एक्सप्लोरर

DU Admission 2024: सीटें कम, आवेदन ज्यादा, कैसे पूरा होगा डीयू में एडमिशन का सपना?

Delhi University UG Admission 2024: डीयू यूजी एडमिशन के पहले राउंड के अंडर सीट स्वीकार करने वाले कैंडिडेट्स को अब 21 अगस्त तक फीस भरनी है. कुल सीटों से ज्यादा कैंडिडेट्स ने च्वॉइस लॉक कर दी है.

Delhi University UG Admission First Round Choice Locking Close: दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स ने आवेदन किया है. पहले राउंड के तहत सीट स्वीकार करने की सुविधा कल बंद हो गई है. अब कैंडिडेट्स को सीट पक्की करने के लिए या अपग्रेडेशन चुनने के लिए फीस भरनी होगी. इसके लिए 21 अगस्त तक का समय दिया गया है. इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आ रहा है कि कुल जितनी सीटें डीयू यूजी एडमिशन के लिए हैं, उससे कहीं ज्यादा कैंडिडे्टस ने पहले ही राउंड में सीट लॉक कर दी हैं.

क्षमता से ज्यादा सीटें लॉक

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक डीयू में कुल 71600 यूजी सीटें हैं जिन पर कैंडिडेट्स एडमिशन ले सकते हैं. इसमें सुपरन्युमेरी सीटें शामिल नहीं हैं. वहीं अभी तक 83,678 कैंडिडेट्स ने दी गई सीट स्वीकार कर ली है. यानी अब तक डीयू अपनी कुल क्षमता से 11 फीसदी आवेदन पा चुका है, जिसमें कैंडिडेट्स ने दिया गया कॉलेज और कोर्स स्वीकार कर लिया है और च्वॉइस लॉक कर दी है.

बढ़ गया है कांपटीशन

इतना ही नहीं इनमें से करीब 10 हजार स्टूडेंट्स ने फीस भी भर दी है और पहले ही अपने सीट पर मोहर लगा दी है. उनके एंड से एडमिशन कंफर्म हो गया है. ऐसे हालातों में इस बार डीयू में कांपटीशन काफी बढ़ गया है. फीस भरने की डेडलाइन 21 अगस्त है लेकिन बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स सीटें स्वीकार करके फीस भर चुके हैं.

कहां मिलेगा एडमिशन

अगर डीयू के कॉलेजों की बात करें तो यहां के 69 कॉलेजों में 1559 प्रोग्राम और कॉलेज कांबिनेशंस में कुल 71,600 सीटे हैं. इनके लिए अब तक 83,674 अपना दावा पेश कर चुके हैं. जो प्रोग्राम और कॉलेज का कांबिनेशन उन्हें पहले राउंड में दिया गया था, उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया है.

ज्यादा सीटें एसाइन हुई थी

यूनिवर्सिटी ने पहले ही राउंड में 97,387 कैंडिडेट्स को सीटें दी थी जबकि डीयू में कुल सीटें ही 71 हजार के करीब हैं. आमतौर पर ऐसा होता है कि कैंडिडेट सीटें स्वीकार नहीं करते और वे खाली रह जाती हैं. ऐसे में डीयू ने पहले सेशन को समय से शुरू करने के लिहाज से ज्यादा कैंडिडेट्स को कांबिनेशन ऑफर किए और इस बार ये ऑफर स्वीकार भी हो गए हैं.

क्या कहते हैं आंकड़े

रिपोर्ट के मुताबिक डीयू यूजी एडमिशन के लिए 18 अगस्त शाम 5 बजे तक 83,678 कैंडिडेट्स ने ऑफर की गई सीटें स्वीकार कर ली थी, 10,016 ने फीस जमा करके एडमिशन कंफर्म कर दिया था. 2092 ने अपना एडमिशन फ्रीज कर दिया ता और 5609 ने कॉलेज या कोर्स प्रिफरेंस के लिए अपग्रेडेशन की रिक्वेस्ट की थी.

पहले फेज में कितने कैंडिडेट्स

डीयू में पढ़ने का सपना इतनी आसानी से पूरा होता नहीं दिख रहा है. पहले फेज के तहत कुल 2,45,287 कैंडिडेट्स ने आवेदन किया है. दूसरे फेज के तहत 1,85,543 ने कॉलेज और प्रिफरेंस चुनें. अभी तक टोटल प्रिफरेंस 1,72,18,187 पहुंच गए हैं. ये संख्या और डीयू की सीटें देखकर साफ है कि यहां एडमिशन मिलने इस बार ज्यादा ही टेढ़ी खीर जान पड़ता है. 

यह भी पढ़ें: बैंक से लेकर रेलवे तक, यहां हो रही है बंपर पदों पर भर्ती, गवर्नमेंट जॉब पाने का बेहतरीन मौका

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदेश में पढ़ाई का मौका, UK की Chevening Scholarship 2027-28 के आवेदन शुरू
विदेश में पढ़ाई का मौका, UK की Chevening Scholarship 2027-28 के आवेदन शुरू
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
NEET UG 2026: दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए NMC ने जारी की संशोधित गाइडलाइन
NEET UG 2026: दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए NMC ने जारी की संशोधित गाइडलाइन
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget