एक्सप्लोरर

आप भी एस्ट्रोनॉट बनकर चांद पर जाना चाहते हैं? तो इसके लिए कौनसी पढ़ाई करनी होगी?

Career As An Astronaut: एस्ट्रोनॉट के तौर पर करियर बनाना चाहते हैं तो आपके अंदर ये खूबिया होना जरूरी है. इसके लिए किस संस्थान से और किस विषय से पढ़ाई करनी है, जानते हैं.

How to become astronaut in India: चांद पर जाकर या अंतरिक्ष पर जाकर वहां के रहस्यों को सुलझाने में दिलचस्पी है तो एस्ट्रोनॉट के तौर पर करियर शुरू कर सकते हैं. इसके लिए एक खास तरह की पढ़ाई करनी होती है और साथ ही आप में कुछ खूबियों का होना भी जरूरी है. इनके होने पर आप इस फील्ड में बढ़िया एंट्री कर सकते हैं. जानते हैं आज इस फील्ड के बारे में.

क्या पढ़ाई करनी होती है

इस फील्ड में जाने के लिए कैंडिडेट का मैथ्स विषयों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है. इसके बाद ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स किए जा सकते हैं. ये कोर्स बहुत से सब्जेक्ट्स जैसे एयरोनॉटिक्स, एस्ट्रोफिजिक्स, एविएशन, एयरोस्पेस, एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग आदि में किए जा सकते हैं. साइंस और इंजीनियरिंग से ग्रेजुएशन किए कैंडिडेट्स इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं.

इस फील्ड में एक्सेल करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडटे को साइंस यानी फिजिक्ल, केमिस्ट्री, जियोलॉजी की अच्छी जानकारी हो, साथ ही इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और मैथ्स की भी बढ़िया नॉलेज हो.

कैसे होता है सेलेक्शन

इन कोर्स में प्रवेश पाने के लिए आपको एंट्रेंस एग्जाम देना होता है. जैसे आप जेईई मेन्स, जेईई एडवांस्ड, गेट, आईआईटी जैम जैसी परीक्षाएं दे सकते हैं. ये संस्थान पर निर्भर करता है कि आपका सेलेक्शन किस प्रकार होगा. आप चाहें तो पीजी के बाद पीएचडी भी कर सकते हैं.

आप एग्जाम पास करने के बाद कई जगह से कोर्स कर सकते हैं जिनमें मुख्य है आईआईटी कानपुर, मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, आईआईएसटी थिरुवनंतपुरम और अन्ना यूनिवर्सिटी आदि.

इन खूबियों का होना है जरूरी

एस्ट्रोनॉट बनने के लिए कैंडिडेट का लचीला स्वभाव का होना और अनुकूल स्थितियां न होने पर भी सर्वाइव करने की क्षमता रखना जैसी क्वालिटीज का होना जरूरी है. स्पेस पर जाने से पहले उसे कम से कम दो साल की ट्रेनिंग करनी होती है. इसमें सिखाया जाता है कि कैंडिडेट कैसे जमीन के माहौल से अलग नये वातावरण में रह सकता है.

इसके साथ ही इस फील्ड में आने के लिए इंग्लिश भाषा का ज्ञान बहुत जरूरी है. जिन्हें इंग्लिश बढ़िया आती है उन्हें प्रिफरेंस दी जाती है. अगर कोई और विदेशी भाषा भी आती है तो ये एडेड एडवांटेज के तौर पर गिना जाता है.

कहां मिलता है काम और कितनी होती है कमाई

आप कोर्स पूरा करने के बाद इसरो, नासा और स्पेसएक्स जैसी जगहों पर काम कर सकते हैं. यहां चयन के लिए फिर से कई राउंड की परीक्षाएं देनी होती हैं. इसके अलावा आपका फिजिकली और मेंटली पूरी तरह फिट होना भी बहुत जरूरी है.

सैलरी पद, संस्थान और अनुभव के मुताबिक होती है. मोटे तौर पर कैंडिडेट शरुआत में साल के 10 से 12 लाख रुपये और बाद में 50 से 60 लाख रुपये तक आसानी से कमा सकता है. 

यह भी पढ़ें: CTET मार्कशीट डिजिलॉकर पर होगी रिलीज 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nepal Health Minister Nisha Mehta: कितनी पढ़ी-लिखी हैं नेपाल की स्वास्थ्य मंत्री निशा मेहता, भारत के इस कॉलेज से ली है डिग्री
कितनी पढ़ी-लिखी हैं नेपाल की स्वास्थ्य मंत्री निशा मेहता, भारत के इस कॉलेज से ली है डिग्री
Middle East CBSE Board Result 2026: हाइब्रिड इवैल्यूशन सिस्टम के जरिए मिडिल ईस्ट के बच्चों को पास करेगा CBSE, जानें कैसे मिलेंगे नंबर?
हाइब्रिड इवैल्यूशन सिस्टम के जरिए मिडिल ईस्ट के बच्चों को पास करेगा CBSE, जानें कैसे मिलेंगे नंबर?
Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, 81.79% छात्र-छात्राएं पास
बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, 81.79% छात्र-छात्राएं पास
Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, जानें बीते पांच साल में कैसे रहे हैं नतीजे?
बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, जानें बीते पांच साल में कैसे रहे हैं नतीजे?

वीडियोज

शाहिद कपूर या सलमान खान कौन होगा आने वाली फिल्म Duffer का लीड एक्टर?
Dhurandhar: The Revenge, “Sankalp” वेब सीरीज,एक्शन और इमोशन का धमाका
Iran US Israel War: USS त्रिपोली में 3500 अमेरिकी सैनिक मौजूद, US की बड़ी तैयारी | America | Trump
Iran Israel America War: युद्ध के एक महीने बाद, क्या खोखला हो रहा है इजरायल का? | Netanyahu
US Israel Iran War 30th day: भीषण वार-पलटवार..जंग और तबाही का मंजर | Donald Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जापान में 48 F-35 फाइटर जेट्स तैनात करेगा अमेरिका, ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला, चीन-रूस-उत्तर कोरिया की बढ़ी टेंशन!
जापान में 48 F-35 फाइटर जेट्स तैनात करेगा अमेरिका, ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला, चीन-रूस की बढ़ी टेंशन!
Bihar Board Result: बांका की पुष्पांजलि ने 10वीं में 98.4% अंकों के साथ किया बिहार टॉप, बताया क्या बनने का है सपना?
बांका की पुष्पांजलि ने 10वीं में 98.4% अंकों के साथ किया बिहार टॉप, बताया क्या बनने का है सपना?
शादी के बंधन में बंधे 'बिग बॉस' फेम रजत दलाल, फोटोज शेयर कर दिखाई झलक, लिखा खास नोट
शादी के बंधन में बंधे 'बिग बॉस' फेम रजत दलाल, फोटोज शेयर कर दिखाई झलक, लिखा खास नोट
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
West Bengal Election 2026: 'BJP लोगों को मछली, मांस और अंडा...' पश्चिम बंगाल की चुनावी रैली में ममता बनर्जी का जोरदार हमला
'BJP लोगों को मछली, मांस और...' बंगाल की रैली में ममता का पलटवार, केंद्र को लेकर क्या कहा?
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
रील बनाते-बनाते आंटी पर गिर गया खौलती दाल का पतीला, सेकंडों में निकली सारी हीरोपंती, वीडियो वायरल
रील बनाते-बनाते आंटी पर गिर गया खौलती दाल का पतीला, सेकंडों में निकली सारी हीरोपंती, वीडियो वायरल
आंधी-बारिश या तूफान में नहीं होगा नुकसान, सरकार की इस स्कीम से मिलेगा पूरा मुआवजा
आंधी-बारिश या तूफान में नहीं होगा नुकसान, सरकार की इस स्कीम से मिलेगा पूरा मुआवजा
Embed widget