एक्सप्लोरर

Delhi University Admissions 2020: यहां जानें दिल्ली यूनिवर्सिटी ऑनलाइन एडमीशन से संबंधित ताजा जानकारियां

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने 2020 सेशन में एडमीशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस शुरू कर दिया है. ऑनलाइन पोर्टल एक्टिव होते ही पहले ही दिन 25,000 रजिस्ट्रेशन हुए. ऐसी ही बाकी जानकारियों के लिये पढ़ें ये खबर.

DU Admissions 2020: इस बार दिल्ली यूनिवर्सिटी की पूरी एडमीशन प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित होगी. किसी भी तरह की फिजिकल प्रेजेंस इस बार एलाऊ नहीं है. ऐसा कोविड की वजह से है क्योंकि दिन पर दिन कोरोना केसेस बढ़ते ही जा रहे हैं. डीयू में तो खास व्यवस्थाएं की गयी हैं जिसके तहत स्टूडेंट्स को पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही संपन्न करनी है. कल से दिल्ली यूनिवर्सिटी का रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस शुरू हुआ है. स्टूडेंट्स के बीच डीयू में एडमीशन पाने का खास उत्साह है, शायद इसीलिए पहले ही दिन 25,000 रजिस्ट्रेशन हुये. आपकी जानकारी के लिए बता दें डीयू में पीजी कोर्सेस में एडमीशन के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 जुलाई 2020 है और यूजी कोर्सेस में एडमीशन के लिए अंतिम तारीख 04 जुलाई 2020 है.

मेरिट बेस्ड एडमीशन वाले स्टूडेंट्स कर सकते हैं बाद में मार्क्स अपलोड

डीयू का एडमीशन प्रॉसेस शुरू होने के साथ ही इस बात की भी चर्चा हो रही थी कि जिन स्टूडेंट्स की अभी परीक्षाएं ही आयोजित नहीं हुई हैं या जिनके परिणाम नहीं आये हैं, वे कैसे एडमीशन प्रक्रिया का हिस्सा बनेंगे. यूनिवर्सिटी ने साफ कर दिया है कि ऐसे स्टूडेंट्स जिन्हें मेरिट के आधार पर एडमीशन के लिए अप्लाई करना है, वे बाद में अपने अंक अपलोड कर सकते हैं. विश्वस्त सूत्रों की मानें तो यूनिवर्सिटी क्लास 12 के मार्क्स अपलोड करने के लिये ऑनलाइन एडमीशन पोर्टल 31 जुलाई से 09 अगस्त के मध्य फिर खोलेगी.

वेबसाइट हुयी पहले ही दिन ओवरलोड -

हर साल करीब दो लाख या इससे ऊपर स्टूडेंट्स एडमीशन के लिए आवेदन करते हैं, ऐसे में यूनिवर्सिटी शाम को 5 से रात 9 के मध्य ऑनलाइन पोर्टल एक्टिव करती है ताकि वेबसाइट पर बहुत लोड न आये. लेकिन सारे प्रयासों के बाद भी वेबसाइट पहले ही दिन ओवरलोड हो गयी. नतीजतन बहुत से स्टूडेंट्स ने वेबसाइट के ठीक से काम न करने की शिकायत की.

कुल पांच बार रिलीज़ होंगे कट-ऑफ मार्क्स –

हालांकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गयी है पर पिछले सालों के पैटर्न को देखते हुये यह कहा जा सकता है कि यूनिवर्सिटी पांच बार कट-ऑफ मार्क्स रिलीज़ करेगी. पहला कट-ऑफ 11 अगस्त को जारी होगा, इसके बाद चार बार और कट-ऑफ मार्क्स रिलीज़ होंगे. डीयू में करीब 64,000 सीट्स पर एडमीशन क्लास 12 की मेरिट के आधार पर होते हैं और बाकी के लिए इंट्रेंस टेस्ट या डीयूईटी परीक्षा कंडक्ट करायी जाती है. यह परीक्षा एनटीए 2019 से आयोजित करती है, जिसके माध्यम से बीएमएस, बीबीए, बी.टेक, बीए एमएमसी आदि कोर्सेस में एडमीशन दिया जाता है. डीयूईटी परीक्षा के लिये भी रजिस्ट्रेशन जून में होते हैं, जोकि इस साल पोस्टपोन किए गए हैं. इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन भी जल्द ही आरंभ होंगे.

डीयू एडमीशन के लिये चाहिए होंगे ये डॉक्यूमेंट्स –

  • एप्लीकेंट का पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • एप्लीकेंट के स्कैन्ड सिग्नेचर
  • डेट ऑफ बर्थ/क्लास 10 की मार्कशीट की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी
  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/सीडब्लू/केएम सर्टिफिकेट
  • ओबीसी सर्टिफिकेट जोकि मार्च 31 या उसके बाद इश्यू किया गया हो.
  • ईडव्ब्यूएस सर्टिफिकेट जोकि एसडीएम द्वारा इश्यू किया गया हो और जो ये सर्टिफाई करे कि एप्लीकेंट इस कैटेगरी के अंदर रिजर्वेशन क्लेम कर सकता है.
  • स्पोर्ट्स /ईसीए सर्टिफिकेट की सेल्फ अटेस्टेड कॉपीज़.

फाइनल अंकों की कॉपी न होने पर स्टूडेंट वेबसाइट से अंकों की कॉपी का प्रिंट निकाल लें, ये प्रोविज़नल मार्कशीट की तरह यूज़ हो जाएगी पर याद रहे ये भी सेल्फ अटेस्टेड होनी चाहिए.

डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन आदि के लिए यूनिवर्सिटी ऐसे भी कई बोर्ड्स की मदद लेने की सोच रही है.

सभी कोर्सेस के लिए कर सकते हैं एक साथ अप्लाई –

इस बार के बड़े बदलावों में से एक बदलाव यह है कि एप्लीकेंट्स को सब्जेक्ट प्रिफरेंस या च्वॉइस ऑफ कॉलेजेस जैसे कॉलम्स भरने की कोई जरूरत नहीं है. ऐसा पहली बार है जब स्टूडेंट्स सभी कोर्सेस और डीयू के सभी कॉलेजेस के लिए एक साथ आवेदन कर सकते हैं. बाद में जब मेरिट लिस्ट बनेगी तब यह तय होगा कि मेरिट के हिसाब से किसे कहां एडमीशन मिलेगा.

इस साल स्पोर्ट्स और क्यूकुरिलर एक्टीविटीज़ का ट्रायल भी नहीं रखा जाएगा. केवल डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के बेसिस पर ही एडमीशन दिया जाएगा.

दूसरे बोर्ड्स से मांगी है मदद –

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने बाकी बोर्ड्स से मदद मांगी है, जिसके तहत यूनिवर्सिटी चाहती है कि उनका बोर्ड रिजल्ट यूनिवर्सिटी डायरेक्टली एक्सेस कर ले. बोर्ड्स एग्जाम रिजल्ट का लिंक सीधे दिल्ली यूनिवर्सिटी को दे दें ताकि डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन ऑनलाइन संपन्न किया जा सके और स्टूडेंट्स को इसके लिए फिजिकली प्रेजेंट न होना पड़े. सीबीएसई बोर्ड ने इसके लिये हामी भी भर दी है. साथ ही जेकेबीओएसई और एनआईओएस बोर्ड ने भी हामी भर दी है.

Delhi University ने यूजी, पीजी और अन्य कोर्स के लिये रिलीज़ किये एडमीशन फॉर्म

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए वैदिक छात्रों को बराबरी का दर्जा, AICTE का बड़ा फैसला
अब इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए वैदिक छात्रों को बराबरी का दर्जा, AICTE का बड़ा फैसला
कैसे तय होते हैं किसी किताब के चैप्टर, इन्हें बदलने से पहले किससे लेनी पड़ती है इजाजत?
कैसे तय होते हैं किसी किताब के चैप्टर, इन्हें बदलने से पहले किससे लेनी पड़ती है इजाजत?
बंपर सैलरी वाली नौकरी! पोस्ट ग्रेजुएट्स को मिलेगा 1 लाख से ज्यादा वेतन, ​ऐसे करें आवेदन ​
बंपर सैलरी वाली नौकरी! पोस्ट ग्रेजुएट्स को मिलेगा 1 लाख से ज्यादा वेतन, ​ऐसे करें आवेदन ​
CTET री-एग्जाम की डेट जारी, जानें अब कब होगी परीक्षा; किन्हें मिलेगा मौका?
CTET री-एग्जाम की डेट जारी, जानें अब कब होगी परीक्षा; किन्हें मिलेगा मौका?

वीडियोज

AI, Cyber, Green-Tech: Israel के साथ Future Alliance | Paisa Live
UP Politics : गाने पर भिड़े Manoj और Akhilesh — UP की सियासत में नया बवाल! |
Shimla News: दिल्ली ले जाने से पहले आरोपियों का पुलिस ने क्यों कराया चेकअप? | AI Summit | Breaking
Psycho Saiyaan रिव्यू: Tejasswi Prakash का जबरदस्त अभिनय, Ravi Kishan ने लगाई आग
Shimla News: शिमला से पकड़े गए आरोपियों का Ambala में कराया मेडिकल | AI Summit | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कश्मीर का बजट IMF की खैरात से भी ज्यादा...', UN में भारतीय डिप्लोमैट ने PAK-IOC की निकाल दी हेकड़ी
'कश्मीर का बजट IMF की खैरात से भी ज्यादा...', UN में भारतीय डिप्लोमैट ने PAK-IOC की निकाल दी हेकड़ी
Bihar News: 'हिंदू-मुसलमान का...', खुले में मांस की बिक्री पर रोक के बाद भड़के मुकेश सहनी
बिहार: 'हिंदू-मुसलमान का...', खुले में मांस की बिक्री पर रोक के बाद भड़के मुकेश सहनी
Venezuela Oil: भारत को सुपर टैंकरों के जरिए कच्चे तेल की सप्लाई करने वाला है वेनेजुएला! सस्ता या महंगा, कितनी होगी कीमत?
भारत को सुपर टैंकरों के जरिए कच्चे तेल की सप्लाई करने वाला है वेनेजुएला! सस्ता या महंगा, कितनी होगी कीमत?
आईसीसी की ताजा रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, नंबर 1 पर अब भी मौजूद ये भारतीय खिलाड़ी
आईसीसी की ताजा रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, नंबर 1 पर अब भी मौजूद ये भारतीय खिलाड़ी
VIROSH की शादी से पहले वायरल हुई रश्मिका मंदाना की फैमिली की तस्वीरें, जानें क्या करते हैं एक्ट्रेस के पेरेंट्स
शादी से पहले वायरल हुई रश्मिका मंदाना की फैमिली की तस्वीरें, जानें क्या करते हैं पेरेंट्स
'भारत ने चाबहार पोर्ट के 100 करोड़ रुपए...', ईरान का बड़ा बयान, क्या अटका PAK की हालत खराब करने वाला 'गोल्डन गेट'?
'भारत ने चाबहार पोर्ट के 100 करोड़ रुपए...', ईरान का बड़ा बयान, क्या अटका PAK की हालत खराब करने वाला 'गोल्डन गेट'?
Happy Holi 2026: होली पर दोस्तों को शेयर करें ये बेस्ट शायरी और मैसेजेस, रंगों में घुल जाएगी अपनेपन की मिठास
होली पर दोस्तों को शेयर करें ये बेस्ट शायरी और मैसेजेस, रंगों में घुल जाएगी अपनेपन की मिठास
1 मार्च से बदल रहे हैं रेलवे के ये नियम, ट्रेन से सफर करने वालों के लिए बेहद जरूरी खबर
1 मार्च से बदल रहे हैं रेलवे के ये नियम, ट्रेन से सफर करने वालों के लिए बेहद जरूरी खबर
Embed widget