एक्सप्लोरर

CBSE बोर्ड 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड पर ऐसा क्या छपा कि बवाल हो गया!

CBSE Board Admit Card 2023: इस साल की सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड में जी20 समिट का लोगो है. इस एक्शन को गलत और सही ठहराने वाले लोगों के बीच सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.

G20 Summit Logo On CBSE Board Admit Cards: सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुए कई दिन हो चुके हैं पर अभी तक कुछ लोग एडमिट कार्ड पर छपे जी20 प्रेसिडेंसी के लोगो को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं कर रहे हैं. कुछ इसे सही ठहरा रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि ऐसा नहीं होना चाहिए. हाल ही में ट्विटर में इस संबंध में रिएक्शन की बाढ़ आ गई. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने इस साल की क्लास दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड में जी20 प्रेसिडेंसी का लोगो एड किया है. बोर्ड का कहना है कि इससे छात्रों में जी20 शिखर सम्मेलन को लेकर अवेयरनेस बढ़ेगी.

भारत कर रहा है प्रतिनिधित्व

इस साल दिसंबर में इंडिया ने इंटरगवर्नमेंटल फोरम जी-20 की प्रेसिडेंसी ली और अब देशभर में अपने नेताओं के साथ 200 बैठकों की मेजबानी करेगा. सरकार ने इस बारे में स्कूलों और हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स को कहा कि वे इसके महत्व को छात्रों तक पहुंचाएं और उन्हें इससे संबंधित एक्टिविटीज का हिस्सा भी बनाएं.

क्या कहना है बोर्ड का

इस बारे में सीबीएसई के कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन का कहना है कि देश में सेलिब्रेट होने वाली सभी बड़ी इवेंट्स के लोगो वे अपनी वेबसाइट और डॉक्यूमेंट्स पर जोड़ते हैं. जैसे पिछले साल ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का लोगो इस्तेमाल किया गया था जो इंडिपेंडेंस के 75 साल पूरे होने का सेलिब्रेशन था. जी20 की अध्यक्षता करना बड़ी बात है और छात्रों को इस बारे में पता होना चाहिए.  

फिर छिड़ी बहस

ट्विटर पर इस लोगो को लेकर लोग दो धड़ों में बंटे दिखाई दे रहे हैं. एक तरफ जहां इसे कुछ लोग सही ठहराते हुए लिख रहे हैं कि साल 1998 में उन्होंने जब परीक्षा पास की तो आजादी के 50 साल पूरे होने का प्रमाण उनके सर्टिफिकेट्स पर था. इसी प्रकार इस एडमिट कार्ड पर जी20 के लोगो होने में कोई बुराई नहीं है.

वहीं कुछ लोगों का कहना था कि ये सरकार का अपना प्रचार करने का तरीका है. कुछ ने इसे कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर पीएम की तस्वीर से जोड़ा और कहा कि शुक्र करो यहां उनकी फोटो नहीं है. किसी ने इसे राजनीति का हिस्सा बताया तो कोई बोला इसमें समस्या नहीं है और इससे बच्चे जी20 के बारे में जान पाएंगे.

यह भी पढ़ें: जानते हैं दुनिया की सबसे छोटी पेंसिल कितनी बड़ी है 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
कितनी होती है IPS की शुरुआती सैलरी? ये मिलती हैं सुविधाएं, जान लें डिटेल्स
कितनी होती है IPS की शुरुआती सैलरी? ये मिलती हैं सुविधाएं, जान लें डिटेल्स
कब, क्यों और कैसे बदले देशों के नाम? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
कब, क्यों और कैसे बदले देशों के नाम? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
NEET UG 2026 के लिए फटाफट करें रजिस्ट्रेशन, बेहद करीब है लास्ट डेट
NEET UG 2026 के लिए फटाफट करें रजिस्ट्रेशन, बेहद करीब है लास्ट डेट

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget