एक्सप्लोरर

Career Options: जानवरों से है प्यार तो Pet Grooming में बनाएं करियर, ऐसे करें इस फील्ड में एंट्री

Career As A Pet Groomer: जानवरों से प्यार है और इसे करियर मे तब्दील करना चाहते हैं तो पेट ग्रूमर के तौर पर इस फील्ड में एंट्री कर सकते हैं. इन्हें सजाने-संवारने का काम आपको अच्छा पैसा भी दिलाएगा.

How to start career in pet grooming: वे लोग अलग ही होते है जिन्हें जानवरों से प्यार होता है. उनके इस प्यार को साधारण लोग नहीं समझ सकते. इसी कारण से जानवरों के साथ समय बिताना, उनकी देख-रेख करना और उनकी साफ-सफाई से लेकर उनके लुक तक का ध्यान रखना जैसे काम हर किसी के बस की बात नहीं. पर अगर आपको इन कामों में मजा आता है और एक बेजुबान के साथ धैर्य रखकर काम कर सकते हैं तो पेट ग्रूमिंग की फील्ड में आ सकते हैं.

जैसा कि नाम से ही साफ है ये पेट्स यानी पालतू जानवरों के देख-रेख और उनके लुक पर काम करते हैं. उनके बाल काटना, नहलाना, कान साफ करना, नाखून काटना, दांत साफ करना और ऐसे ही बहुत से काम इसके अंतर्गत आते हैं.

कहां से करें पढ़ाई

पेट ग्रूमिंग की फील्ड में एंट्री करने के लिए यूं तो औपचारिक शिक्षा की बहुत जरूरत नहीं मानी जाती लेकिन आप कोर्स कर लेते हैं और ट्रेनिंग ले लेते हैं तो इसका फायदा जरूर मिलता है. पेट ग्रूमिंग में बहुत से सर्टिफिकेट कोर्स उपलब्ध हैं जिन्हें किया जा सकता है. ये 2 से लेकर तीन और 6 महीने तक के हो सकते हैं. कई संस्थाएं ये कोर्स कराती हैं. इसके अलावा ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स भी कराया जाता है. आप अपनी सुविधा के मुताबिक चुनाव कर सकते हैं. कई प्राइवेट इंस्टीट्यूट्स इस फील्ड में काम कर रहे हैं.

यहां से कर सकते हैं कोर्स

शेवर ग्रूमिंग स्कूल, बंगलौर, स्कूबी स्क्रब दिल्ली, पॉपॉ बैंग्लोर, व्हिस्कर्स एंड टेल्स मुंबई जैसे बहुत सी जगहों से कोर्स किया जा सकता है. इसके अलावा एलिसन, पेन फॉस्टर, टैफे कोर्सेस, शॉ एकेडमी, फजी-वजी वगैरह से भी कोर्स किए जा सकते हैं. ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स भी कई जगह चलाए जाते हैं. इनका भी चुनाव कर सकते हैं.

प्रैक्टिकल नॉलेज है ज्यादा जरूरी

इस फील्ड में एंट्री करने और सफल होने के लिए प्रैक्टिकल नॉलेज बहुत जरूरी है. बेहतर होगा आप कुछ दिन किसी पेट ग्रूमिंग सैलून में काम करें और अनुभव लें. जानवरों को कैसे हैंडल करना है, कैसे उन्हें सुंदर लुक देना है, क्लाइंट क्या चाहता है, धैर्य रखकर कैसे पेट को डील करना है, ये सब सीखने के बाद ही इस फील्ड में एंट्री करें. जितना अनुभव आपको होगा आप उतना ही बड़ा काम कर पाएंगे.

खोल सकते हैं खुद का सैलून

एक बार पूरी जानकारी होने और एक्सपीरियंस इकट्ठा करने के बाद आप चाहें तो खुद का सैलून भी खोल सकते हैं. बड़े शहरों में इनकी खूब डिमांड रहती है और आजकल छोटे शहर वाले भी इन सुविधाओं का फायदा उठाने लगे हैं. इस फील्ड में कमाई आप कहां काम करते हैं, कहां रहते हैं और एक्सपीरियंस पर निर्भर करती है पर मोटे तौर पर शुरुआत में महीने के 20 से 35 हजार रुपये तक और बाद में 50 से 80 हजार रुपये तक कमाए जा सकते हैं. समय के साथ कमाई लाखों में भी हो सकती है. 

यह भी पढ़ें: यहां निकली सरकारी नौकरी, फटाफट करें अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CISF Vacancy 2026: ASI पैरामेडिकल पदों पर आवेदन 8 जून से शुरू,जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
ASI पैरामेडिकल पदों पर आवेदन 8 जून से शुरू,जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
Germany Visa: जर्मनी में पढ़ाई के लिए कैसे मिलता है वीजा, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं कौन-कौन से सवाल?
जर्मनी में पढ़ाई के लिए कैसे मिलता है वीजा, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं कौन-कौन से सवाल?
Country With Best Education System: दुनिया के इन देशों में बेहद मजबूत है शिक्षा व्यवस्था, लगभग 98 प्रतिशत छात्र सरकारी स्कूल में लेते हैं एडमिशन
दुनिया के इन देशों में बेहद मजबूत है शिक्षा व्यवस्था, लगभग 98 प्रतिशत छात्र सरकारी स्कूल में लेते हैं एडमिशन
Cause Of Fire In Buildings: तंग गलियों में ही क्यों ज्यादा होते हैं अग्निकांड? क्या है इसके पीछे की वजह
तंग गलियों में ही क्यों ज्यादा होते हैं अग्निकांड? क्या है इसके पीछे की वजह

वीडियोज

TRP Ratings of TV: 'Vasudha' ने फिर मारी बाजी, इस हफ्ते भी नंबर 1 पर रहकर रचा इतिहास! #sbs
Bollywood News: सलमान की टीम के लीगल नोटिस पर 'काला हिरण' मेकर्स का पलटवार, विवाद ने पकड़ी रफ्तार (04.06.26)
स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
MP Rajya Sabha Elections 2026: बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा, 35 लाख तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी दी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा
भारत-अफगानिस्तान टेस्ट से पहले WTC पॉइंट्स टेबल का हाल, जानें टीम इंडिया किस नंबर पर
भारत-अफगानिस्तान टेस्ट से पहले WTC पॉइंट्स टेबल का हाल, जानें टीम इंडिया किस नंबर पर
'गलती से भी कोई BJP में न आए जाए', TMC में टूट के बीच बोले दिलीप घोष, कहा- दरवाजा कसके बंद है
'गलती से भी कोई BJP में न आए जाए', TMC में टूट के बीच बोले दिलीप घोष, कहा- दरवाजा कसके बंद है
Explained: 4 मई से 4 जून तक... फिरहाद ने साथ छोड़ा, जहांगीर का इस्तीफा और अभिषेक के पीछे ED! कैसे अर्श से फर्श पर आ गईं ममता बनर्जी?
फिरहाद ने साथ छोड़ा, जहांगीर का इस्तीफा और अभिषेक के पीछे ED! कैसे अर्श से फर्श पर आ गईं ममता?
JEE एडमिशन के लिए 75% अंकों की पात्रता में नहीं मिलेगी छूट, IIT रुड़की ने साफ किया रुख
JEE एडमिशन के लिए 75% अंकों की पात्रता में नहीं मिलेगी छूट, IIT रुड़की ने साफ किया रुख
इस देश ने बना ली है उड़ने वाली टैक्सी, जानें कितने लोग एक साथ कर सकते हैं सफर?
इस देश ने बना ली है उड़ने वाली टैक्सी, जानें कितने लोग एक साथ कर सकते हैं सफर?
Embed widget