एक्सप्लोरर

BPSC Result: हाईकोर्ट के आदेश के बाद बदलाव, बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक परीक्षा का फाइनल रिजल्ट किया जारी

पटना हाईकोर्ट के आदेश के तहत गेस्ट टीचर्स को वरीयता देने के मामले में बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित किया है. इस खबर में पूरा परिणाम देखें.

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बुधवार, 05 मार्च 2025 को शिक्षक भर्ती से संबंधित विज्ञापन संख्या 22/2024 का अंतिम परीक्षाफल जारी कर दिया. यह परीक्षाफल पटना उच्च न्यायालय में दायर मामले (CWJC No.- 2270/2024) के रेफरेंस में पारित आदेश के अनुपालन में प्रकाशित किया गया है. आयोग ने गेस्ट शिक्षकों की सेवा अवधि के लिए अधिभार देते हुए इस परीक्षा का परिणाम घोषित किया है.

परीक्षाफल की घोषणा में खास बात यह है कि पटना हाईकोर्ट ने आयोग को आदेश दिया था कि वह गेस्ट शिक्षकों को उनके सेवा अनुभव के आधार पर ग्रेस अंक दे, जिससे उनके परिणाम में सुधार हो सके. दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग ने पहले गेस्ट शिक्षकों की मांग पर ध्यान नहीं दिया था. यह स्थिति तब बनी जब गेस्ट शिक्षक जो 11वीं और 12वीं कक्षाओं में पढ़ाते थे, वे शिक्षक भर्ती परीक्षा में अपने अनुभव के आधार पर पांच अतिरिक्त अंक की मांग कर रहे थे. हालांकि, बिहार लोक सेवा आयोग ने उनकी इस मांग को खारिज कर दिया था, जिसके बाद इन गेस्ट शिक्षकों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया.

कोर्ट में अपील के बाद मिले अतिरिक्त नंबर

अदालत में सुनवाई के बाद, कोर्ट ने बिहार लोक सेवा आयोग को आदेश दिया कि वह गेस्ट शिक्षकों को उनके अनुभव के आधार पर ग्रेस अंक दे और परिणाम में उचित संशोधन करे. इसके बाद आयोग ने कोर्ट के आदेश के तहत परीक्षा परिणाम में बदलाव किया और अब यह परिणाम प्रकाशित किया गया है. इससे पहले, तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के 11वीं और 12वीं के रिजल्ट पर रोक लगा दी गई थी, लेकिन अब कोर्ट के आदेश के बाद यह समस्या हल हो गई है.

यहां करें अपना रिजल्ट चेक

बिहार लोक सेवा आयोग के इस फैसले के बाद अब सभी उम्मीदवारों को उनके परिणाम के बारे में जानकारी दी गई है. इसके साथ ही, परिणाम में संशोधन होने के कारण, संबंधित उम्मीदवारों को ग्रेस अंक के हिसाब से उनके कुल अंकों में सुधार किया गया है. इससे गेस्ट शिक्षकों को राहत मिली है और वे अब सही तरीके से भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बन सकेंगे. आप अपना रिजल्ट https://bpsc.bihar.gov.in/ पर जाकर चेक कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: CISF में जॉब पाने का बेहतरीन मौका, 1161 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में 600 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती को मंजूरी, जल्द जारी होगा विज्ञापन 
राजस्थान में 600 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती को मंजूरी, जल्द जारी होगा विज्ञापन 
कौन है दीप्ति गौड़ मुखर्जी, जो बनीं उच्च शिक्षा विभाग की नई सचिव?
कौन है दीप्ति गौड़ मुखर्जी, जो बनीं उच्च शिक्षा विभाग की नई सचिव?
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
UGC NET की आंसर-की को लेकर NTA ने दिया अपडेट, इसी सप्ताह होगी जारी
UGC NET की आंसर-की को लेकर NTA ने दिया अपडेट, इसी सप्ताह होगी जारी

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget