एक्सप्लोरर

BSEB 12th Exam 2025: बिहार बोर्ड की 12वीं परीक्षा के लिए जारी हुए नए दिशा-निर्देश, छात्रों के लिए ये हैं जरूरी बातें

बिहार बोर्ड की 12वीं क्लास की परीक्षा को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश बोर्ड ने जारी किए हैं. एग्जाम में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स इन्हें अच्छे से समझ लें.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 का आयोजन 1 फरवरी से 15 फरवरी तक किया जाएगा. इस बार परीक्षा में लगभग 12.92 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे, जिन्हें राज्यभर में कुल 1,677 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने का अवसर मिलेगा.

यह परीक्षा छात्रों के जीवन में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकती है, इसलिए परीक्षा की सफलता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड ने कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इन निर्देशों का पालन करना छात्रों के लिए अत्यंत आवश्यक है, ताकि परीक्षा का संचालन सुचारू रूप से हो सके.

परीक्षा केंद्रों पर छात्रों को समय से पहुंचने की सख्त हिदायत दी गई है. परीक्षा भवन में प्रवेश के लिए छात्रों को निर्धारित समय से कम से कम एक घंटा पहले पहुंचना होगा. उदाहरण स्वरूप, प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी, तो छात्रों को 8:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा. गेट 9:00 बजे बंद कर दिए जाएंगे, इसके बाद प्रवेश नहीं मिलेगा. द्वितीय पाली में परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगी, और छात्रों को 1:00 बजे तक केंद्र पर पहुंचना होगा, गेट का समय 1:30 बजे रहेगा.

दो बार ली जाएगी तलाशी

परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा के मद्देनजर कई कड़े इंतजाम किए गए हैं. सभी केंद्रों को चहारदीवारी से घेर दिया जाएगा और केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू होगी. पुलिस बल की भी पर्याप्त उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी. इसके अलावा, परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की सुरक्षा के लिए दो बार तलाशी ली जाएगी एक बार परीक्षा भवन के प्रवेश द्वार पर और दूसरी बार परीक्षा कक्ष में.

ये लेकर गए तो खैर नहीं

परीक्षा के दौरान छात्रों को केवल केंद्राधीक्षक को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति होगी, जबकि अन्य किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे कि मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, ईयरफोन, आदि लाना प्रतिबंधित रहेगा. CCTV और वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी की गई है, ताकि परीक्षा में किसी प्रकार की धोखाधड़ी न हो सके.

काम की बात

यदि किसी छात्र का प्रवेश पत्र खो जाए या छूट जाए, तो भी उसे परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा, बशर्ते वह अपनी उपस्थिति पत्रक और रोल शीट से सत्यापन करवा ले. इसके अलावा जूते और मौजे पहनने की अनुमति भी दी गई है, जो पांच फरवरी तक मान्य रहेगी इसके बाद मौसम के हिसाब से निर्णय लिया जाएगा.

कंट्रोल रूम किया स्थापित

परीक्षा को सफलतापूर्वक और निष्पक्ष तरीके से आयोजित करने के लिए BSEB ने कंट्रोल रूम की भी व्यवस्था की है, जो 31 जनवरी से 15 फरवरी तक कार्यरत रहेगा. परीक्षा के दौरान किसी भी समस्या का समाधान तुरंत प्राप्त करने के लिए छात्र और छात्राएं दिए गए संपर्क नंबरों पर कॉल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Jobs 2025: हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए जल्द कर लें अप्लाई, इस दिन खत्म हो रहा आवेदन प्रोसेस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यहां निकली जूनियर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट समेत कई पोस्ट पर वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
यहां निकली जूनियर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट समेत कई पोस्ट पर वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
‘राणाबाली’ का नया वीडियो सॉन्ग ‘ओ मेरे साजन’ हुआ रिलीज, ऑनस्क्रीन भी शादी करते दिखा कपल
‘राणाबाली’ का नया वीडियो सॉन्ग ‘ओ मेरे साजन’ हुआ रिलीज, ऑनस्क्रीन भी शादी करते दिखा कपल
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
इंटर के छात्रों के लिए बड़ी खबर, बिहार बोर्ड ने जारी की 12वीं की आंसर की, इस तारीख तक करें आपत्ति  
इंटर के छात्रों के लिए बड़ी खबर, बिहार बोर्ड ने जारी की 12वीं की आंसर की, इस तारीख तक करें आपत्ति  

वीडियोज

US-Israel Iran War: हमले में Khamenei समेत परिवार के चार सदस्यों की मौत? | Netanyahu
US-Israel Iran War: हमले में Khamenei समेत परिवार के चार सदस्यों की मौत? | Netanyahu | Donlad Trump
US-Israel Iran War: इजरायल ने फिर शुरू किए ईरान पर हमले | Khamenei | Netanyahu | Donlad Trump
US-Israel Iran War: Khamenei की मौत पर Netanyahu का आया बयान | Donlad Trump | Breaking | ABP News
US-Israel Iran War: Khamenei के परिवार के 2 सदस्यों की मौत | Donlad Trump | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Strike Iran: इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
PUSU Elections: पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर NSUI का कब्जा, शांतनु शेखर ने दर्ज की जीत
पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर NSUI का कब्जा, शांतनु शेखर ने दर्ज की जीत
The Kerala Story 2 BO Day 1: द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
यहां निकली जूनियर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट समेत कई पोस्ट पर वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
यहां निकली जूनियर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट समेत कई पोस्ट पर वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
Sheermal History: भारत तक कैसे आया शीरमाल, जानें क्या है इस अमीरों की रोटी का इतिहास?
भारत तक कैसे आया शीरमाल, जानें क्या है इस अमीरों की रोटी का इतिहास?
Embed widget