एक्सप्लोरर

Scholarships 2023: ग्रेजुएशन और डिप्लोमा के स्टूडेंट कर सकते हैं इन स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई, हर महीने मिलेगी इतनी राशि

Scholarships Of India: ग्रेजुएशन और डिप्लोमा कर रहे कैंडिडेट इन स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं. अप्लाई करने के लिए पात्रता क्या है और किस तारीख तक फॉर्म भरा जा सकता है. जानते हैं.

DRDO – ITR Chandipur And Tata Capital Pank Scholarship 2023: पढ़ाई में पैसे की कमी आड़े आ रही हो तो स्कॉलरशिप एक बढ़िया जरिया होती हैं जिनकी मदद से इस समस्या को दूर किया जा सकता है. हालांकि इसके लिए नियम और पात्रता वगैरह स्कॉलरशिप के मुताबिक अलग-अलग होती है. आज हम यहां पर दो स्कॉलरशिप की बात करेंगे. इनमें से एक ग्रेजुएट और टेक्निशनय डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए है और दूसरी लड़कियों के लिए. एक की लास्ट डेट पास है इसलिए डिटेल चेक करें और तुरंत फॉर्म भर दें. जबकि दूसरी की लास्ट डेट आने में अभी वक्त है.

डीआरडीओ – आईटीआर चांदीपुर अप्रेंटिसशिप 2023

डीआरडीओ – आईटीआर चांदीपुर ग्रेजुएट एंड टेक्निशियन डिप्लोमा अप्रेंटिसशिप 2023 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट पास आ गई है. ये प्रोग्राम इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज, चांदीपुर द्वारा ऑफर किया जाता है. इसका फायदा ग्रेजुएट और इंजीनियरिंग या नॉन-इंजीनियरिंग के टेक्निशियन डिप्लोमा होल्डर्स उठा सकते हैं. ये एक पैन इंडिया ऑपरचुनिटी है जिसमें सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को एक साल के लिए 9 हजार रुपये महीने की राशि मिलती है.

कौन कर सकता है अप्लाई

केवल साल 2019, 2020, 2021, 2022 और 2023 में पास कैंडिडेट्स इस अप्रेंटिसशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं. पीजी किए कैंडिडेट्स पात्र नहीं हैं. ग्रेजुएट को महीने के 8000 और डिप्लोमा होल्डर्स को महीने के 9000 रुपये की राशि मिलेगी. अप्लाई करने की लास्ट डेट 6 अक्टूबर 2023 है. सेलेक्शन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू आदि के माध्यम से होगा.

टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2023

टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम, टाटा कैपिटल लिमिटेड का इनीशिएटिव है. ये समाज के वंचित समूह के लिए हैं. इसके तहत 11वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक में से कोई भी कोर्स कर रहे स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकते हैं. इसके अंतर्गत ट्यूशन फीस का 80 प्रतिशत एमाउंट या दस से बारह हजार रुपये (जो भी दोनों में से कम होगा) दिए जाते हैं.

कौन कर सकता है अप्लाई

11वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन साथ ही डिप्लोमा के स्टूडेंट्स को अलग-अलग आवेदन करना होगा. पहले के तहत दस हजार तक और दूसरे के तहत बारह हजार तक की राशि मिलती है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 15 नवंबर 2023 है.

एकेडमिक रिकॉर्ड के हिसाब से कैंडिडेट्स चुने जाएंगे, फिल टेलीफोनिक इंटरव्यू होगा और अंत में कमेटी फाइनल सेलेक्शन करेगी. इसमें 50 प्रतिशत रिजर्वेशन लड़कियों, एससी, एसटी और पीएच कैंडिडेट्स को मिलता है.

यह भी पढ़ें: आज दोपहर 2.30 बजे जारी होगा Bihar STET रिजल्ट! 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे ले सकते हैं दाखिला
केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे ले सकते हैं दाखिला
JEE मेन सेशन 2 एग्जाम की सिटी स्लिप जारी, NTA ने शेड्यूल में किया बड़ा बदलाव
JEE मेन सेशन 2 एग्जाम की सिटी स्लिप जारी, NTA ने शेड्यूल में किया बड़ा बदलाव
युवा संगम फेज-6 की डेडलाइन बढ़ी, छात्र अब भी कर सकते हैं आवेदन
युवा संगम फेज-6 की डेडलाइन बढ़ी, छात्र अब भी कर सकते हैं आवेदन
जारी होने वाला है बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, चेक करने के लिए ये चीजें रखें तैयार
जारी होने वाला है बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, चेक करने के लिए ये चीजें रखें तैयार

वीडियोज

Donald Trump के U-Turn ने दुनिया को चौंकाया | Iran Vs America Israel War
Iran-Israel War: Middle East में बारूद की बारिश ने बढ़ाया युद्ध का खतरा | World War3 | Drones Attack
Sansani: ट्रंप के लिए अमेरिका में नफरत बढ़ रही है? | Middle East
Owaisi करेंगे Humayun Kabir की पार्टी से गठबंधन? सियासत में हलचल | Breaking News
War Update: ईरान-इजरायल टकराव ने बढ़ाया दुनिया का खतरा | Iran Vs America Israel War | Janhit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: बिहार, राजस्थान समेत 6 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम, जानें
बिहार, राजस्थान समेत 6 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम, जानें
UP Weather: आज नोएडा से लखनऊ और वाराणसी तक ऐसा रहेगा मौसम, जानें IMD का अलर्ट
आज नोएडा से लखनऊ और वाराणसी तक ऐसा रहेगा मौसम, जानें IMD का अलर्ट
इस खिलाड़ी की पत्नी को मिली जान से मारने की धमकी, मचा ऐसा बवाल डिलीट करना पड़ गया सोशल मीडिया अकाउंट
इस खिलाड़ी की पत्नी को मिली जान से मारने की धमकी, मचा ऐसा बवाल डिलीट करना पड़ गया सोशल मीडिया अकाउंट
Oil Crisis: पाकिस्तान के बाद अब इस देश में तेल का संकट, सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25% बढ़ाईं
पाकिस्तान के बाद अब इस देश में तेल का संकट, सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25% बढ़ाईं
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने बॉक्स ऑफिस पर दी रणवीर सिंह को पटखनी, जानें 22 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने बॉक्स ऑफिस पर दी रणवीर सिंह को पटखनी, जानें 22 मार्च का कलेक्शन
Israel-US Iran War Live: हॉर्मुज पर बड़े ऑपरेशन की तैयारी में ट्रंप, इजरायल से प्लान को लेकर क्या हुई बात? पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
Live: हॉर्मुज पर बड़े ऑपरेशन की तैयारी में ट्रंप, इजरायल से प्लान को लेकर क्या हुई बात?
केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे ले सकते हैं दाखिला
केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे ले सकते हैं दाखिला
Composite Gas Cylinder: क्या हैं कंपोजिट सिलेंडर, जानें आम सिलेंडर से ये कैसे अलग और कहां होते हैं इस्तेमाल?
क्या हैं कंपोजिट सिलेंडर, जानें आम सिलेंडर से ये कैसे अलग और कहां होते हैं इस्तेमाल?
Embed widget