एक्सप्लोरर

CBSE: सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में सीसीटीवी नीति लागू, 2025 से सभी स्कूलों में होगा इस्तेमाल

सीबीएसई की तरफ से आगामी बोर्ड एग्जाम में सीसीटीवी नीति लागू करने के लिए नोटिस जारी किया है. जिसे स्कूलों को कड़ाई से फॉलो करना होगा.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बोर्ड परीक्षाओं की निष्पक्षता और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए 2025 से सीसीटीवी नीति लागू करने का निर्णय लिया है. इस नई नीति के तहत 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए बनाए जाने वाले सभी परीक्षा केंद्रों में क्लोज-सर्किट टेलीविजन (CCTV) कैमरे लगाना अनिवार्य होगा. यदि किसी स्कूल में सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं, तो उसे बोर्ड परीक्षा केंद्र के रूप में नहीं चुना जाएगा. इसके अलावा, जो स्कूल परीक्षा केंद्र बनना चाहते हैं, उन्हें अपने खर्चे पर सीसीटीवी सिस्टम स्थापित करना होगा.

उद्देश्य और आवश्यकता

इस सीसीटीवी नीति का मुख्य उद्देश्य बोर्ड परीक्षाओं के दौरान अनुचित गतिविधियों को रोकना और परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाना है. सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि यह कदम परीक्षा के दौरान हो सकने वाली किसी भी धोखाधड़ी या अनुचित व्यवहार को रोकने के लिए उठाया गया है. इससे न केवल परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित होगी, बल्कि छात्र और उनके अभिभावक भी परीक्षा प्रणाली पर अधिक भरोसा कर पाएंगे.

यह भी पढ़ें- कौन थे पूरी दुनिया जीतने का सपना रखने वाले सिकंदर द ग्रेट के गुरु

सीबीएसई ने यह घोषणा करते हुए कहा कि बोर्ड 2025 की परीक्षा के लिए भारत और विदेशों के लगभग 8,000 स्कूलों में परीक्षा आयोजित करेगा, जिसमें 44 लाख छात्र शामिल होंगे. इन स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगने से बोर्ड को परीक्षा हॉल के भीतर और बाहर की पूरी गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें- RRC Recruitment 2024: वेस्टर्न रेलवे में निकली 5 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, ये कैंडिडेट्स जल्द करें अप्लाई

निर्देश और दिशानिर्देश

  • सभी स्कूलों में परीक्षा हॉल के प्रवेश द्वार, निकास द्वार और परीक्षा डेस्क सहित महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने चाहिए.
  • छात्रों और परीक्षा केंद्र के कर्मचारियों को सीसीटीवी कैमरों की मौजूदगी के बारे में पहले से सूचित किया जाएगा. इसके लिए स्कूलों में नोटिस बोर्ड लगाए जाएंगे और अन्य माध्यमों से भी जानकारी दी जाएगी.
  • सीसीटीवी कैमरों द्वारा रिकॉर्ड की गई फुटेज सीबीएसई 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणामों की घोषणा की तारीख से कम से कम दो महीने तक सुरक्षित रखी जाएगी.
  • प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 10 कमरों या 240 छात्रों पर एक निरीक्षक नियुक्त किया जाएगा, जो सीसीटीवी फुटेज की नियमित निगरानी करेगा. यदि वह किसी अनुचित गतिविधि का पता लगाता है, तो उसकी रिपोर्ट तैयार करेगा.
  • छात्रों, कर्मचारियों और परीक्षा अधिकारियों से फीडबैक लेकर परीक्षा प्रक्रिया में सुधार के लिए नीति और प्रक्रियाओं में आवश्यक बदलाव किए जाएंगे.
  • परीक्षा कर्मचारियों को सीसीटीवी सिस्टम के संचालन और गोपनीयता संबंधी विचारों के बारे में उचित प्रशिक्षण दिया जाएगा.
  • छात्रों और अभिभावकों को हैंडबुक, नोटिस बोर्ड या ओरिएंटेशन सेशन के माध्यम से सीसीटीवी निगरानी के उद्देश्य और परीक्षा के दौरान उनके अधिकारों के बारे में सूचित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- ये है देश का सबसे पहला मेडिकल कॉलेज, नाम सुनते ही हैरत में पड़ जाएंगे आप

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nursery Admission: 2 मार्च से शुरू हो रहे नर्सरी एडमिशन, शिक्षा विभाग ने जारी किए दाखिले के नए नियम
2 मार्च से शुरू हो रहे नर्सरी एडमिशन, शिक्षा विभाग ने जारी किए दाखिले के नए नियम
Government Jobs for Agniveer: अब रेलवे में मिलेगी अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों को नौकरी, इतने हजार पदों पर निकलेंगी भर्ती
अब रेलवे में मिलेगी अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों को नौकरी, इतने हजार पदों पर निकलेंगी भर्ती
जिस किताब की वजह से विवाद में फंसा NCERT, उसके डायरेक्टर कितने पढ़े-लिखे? जानें उनकी सैलरी
जिस किताब की वजह से विवाद में फंसा NCERT, उसके डायरेक्टर कितने पढ़े-लिखे? जानें उनकी सैलरी
बंपर सैलरी वाली नौकरी! पोस्ट ग्रेजुएट्स को मिलेगा 1 लाख से ज्यादा वेतन, ​ऐसे करें आवेदन ​
बंपर सैलरी वाली नौकरी! पोस्ट ग्रेजुएट्स को मिलेगा 1 लाख से ज्यादा वेतन, ​ऐसे करें आवेदन ​

वीडियोज

Pakistan Afghanistan War: अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर बड़ा हमला, 55 सैनिक ढेर! | Breaking
Pakistan Afghanistan War: अफगानिस्तान के हमलों से तिलमिलाए पाक ने काबुल-कंधार पर गिराए बम !|Breaking
Crime News: बेवफा का 'यार'...दिलजले साजन का 'शिकार' ! | Sansani
BMC Budget 2026-27 | ₹80,952 Crore | Roads, Water, Health & Infrastructure Highlights | Paisa Live
Avimukteshwaranand Controversy: गुप्त दरवाजे, स्वीमिंग पूल और खजाना! आश्रम पर चौंकाने वाला खुलासा

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान, किया चौंकाने वाला दावा, वीडियो वायरल
अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान, किया चौंकाने वाला दावा, वीडियो वायरल
बिहार-बंगाल काटकर बना नया राज्य तो ये जिले होंगे शामिल! यहां हिंदू-मुस्लिम की आबादी कितनी? जानें
बिहार-बंगाल काटकर बना नया राज्य तो ये जिले होंगे शामिल! यहां हिंदू-मुस्लिम की आबादी कितनी? जानें
'हर बार भारत से पिटा पाकिस्तान, खुद भाड़े की जंग लड़ता है और...', आसिम मुनीर को अफगान के टॉप लीडर ने लताड़ा
'हर बार भारत से पिटा पाकिस्तान, खुद भाड़े की जंग लड़ता है और...', आसिम मुनीर को अफगान के टॉप लीडर ने लताड़ा
जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल
जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल
Rashmika Vijay Wedding: ग्लैमर के बीच आस्था का रंग! रश्मिका-विजय की शादी में काला टीका क्यों बना चर्चा का विषय
Rashmika Vijay Wedding: ग्लैमर के बीच आस्था का रंग! रश्मिका-विजय की शादी में काला टीका क्यों बना चर्चा का विषय
अफगानिस्तान का दावा- 55 PAK सैनिक मारे, 19 सैन्य पोस्ट तबाह, 6 सेक्टरों पर कहर बनकर बरसे तालिबानी
अफगानिस्तान का दावा- 55 PAK सैनिक मारे, 19 सैन्य पोस्ट तबाह, 6 सेक्टरों पर कहर बनकर बरसे तालिबानी
बिना लिखित परीक्षा SBI में ऑफिसर बनने का मौका, जानें कब तक कर सकते है आवेदन?
बिना लिखित परीक्षा SBI में ऑफिसर बनने का मौका, जानें कब तक कर सकते है आवेदन?
Types Of Passport: क्यों होते हैं अलग-अलग रंगों के पासपोर्ट? जानें इसके पीछे की वजह
क्यों होते हैं अलग-अलग रंगों के पासपोर्ट? जानें इसके पीछे की वजह
Embed widget