एक्सप्लोरर

DGP: डीजीपी बनने का है सपना? जानिए कैसे आप भी पा सकते हैं ये पद और कितनी मिलती है सैलरी

How to Become Director General Of Police: पुलिस की नौकरी में सबसे बड़ा पद डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस का होता. लेकिन क्या आपको पता है आप इस पद को कैसे पा सकते हैं?

DGP: पुलिस विभाग में डीजीपी (Director General of Police) का पद सबसे ऊंचा और जिम्मेदारी भरा होता है. पूरे राज्य की पुलिस व्यवस्था की कमान डीजीपी के हाथों में होती है. लेकिन इस पद तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत और समर्पण की जरूरत होती है. तो चलिए, जानते हैं डीजीपी बनने की प्रक्रिया, योग्यता और इससे जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी.

कैसे बनते हैं डीजीपी?

डीजीपी बनने के लिए सबसे पहले आपको आईपीएस बनना होगा. इसके लिए उम्मीदवार को ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद यूपीएससी (UPSC) का सिविल सेवा परीक्षा देनी होगी, जिसमें सफल होने के बाद उम्मीदवार को आईपीएस के पद पर नियुक्ति मिलती है. आईपीएस बनने के बाद, कई सालों की सेवा और प्रमोशन के बाद ही आप डीजीपी बन सकते हैं. यह एक लंबी और मेहनत भरी प्रक्रिया है. जिसमें केवल वही सफल होते हैं जो निरंतर प्रयास करते हैं.

यह भी पढ़ें: IPS Prashant Kumar: यूपी पुलिस के सबसे बड़े अफसर के पास इतनी डिग्रियां, 300 से ज्यादा एनकाउंटर में रहे शामिल

डीजीपी बनने की योग्यता

  • सबसे पहले उम्मीदवार को 12वीं पास होना जरूरी है, किसी भी स्ट्रीम से.
  • इसके बाद उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पूरी करनी होगी.
  • डीजीपी बनने के लिए यूपीएससी द्वारा संचालित आईपीएस परीक्षा को पास करना अनिवार्य है. केवल आईपीएस अधिकारी ही प्रमोशन पाकर डीजीपी बन सकते हैं.

आयु सीमा

डीजीपी बनने के लिए जरूरी आईपीएस परीक्षा की आयु सीमा इस प्रकार है-

  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 21 से 30 वर्ष.
  • ओबीसी वर्ग के लिए 3 साल की छूट दी जाती है, यानी अधिकतम आयु 33 वर्ष.
  • एससी/एसटी वर्ग के लिए आयु सीमा में 5 साल की छूट दी गई है, यानी अधिकतम आयु 35 वर्ष.

यह भी पढ़ें- IAS Success Story: जिम्मेदारियों से लेकर बैडमिंटन तक सब जगह हिट हैं IAS सुहास एल वाई, इस ब्रांच में की है इंजीनियरिंग

डीजीपी का वेतन

डीजीपी पुलिस विभाग का सबसे ऊंचा पद होने के कारण सबसे उच्चतम वेतन भी इसी पद को मिलता है. डीजीपी की मासिक सैलरी लगभग 2,25,000 तक होती है. इसके साथ-साथ उन्हें कई अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं. इनमें सरकारी आवास और उसमें चौकीदार, रसोइया जैसी सेवाएं. एक सरकारी वाहन और ड्राइवर की सुविधा. मेडिकल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं. फ्री बिजली और फ्री टेलीफोन की सुविधा शामिल हैं.

डीजीपी की जिम्मेदारियां

डीजीपी की जिम्मेदारी में पूरे राज्य की पुलिस व्यवस्था को सही दिशा में चलाना, अपराध रोकने के लिए नीतियां बनाना और कानून व्यवस्था बनाए रखना शामिल है. एक डीजीपी को यह सुनिश्चित करना होता है कि राज्य में कानून का पालन हो और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से निपटा जा सके.

यह भी पढ़ें: 2017 के UPSC टॉपर अनुदीप दुरीशेट्टी की मार्कशीट वायरल, मिले थे इतने नंबर कि आज तक नहीं टूटा रिकॉर्ड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं 11 साल के ऋषि शर्मा, जो कैलिफोर्निया में फ्लाइट लैंडिंग सीखकर सुर्खियों में छाए?
कौन हैं 11 साल के ऋषि शर्मा, जो कैलिफोर्निया में फ्लाइट लैंडिंग सीखकर सुर्खियों में छाए?
UPSRTC Jobs 2026: बिना परीक्षा कंडक्टर बनने का मौका, UPSRTC भर्ती में महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर
बिना परीक्षा कंडक्टर बनने का मौका, UPSRTC भर्ती में महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर
RBSE 12th Result 2026 Date: इंतजार खत्म होने वाला है, शिक्षा मंत्री ने बताई राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट की तारीख!
इंतजार खत्म होने वाला है, शिक्षा मंत्री ने बताई राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट की तारीख!
RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 10वीं क्लास का रिजल्ट, कितने परसेंट स्टूडेंट हुए पास?
राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 10वीं क्लास का रिजल्ट, कितने परसेंट स्टूडेंट हुए पास?

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया जंग में जीत का बड़ा दावा, बोले- ईरान मान गया, हमें भेजा बहुत कीमती गिफ्ट
ट्रंप ने किया जंग में जीत का बड़ा दावा, बोले- ईरान मान गया, हमें भेजा बहुत कीमती गिफ्ट
दिल्ली: करोल बाग इलाके में बड़ा हादसा, झंडेवालान मंदिर के पास पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत
दिल्ली: करोल बाग इलाके में बड़ा हादसा, झंडेवालान मंदिर के पास पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत
Israel-US Iran War Live: इस्लामाबाद में 'शांति वार्ता' का खुलासा! पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका बैठक की गुंजाइश कम, जानें वजह
Live: इस्लामाबाद में 'शांति वार्ता' का खुलासा! पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका बैठक की गुंजाइश कम, जानें वजह
IPL में 8.4 करोड़ वाले इस खिलाड़ी को देखने के लिए सबसे ज्यादा उत्साहित हैं सौरव गांगुली, जानिए क्या कहा
IPL में 8.4 करोड़ वाले इस खिलाड़ी को देखने के लिए सबसे ज्यादा उत्साहित हैं सौरव गांगुली, जानिए क्या कहा
कई स्टार्स ने ठुकरा दिया था 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना का 'रहमान डकैत' वाला रोल, अब हो रहा पछतावा
कई स्टार्स ने ठुकरा दिया था 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना का 'रहमान डकैत' वाला रोल, अब हो रहा पछतावा
Gas Pipelines: LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
क्या होता है क्वाड्रिप्लेजिया, जिसने ले ली हरीश राणा की जान? बाइकर्स को सबसे ज्यादा खतरा
क्या होता है क्वाड्रिप्लेजिया, जिसने ले ली हरीश राणा की जान? बाइकर्स को सबसे ज्यादा खतरा
महिलाओं के लिए तीन बेस्ट सरकारी योजनाएं, जानें कैसे उठाएं फायदा?
महिलाओं के लिए तीन बेस्ट सरकारी योजनाएं, जानें कैसे उठाएं फायदा?
Embed widget