एक्सप्लोरर

DSSSB Recruitment 2021: TGT, एलडीसी, पटवारी सहित कई अन्य पदों पर निकली वैकेंसी, 4 जुलाई तक करें आवेदन

दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में TGT, एलडीसी,  पटवारी जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, काउंसलर आदि के 7236  पदों पर भर्ती निकली हुई है. उम्मीदवार इन पदों पर 4 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं.

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने दिल्ली सरकार में टीजीटी, एलडीसी, पटवारी जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, काउंसलर आदि के 7236  पदों पर भर्ती निकाली हुई है. फिलहाल आवेदन प्रक्रिया जारी है. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है वे ध्यान दें कि अप्लाई करने की लास्ट डेट 4 जुलाई 2021 है. इसलिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख से पहले आवेदन जमा कर दें.

गौरतलब है कि पहले इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट  24 जून थी. जिसे बाद में बढ़ाकर 4 जुलाई 2021 कर दिया गया था. इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

वैकेंसी डिटेल्स

कुल पद- 7236

अधिकत्तम आयु सीमा – टीजीटी के लिए 32 वर्ष निर्धारित की गई है जबकि असिस्टेंट टीचर, काउंसलर, हेड क्लर्क के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है. वहीं जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (LDC) के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु  18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए और पटवारी के पद के लिए आवेदन करने वालों की उम्र 21 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
आयु सीमा में एससी, एसटी वर्ग को 5 साल और ओबीसी को तीन वर्ष और दिव्यांग को 10 वर्ष की छूट दी गई है.

आवेदन शुल्क – इन पदों पर आवेदन करने वाले जनरल और ओबीसी कैटेगिरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. वहीं महिलाओं और एससी/एसटी/पीडब्लयू और पूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है.

सिलेक्शन प्रोसेस- इन पदों में कुछ के लिए वन-टियर टेस्ट होगा जबकि कुछ के लिए टू टियर टेस्ट आयोजित किया जाएगा. बता दे कि टीजीटी पदों के लिए वन टियर परीक्षा होगी. वहीं असिस्टेंट टीचर (प्राइमरी व नर्सरी) की पोस्ट के लिए वन टियर (टेक्निकल) (टीचिंग पोस्ट) परीक्षा होगी. जूनियर सेक्रेटेरिएट की पोस्ट के लिए वनटियर एग्जाम होगा. वहीं काउंसलर के पद के लिए वन टियर (टेक्निकल) परीक्षा आयोजित की जाएगी. हेड क्लर्क के लिए टू टियर एग्जाम आयोजित किया जाएगा. पटवारी पद के लिए वन टियर (टेक्निकल)एग्जाम होगा.

वेतनमान

टीजीटी- 9300 से 34,800 रुपये प्रतिमाह + ग्रेड पे 4600 रुपये

असिस्टेंट टीचर, काउंसलर, हेड क्लर्क – 9300 से 34,800 रुपये प्रति माह +ग्रेड पे 4200 रुपये

जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (LDC) -5200 से 20,200 रुपये प्रति माह +ग्रेड पे 1900 रुपये

पटवारी -5200 से 20,200 रुपये प्रति माह + ग्रेड पे 2000 रुपये

कैसे करें आवेदन

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं.

“लिंक फॉर ऑनलाइन एप्लीकेशन रजिस्ट्रेशन सिस्टम (OARS)” पर क्लिक करें.

नए वेबपेज पर ‘New Registration’ पर क्लिक करें.

रजिस्टर करें और वांछित पद के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी करें.

लागू शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें

भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें.

ये भी पढ़ें

WB Civil Services Exam 2021: पश्चिम बंगाल सिविल सर्विसेस 2021 की रिवाइज्ड एग्जाम डेट घोषित, चेक करें शेड्यूल

Odisha Police SI Recruitment 2021: ओडिशा पुलिस में SI के 477 पदों पर निकली वैकेंसी, पढ़ें डिटेल्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
KVS-NVS टियर-2 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट और फाइनल की जारी
KVS-NVS टियर-2 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट और फाइनल की जारी
NTA से 50 अधिकारियों की छुट्टी, UGC-NET विवाद के बीच हुआ बड़ा बदलाव
NTA से 50 अधिकारियों की छुट्टी, UGC-NET विवाद के बीच हुआ बड़ा बदलाव
UGC NET की गड़बड़ियों पर NTA सख्त, पेपर से प्रिंटिंग तक होगी समीक्षा 
UGC NET की गड़बड़ियों पर NTA सख्त, पेपर से प्रिंटिंग तक होगी समीक्षा 

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget