एक्सप्लोरर

DU UG Admission 2024: ऐसे पूरा होगा डीयू में एडमिशन पाने का सपना, बेहद काम आएगी ये जानकारी, फटाफट कर लें नोट

Delhi University UG Admission 2024: दिल्ली यूनिवर्सिटी के यूजी कोर्सेज में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है. इससे जुड़े जरूरी डिटेल हम यहां आपसे साझा कर रहे हैं जो एडमिशन प्रोसेस में काम आ सकते हैं.

Delhi University UG Admission 2024 Process Underway: दिल्ली यूनिवर्सिटी के अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है. बीए, बी.कॉम, बीबीए से लेकर बीएमएस, बीटेक और एलएलबी तक बहुत से कोर्सेज में प्रवेश की क्या प्रक्रिया रहेगी, पात्रता क्या है और कब तक अप्लाई कर सकते हैं, जानते हैं ऐसे ही दूसरे जरूरी डिटेल. यहां दी जानकारियां आपको एडमिशन की प्रक्रिया में मदद करेंगी.

यहां से करना है अप्लाई

डीयू के यूजी कोर्सेज में एडमिशन के लिए पहले और दूसरे फेज के तहत रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं. दोनों ही फेज के लिए पंजीकरण एक ही तारीख 7 अगस्त को बंद होंगे. इस दिन शाम 5 बजे के पहले तक पोर्टल के माध्यम से अप्लाई किया जा सकता है.

कैंडिडेट्स ये जान लें कि आवेदन केवल कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम यानी सीएसएएस यूजी (CSAS UG) के माध्यम से किया जा सकता है. डीयू सीएसएएस पोर्टल के माध्यम से ही कैंडिडेट्स का फाइनल सेलेक्शन होगा. वेबसाइट का पता ये है - ugadmission.uod.ac.in.

कौन कर सकता है आवेदन

डीयू यूनिवर्सिटी के यूजी कोर्सेज में प्रवेश के लिए आवेदन करने से पहले ये पात्रताएं चेक कर लें. इन्हें पूरा करते हों, तो ही आवेदन करें.

  • जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की हो. 12वीं में अंकों का नियम यूनिवर्सिटी और कोर्स के मुताबिक अलग हो सकता है, जिसकी जानकारी आपको उस संस्थान की वेबसाइट पर जाकर ही पता करनी होगी.
  • मोटे तौर पर 12वीं में 45 से 60 परसेंट तक मार्क्स लाने वाले कैंडिडेट्स डीयू के यूजी कोर्सेज के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
  • जिस विषय के यूजी कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, जरूरी है कि वो विषय आपने 12वीं में पढ़ा हो.
  • अगर आप जिस कोर्स के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह सीयूईटी यूजी के ऑप्शंस में न दिया हो तो उससे संबंधित या मिलते-जुलते लैंग्वेज/डोमेन स्पेसफिक सब्जेक्ट की परीक्षा दें.
  • किसी कोर्स में एडमिशन पाने के लिए कैंडिडेट के सीयूईटी यूजी के मार्क्स तो देखे ही जाएंगे, साथ ही संबंधित लैंग्वेज या संबंधित डोमेने स्पेसफिक सब्जेक्ट के मार्क्स भी चेक किए जाएंगे.
  • गैप ईयर कोई समस्या नहीं है. इसके बाद भी आप आवेदन के लिए पात्र हैं.

सेकेंड फेज का शेड्यूल

  • 7 अगस्त को दोनों चरण की प्रिफरेंस फिलिंग बंद हो जाएगी.
  • 9 अगस्त को इन्हीं च्वॉइसेस की ऑटो लॉकिंग हो जाएगी.
  • 11 अगस्त को रैंक घोषित होगी.
  • 11 से 12 अगस्त तक प्रिफरेंस चेंज करने की विंडो खुली रहेगी.
  • 16 अगस्त को पहली सीट एलोकेशन लिस्ट आएगी.
  • 18 अगस्त तक दी गई सीट स्वीकार करने का विकल्प है.
  • 21 अगस्त तक ऑनलाइन फीस जमा की जा सकती है.
  • 22 अगस्त को सेकेंड राउंड के एलोकेशन की लिस्ट आएगी.
  • 25 अगस्त तक इसे स्वीकार कर सकते हैं.
  • 29 अगस्त तक वैरीफिकेशन होगा.
  • 30 अगस्त कर ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी. 

यह भी पढ़ें: IBPS SO के 896 पदों के लिए चल रहे हैं रजिस्ट्रेशन, नोट कर लें काम के डिटेल 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों की सेहत पर फोकस, UGC ने कॉलेज-यूनिवर्सिटी के लिए नई गाइडलाइन जारी की
छात्रों की सेहत पर फोकस, UGC ने कॉलेज-यूनिवर्सिटी के लिए नई गाइडलाइन जारी की
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में 144 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं-12वीं पास के लिए शानदार मौका
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में 144 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं-12वीं पास के लिए शानदार मौका
UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड में पहली बार स्टेप मार्किंग से मिलेंगे नंबर, 18 मार्च से चेक होंगी कॉपियां
यूपी बोर्ड में पहली बार स्टेप मार्किंग से मिलेंगे नंबर, 18 मार्च से चेक होंगी कॉपियां
छात्रों का इंतजार खत्म, राजस्थान बोर्ड का बड़ा ऐलान; 24 मार्च को आएंगे 5वीं और 8वीं के रिजल्ट
छात्रों का इंतजार खत्म, राजस्थान बोर्ड का बड़ा ऐलान; 24 मार्च को आएंगे 5वीं और 8वीं के रिजल्ट

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
US-Israel-Iran War Live: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
LIVE: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
Video: डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
Embed widget