एक्सप्लोरर

RBI से लेकर SBI और NABARD तक, बैंक परीक्षा की तैयारी में ये टिप्स आ सकते हैं बहुत काम, फटाफट कर लें नोट

Bank Exams 2023: बैंक परीक्षा की तैयारी करें तो कुछ बातों का खास ख्याल रखें. इससे आप बिना स्ट्रेस के एग्जाम की प्रिपरेशन कर पाएंगे और सेलेक्शन होने के भी चांस बढ़ जाएंगे.

Bank Exam Preparation Tips: बैंक परीक्षा की तैयारी करने की सोच रहे हैं तो कुछ बातों का शुरू से ख्याल रखें. अगर ये स्ट्रेटजी बनाकर चलेंगे तो समय से न केवल कोर्स खत्म होगा बल्कि रिवीजन से लेकर मॉक टेस्ट देने तक का भरपूर टाइम मिलेगा. इस समय एसबीआई से लेकर नाबार्ड तक बहुत से बैंकों में भर्ती चल रही है. ज्यादातर की प्री परीक्षा हो चुकी है और अब मेन्स की बारी है. ऐसे में कुछ टिप्स और ट्रिक्स आपको बैंक एग्जाम की प्रिपरेशन में मदद कर सकते हैं. आज जानते हैं इसी बारे में.

कंसिसटेंसी है जरूरी

बैंक एग्जाम पास करना है तो आपको एक सिस्टेमेटिक अप्रोच रखनी होगी और डिस्प्लिन मेंटेन करना होगा. इसी क्रम में सबसे जरूरी है कंसिसटेंसी. एक समय तय करें या दिन के घंटे तय करें और किसी भी हाल में उस दिन उतनी पढ़ाई जरूर करें. टाइम भले ऊपर नीचे हो जाए लेकिन जिस दिन के लिए जो तय किया है उसे खत्म करें. एक दिन 8 घंटे पढ़ लेना और अगले दो दिन बिलकुल न पढ़ना, ये तरीका ठीक नहीं है. इससे पढ़ाई कि रिदम ब्रेक हो जाती है. इसलिए जितना भी पढ़ें, रोज़ पढ़ें, इसमें ब्रेक न लें.

एग्जाम पैटर्न और सिलेबस से हो जाएं फैमीलियर

चाहे प्री का एग्जाम हो चाहे मेन्स का शुरुआती स्टेप ये है कि पहले पेपर पैटर्न और सिलेबस से अच्छी तरह वाकिफ हो जाएं. बिना प्लानिंग के रैंडम तैयारी शुरू न करें. देख लें कि परीक्षा में किस तरह के सवाल आते हैं, क्या पढ़ना है, कितना पढ़ना है, उसके लिए बेस्ट किताबें कौन सी हैं. इन सब प्वॉइंट्स को तय करने के बाद ही तैयारी शुरू करें. यानी तैयारी सही दिशा में और सधी हुई होनी चाहिए.

करेंट अफेयर्स का रखें खास ध्यान

बैंक परीक्षा की तैयारी में करेंट अफेयर्स का अहम रोल होता है. ये आपको एग्जाम से लेकर इंटरव्यू तक में मदद करेगा. बाकी चीजों के अलावा बैंक, फाइनेंस, इकोनॉमिक्स से जुड़ी खबरों पर खास फोकस करें. चाहें तो कोई चैनल, पोर्टल, या सोशल मीडिया ग्रुप वगैरह ज्वॉइन कर लें जहां से आपको उस स्थिति में भी रोज के अपडेट मिलते रहें, जब आप पेपर न पढ़ पाएं.

प्रैक्टिस से बनेगी बात

किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए प्रैक्टिस बहुत जरूरी है. जमकर प्रैक्टिस करें और खूब मॉक टेस्ट दें. देखें कि आप कहां गलती कर रहे हैं और उसे कैसे सुधारना है. मॉक टेस्ट देने से आपको टाइम मैनेज करना भी आ जाएगा. परीक्षा में केवल आंसर आना ही जरूरी नहीं होता बल्कि समय पर पेपर खत्म हो ये भी जरूरी होता है. इसके लिए खूब प्रैक्टिस करें और जमकर मॉक टेस्ट दें.

रियलिस्टिक गोल बनाएं

लॉन्ग के अलावा रोज के शॉर्ट टर्म गोल्स भी बनाएं लेकिन ध्यान रहे कि ये रिएलिस्टिक हों. जब आप रोज के रोज टारगेट अचीव करेंगे तो कांफिडेंस बढ़ेगा इसलिए अपने लिए वही तय करें जो पूरा कर पाएं. टॉपिक्स और सब्जेक्ट्स को अपने वीक और स्ट्रॉन्ग एरिया के मुताबिक प्रायॉरिटाइज करें और टाइम-टेबल बनाकर पढ़ें. बीच-बीच में खुद को रिफ्रेश करें यानी शॉर्ट ब्रेक जरूर लेते रहें. खुद को लगातार रिव्यू करते चलें और नये विषय पर मूव करने से पहले ये देख लें कि पुराना विषय कंप्लीट हो गया हो. 

यह भी पढ़ें: कस्टम डिपार्टमेंट में नौकरी पाने का शानदार मौका, फटाफट करें अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Independence Day 2026: 15 अगस्त को लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं ये सवाल, जानें सारे जवाब
15 अगस्त को लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं ये सवाल, जानें सारे जवाब
MPSC भर्ती पर छात्र आंदोलन का असर, जानें कौन-सी परीक्षाएं हुईं स्थगित?
MPSC भर्ती पर छात्र आंदोलन का असर, जानें कौन-सी परीक्षाएं हुईं स्थगित?
झारखंड छात्र आंदोलन के बीच 2 और JPSC परीक्षाएं रद्द, जानें अब तक कितने एग्जाम रद्द?
झारखंड छात्र आंदोलन के बीच 2 और JPSC परीक्षाएं रद्द, जानें अब तक कितने एग्जाम रद्द?

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget