एक्सप्लोरर

Career Guidance: 12वीं के बाद सही करियर ऑप्शन चुनने को लेकर हैं कन्फ्यूज, ये Tips करेंगे मदद

कुछ छात्र शुरू से ही क्लियर होते हैं कि उन्हें किस फील्ड में जाना है. वहीं कुछ कोर्स चुनने को लेकर कंफ्यूज रहते हैं. ऐसे स्टूडेंट्स को सही करियर ऑप्शन चुनने के लिए हम यहां कुछ टिप्स दे रहे हैं.

12वीं के बाद सही कोर्स या करियर चुनना मुश्किल हो सकता है, लेकिन एक डिफाइंड करियर डायरेक्शन होने से आपको भविष्य में आगे नौकरी पाने में मदद मिलती है. थोड़ी सी मेहनत, कुछ प्लानिंग और कुछ सेल्फ रिफ्लेशन के साथ, आप अपने करियर लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं. बहरहाल अक्सर देखा गया है कि 12वीं कक्षा पास करने के बाद स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर सीरियस हो जाते हैं और फ्यूचर ग्रोथ के लिए सही करियर ऑप्शन सेलेक्ट करना चाहते हैं. कुछ छात्र शुरू से ही इस बात को लेकर क्लियर होते हैं कि उन्हें किस फील्ड में जाना है. वहीं कुछ कोर्स चुनने को लेकर कंफ्यूज रहते हैं.ऐसे में इन स्टूडेंट्स की सही करियर ऑप्शन चुनने में मदद करने के लिए हम यहां कुछ टिप्स दे रहे हैं.

खुद का आकलन करें
इस बारे में सोचें कि आप कौन हैं, आप किसमें अच्छे हैं और आपको क्या पसंद है. इससे आपको ऐसे करियर आइडिया चुनने में मदद मिलेगी जो आपकी स्किल और इंटरेस्ट से मेल खाता हो.अपने इंटरेस्ट के सभी क्षेत्रों को उसकी खूबियों के साथ पेपर पर लिखिए. कुछ समय के लिए, मनी और स्कोप के दायरे को एक तरफ रख दें और केवल अपने इंटरेस्ट को समझने पर ध्यान दें. इसके बाद फैसला लें कि आपके लिए क्या कोर्स करियर के लिहाज से बेस्ट रहेगा.

सही कोर्स चुनें
इन दिनों ऐसे कई कोर्स अवेलेबल, जिन्हें कोई भी अपने करियर के अनुकूल बना सकता है. आपके पास डिग्री कोर्स, डिप्लोमा कोर्स, वीकडे कोर्स, वीकेंड कोर्स या यहां तक ​​कि डिस्टेंस लर्निंग/पार्ट टाइम स्टडीज का भी ऑप्शन हैं. किस कोर्स को करना चाहते हैं उसके सिलेबस स्कोप आदि को अच्छी तर से समझ लें. यह कैसा किया जाए इसके लिए आप वहां पढ़ने वाले पूर्व छात्रों या सीनियर्स से कॉन्टेक्ट कर सकते हैं.

करियर ग्रोथ की संभावना देखें
कॉलेज या कोर्स का सेलेक्शन करते समय ये ध्यान रखें कि उस कोर्स की भविष्यगत क्या संभावनाएं हैं. अगर आप ऑफबीट कोर्स का चयन कर रहे हैं तो भविष्य में उसके विस्तार और उसमें ग्रोथ की संभावनाओं को लेकर अच्छे से विचार करें. इसके साथ ही ये भी देखें कि उस फील्ड में नौकरी मिलने के कितने चांसेस हैं. साथ ही ये भी देखना चाहिए कि उस संबंधित कोर्स में हायर स्टडीज की पॉसिबिलिटी है या नही.

देखा-देखी या दबाव में कोर्स का चयन न करें
अपने दोस्तों की देखा-देखी या अभिभावकों के दबाव में आकर किसी कोर्स या संस्थान को न चुनें. जिस भी कोर्स या संस्थान में एडमिशन ले रहे हैं उसकी मान्यता, फैकल्टी और प्लेसमेंट परफॉर्मेंस की जानकारी जरूर लें.  

अपने इंटरेस्ट और भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए कोर्स सेलेक्ट करेंगे तो यकीन मानिए आपका आने वाला भविष्य करियर के लिहाज से बेहद ही ब्राइट होगा और ग्रोथ के भी काफी चांसेस मिलेंगे.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत की बेटी श्रेया गुप्ता ने UPSC में पाई 114वीं रैंक, दूसरे प्रयास में हासिल की बड़ी सफलता
पानीपत की बेटी श्रेया गुप्ता ने UPSC में पाई 114वीं रैंक, दूसरे प्रयास में हासिल की बड़ी सफलता
ट्रेन हादसे में खो दिए हाथ-पैर, लेकिन सपने नहीं; सूरज तिवारी ने एक बार फिर क्रैक किया UPSC एग्जाम
ट्रेन हादसे में खो दिए हाथ-पैर, लेकिन सपने नहीं; सूरज तिवारी ने एक बार फिर क्रैक किया UPSC एग्जाम
कई राज्यों में बदले राज्यपाल और दो नए एलजी नियुक्त, जानिए कितनी होती है उनकी सैलरी और क्या मिलती हैं सुविधाएं
कई राज्यों में बदले राज्यपाल और दो नए एलजी नियुक्त, जानिए कितनी होती है उनकी सैलरी और क्या मिलती हैं सुविधाएं
UPSC सिविल सर्विस में 958 कैंडिडेट्स सफल, जानें इसमें कितने बनेंगे IAS-IPS और IFS-IRS?
UPSC सिविल सर्विस में 958 कैंडिडेट्स सफल, जानें इसमें कितने बनेंगे IAS-IPS और IFS-IRS?

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Petrol Price: ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
सेकेंड हैंड स्कूटी लेने से पहले इन 4 चीजों को जरूर चेक करें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
सेकेंड हैंड स्कूटी लेने से पहले इन 4 चीजों को जरूर चेक करें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
Lucknow News: 'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
Jana Nayagan Release: 'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
मार्च में इस रूट की कई ट्रेनें कैंसिल, सफर पर जाने से पहले चेक कर लें लिस्ट, नहीं तो होगी परेशानी
मार्च में इस रूट की कई ट्रेनें कैंसिल, सफर पर जाने से पहले चेक कर लें लिस्ट, नहीं तो होगी परेशानी
क्या राज्यसभा सांसद की सैलरी के साथ नीतीश कुमार को सीएम की पेंशन भी मिलेगी? जानें नियम
क्या राज्यसभा सांसद की सैलरी के साथ नीतीश कुमार को सीएम की पेंशन भी मिलेगी? जानें नियम
Embed widget