी
Higher Education Budget: IIT को मिला ज्यादा फंड, IIM-IISER का बजट घटा
IIT को मिला ज्यादा फंड, IIM-IISER का बजट घटा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget