एक्सप्लोरर

CBSE Affiliation: '3 इडियट्स' फेम स्कूल को दो दशक बाद मिली बड़ी सफलता, CBSE से मिली मान्यता

आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स में फेम किए गए स्कूल को बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है. इस स्कूल को सीबीएसई की मान्यता मिली है. आइए जानते हैं डिटेल्स.

आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' तो ज्यादातर सभी ने देखी होगी. इस स्कूल में दिखाया गया स्कूल भी सबको याद होगा. अब इस स्कूल ने खास उपलब्धि हासिल की है. जिस स्कूल ने '3 इडियट्स' फिल्म के जरिए लाखों दिलों में जगह बनाई थी, उसे अब सीबीएसई से मान्यता मिल चुकी है.

लेह के ठंडे रेगिस्तान में बसे ड्रुक पद्मा करपो स्कूल को आखिरकार CBSE की मान्यता मिल गई है. करीब 24 सालों के लंबे इंतजार के बाद इस स्कूल ने ये ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है, जो अब यहां के छात्रों के भविष्य को नई उड़ान देगा.

ड्रुक पद्मा करपो स्कूल का नाम महान विद्वान मिफाम पेमा कार्पो (1527-1592) के सम्मान में रखा गया है. 'पद्मा कार्पो' का अर्थ स्थानीय भाषा बोथी में 'सफेद कमल' होता है. अपनी खास शिक्षण पद्धति और ठंडी रेगिस्तानी पृष्ठभूमि में शिक्षा के प्रति समर्पण के कारण यह स्कूल पहले से ही एक मिसाल रहा है.

अब मिली CBSE की मंजूरी

अब तक यह स्कूल जम्मू-कश्मीर राज्य शिक्षा बोर्ड (JKBOSE) से मान्यता प्राप्त था. कई बार CBSE से मान्यता के लिए आवेदन करने के बावजूद, 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' (NOC) न मिलने के कारण प्रक्रिया अधूरी रह गई थी. स्कूल की प्राचार्या मिंगुर अंगमो ने बताया कि उनके पास सभी जरूरी सुविधाएं पहले से थीं, फिर भी एनओसी की देरी से मंजूरी में वक्त लगा. लेकिन अब, CBSE से मान्यता मिल जाने के बाद छात्र आसानी से देशभर में उच्च शिक्षा के अवसर तलाश सकेंगे.

नवाचार आधारित शिक्षा प्रणाली से होगा तालमेल

ड्रुक पद्मा करपो स्कूल की शिक्षा प्रणाली पहले से ही रटंत पढ़ाई से अलग, खेल और नवाचार आधारित रही है. स्कूल की शिक्षण पद्धति नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप है, इसलिए CBSE पाठ्यक्रम में बदलावों के साथ स्कूल को खुद को ढालने में कोई बड़ी चुनौती नहीं होगी.

क्लास 12वीं तक पढ़ाई की योजना

स्कूल प्रशासन अब 2028 तक कक्षा 11वीं और 12वीं शुरू करने की योजना बना रहा है. इसके लिए शिक्षकों के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू किए जा चुके हैं, ताकि छात्रों का शैक्षणिक सफर और भी सुगम हो सके.

'3 इडियट्स' फिल्म ने दिलाई थी वैश्विक पहचान

'3 इडियट्स' फिल्म के एक यादगार सीन के चलते यह स्कूल दुनियाभर में मशहूर हो गया था. आज भी यहां आने वाले सैलानी उस 'आइकोनिक वॉल' के साथ तस्वीरें लेना नहीं भूलते. हालांकि छात्रों के पढ़ाई में खलल न हो, इसलिए 2018 में दीवार को स्कूल से अलग स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया.

यह भी पढ़ें: गरीबी को हराकर रची सफलता की कहानी, छाया कुमारी ने UPSC 2024 में लहराया परचम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

​NPCIL में ​काम करने का गोल्डन चांस, कई ट्रेड में निकली वैकेंसी; जानें कैसे करें आवेदन
​NPCIL में ​काम करने का गोल्डन चांस, कई ट्रेड में निकली वैकेंसी; जानें कैसे करें आवेदन
मिडिल ईस्ट में कितने हैं CBSE के कितने स्कूल, वहां कैसे होती है पढ़ाई?
मिडिल ईस्ट में कितने हैं CBSE के कितने स्कूल, वहां कैसे होती है पढ़ाई?
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के प्रश्न कहां से आते हैं? जानिए प्रश्न पत्र कैसे तैयार किया जाता है
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के प्रश्न कहां से आते हैं? जानिए प्रश्न पत्र कैसे तैयार किया जाता है
वन विभाग और जेल विभाग में बंपर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन;जानें पूरी डिटेल
वन विभाग और जेल विभाग में बंपर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन;जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran Strike: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बना डेंजर जोन! 1.5 करोड़ बैरल तेल यहीं से होता है सप्लाई, भारत-चीन का बड़ा नुकसान क्यों?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बना डेंजर जोन! 1.5 करोड़ बैरल तेल यहीं से होता है सप्लाई, भारत-चीन का बड़ा नुकसान क्यों?
सियासत में आते ही सीधे राज्यसभा जाएंगे निशांत? JDU ने कर दिया साफ, 'नीतीश कुमार…'
सियासत में आते ही सीधे राज्यसभा जाएंगे निशांत? JDU ने कर दिया साफ, 'नीतीश कुमार…'
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया ये बड़ा तोहफा
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया तोहफा
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के प्रश्न कहां से आते हैं? जानिए प्रश्न पत्र कैसे तैयार किया जाता है
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के प्रश्न कहां से आते हैं? जानिए प्रश्न पत्र कैसे तैयार किया जाता है
गैस सिलेंडर में कितनी बची है गैस, ऐसे कर सकते हैं पता
गैस सिलेंडर में कितनी बची है गैस, ऐसे कर सकते हैं पता
Embed widget