एक्सप्लोरर

एजुकेशन लोन में क्या कुछ गिरवी भी रखना पड़ता है? कितना लगता है ब्याज

Education Laon: कई बार एजुकेशन लोन लेने के लिए कुछ चीजों को गिरवी रखा जाता है. इस तरह के लोन की क्या प्रक्रिया होती है और कौन-कौन सी चीजें गिरवी रख सकते हैं? जानिए.

Education Loan On Collateral: एजुकेशन लोन लेने की सोच रहे हैं और एमाउंट ज्यादा है तो कई बार कुछ ऐसेट गिरवी रखकर ये सुविधा उठायी जा सकती है. लोन को लेकर हर बैंक का नियम अलग होता है और आरबीआई की कुछ गाइडलाइंस भी हैं जिनका पालन किया जाता है. लेकिन एक लिमिट से ज्यादा राशि लेने पर थर्ड पार्टी गारंटी की जरूरत पड़ती है. एजुकेशन लोन को सिक्योरिटी के बदले कैश कराया जा सकता है. ये सिक्योरिटी इस लिहाज से जमा होती है कि अगर लोन लेने वाला इसे वापस नहीं कर पाता है तो गिरवी रखे सामान को बेचकर बैंक लोन की रिकवरी कर सकती है.

क्या-क्या रख सकते हैं गिरवी

लोन लेने के लिए जिन ऐसेट्स को गिरवी रखा जा सकता है, वे इस प्रकार हैं. हाउस प्रॉपर्टी, लैंड प्रॉपर्टी, फिक्सड डिपॉजिट, शेयर, बांड वगैरह. हालांकि आप कितना लोन ले रहे हैं और किस कीमत के ऐसेट गिरवी रख रहे हैं, इनका कैलकुलेशन होता है और एक पूरी प्रक्रिया से गुजरने के बाद ही आपको लोन ऑफर होता है. इस तरह के लोन को कोलेट्रल कहते हैं.

इस राशि तक नहीं चाहिए गारंटी

बिना ऐसेट गिरवी रखे भी लोन का फायदा उठाया जा सकता है. क्रेडिट गारंटी फंड फॉर एजुकेशन लोन्स (CGFEL) स्कीम के तहत बिना थर्ड पार्टी गारंटी के लोन मिल सकता है. ये लोन मॉडल एजुकेशन लोन स्कीम ऑफ इंडियन बैंक एसोसिएशन के तहत मिलता है. इसके अंडर 7.5 लाख रुपये तक के लोन पर न कोई गारंटर चाहिए और न ही कोई सामान गिरवी रखने की जरूरत पड़ती है.

मिल सकते हैं इतने पैसे

सीजीएफईएल स्कीम के तहत आप देश में पढ़ने के लिए 10 लाख रुपये तक और विदेश में पढ़ने के लिए 20 लाख रुपये तक लोन पा सकते हैं. हालांकि 7.5 लाख से ज्यादा पैसे होने पर बैंक कोलेट्रल की मांग कर सकता है. इसके साथ ही मार्जिन मनी डिपॉजिट करने और थर्ड पार्टी गारंटी की भी जरूरत पड़ती है.

देना पड़ता है ज्यादा ब्याज

कुछ बैंक बिना कोलेट्रल के यानी बिना कुछ गिरवी रखे भी 7.5 लाख से ज्यादा का लोन (कुछ खास शर्ते पूरी करने पर) दे देते हैं पर आमतौर पर ऐसी कंडीशन में ब्याज अधिक पड़ता है. इसलिए लोन लेने से पहले बैंक से ब्याज के विषय में ठीक से जानकारी हासिल कर लें.

कितना लगता है ब्याज

जनवरी 2023 में आयी जानकारी के मुताबिक कोलेट्रेल एजुकेशन लोन पर सरकारी बैंक 7.65 परसेंट से लेकर 9 परसेंट तक इंट्रेस्ट चार्ज कर सकते हैं. वहीं प्राइवेट बैंकों में ये रेट 10.5 परसेंट तक हो सकता है. ये अलग-अलग बैंक की पॉलिसी पर निर्भर करता है. 

यह भी पढ़ें: SBI में 6 हजार पद पर निकली भर्ती 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UGC Update: अब स्कॉलरशिप का पैसा तभी मिलेगा जब आधार होगा लिंक, UGC ने लागू किया नया नियम
अब स्कॉलरशिप का पैसा तभी मिलेगा जब आधार होगा लिंक, UGC ने लागू किया नया नियम
बदलता भारत, बदलते नक्शे; राज्यों और जिलों की अनकही कहानी अब एक मंच पर
बदलता भारत, बदलते नक्शे; राज्यों और जिलों की अनकही कहानी अब एक मंच पर
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC आबकारी सिपाही पदों पर निकली भर्ती, 4 जून से शुरू होंगे आवेदन
UPSSSC आबकारी सिपाही पदों पर निकली भर्ती, 4 जून से शुरू होंगे आवेदन
अब सोशल मीडिया पर आएंगी परीक्षा की खबरें, NTA के इंस्टाग्राम और फेसबुक पर छात्रों को मिलेगा अपडेट
अब सोशल मीडिया पर आएंगी परीक्षा की खबरें, NTA के इंस्टाग्राम और फेसबुक पर छात्रों को मिलेगा अपडेट

वीडियोज

Pawan Khera Controversy: Himanta की पत्नी पर फर्जी पासपोर्ट का आरोप लगाना पड़ा भारी | Assam Police
Iran Israel War Updates: महायुद्ध के बीच बड़ी खबर..Train सफर पर बड़ा अपडेट! | Donald Trump
Iran Israel War: US Pilot Rescue Operation पर Trump का बड़ा खुलासा! | Iran Israel Ceasefire
US Rescue Mission In Iran: आसानी से नहीं मिला America का Pilot..Rescue Operation पर बड़ा खुलासा!
Trump Ultimatum to Iran: आज रात ईरान खत्म? Trump की चेतावनी से हड़कंप! | Iran Israel War Ceasefire

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US Ceasefire: ईरान संग सीजफायर की शर्तों से खुश नहीं इजरायल, फिर भी शामिल, जानें किस बात पर है नाराजगी
ईरान संग सीजफायर की शर्तों से खुश नहीं इजरायल, फिर भी शामिल, जानें किस बात पर है नाराजगी
UP Weather: यूपी में आज भी राहत नहीं, 60 जिलों में आंधी-बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, जानें कैसा रहेगा मौसम
यूपी में आज भी राहत नहीं, 60 जिलों में आंधी-बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, जानें कैसा रहेगा मौसम
Assembly Elections 2026 Live: 'हम चुनाव नहीं लड़ेंगे, कांग्रेस-बीजेपी में हो सीधा मुकाबला', आम आदमी पार्टी ने कहां के लिए किया बड़ा ऐलान
Live: 'हम चुनाव नहीं लड़ेंगे, कांग्रेस-बीजेपी में हो सीधा मुकाबला', आम आदमी पार्टी ने कहां के लिए किया बड़ा ऐलान
IPL 2026: आज दिल्ली की लास्ट मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव, DC vs GT मैच के मद्देनजर लिया गया फैसला, पढ़ लीजिए अपडेट
आज दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव, DC vs GT मैच के मद्देनजर लिया गया फैसला, पढ़ लीजिए अपडेट
'धुरंधर 2' की सक्सेस के बीच मृणाल ठाकुर ने रणवीर सिंह को बताया अपनी लकी चार्म, बोलीं- 'उनकी वजह से मैं इंडस्ट्री में...'
मृणाल ठाकुर ने रणवीर सिंह को क्यों बताया अपनी लकी चार्म? वजह जान हैरान रह जाएंगे
नीतीश कुमार के बिहार छोड़ने से पहले भावुक हुए बेटे निशांत, बोले- '20 साल में मेरे पिता ने...'
नीतीश कुमार के बिहार छोड़ने से पहले भावुक हुए बेटे निशांत, बोले- '20 साल में मेरे पिता ने...'
Punch, Exter या Celerio, 1 किलो CNG में कौन-सी गाड़ी देती है सबसे ज्यादा माइलेज? खरीदने से पहले जानिए
Punch, Exter या Celerio, 1 किलो CNG में कौन-सी गाड़ी देती है सबसे ज्यादा माइलेज? यहां जानिए
PM किसान की 23वीं किस्त पर बड़ा अपडेट, इस कार्ड के बिना खाते में नहीं आएंगे पैसे
PM किसान की 23वीं किस्त पर बड़ा अपडेट, इस कार्ड के बिना खाते में नहीं आएंगे पैसे
Embed widget