एक्सप्लोरर

पुलिस में सिपाही बनने के बाद किस पद तक पहुंच सकता है एक पुलिस कर्मी, जानिये यहां

सिपाही बनने के बाद संबं​धित राज्य के नियमों के आधार पर पुलिस कर्मी उम्र व अन्य कारकों को ध्यान में रखते हुए हेड कांस्टेब, एएसआई, एसआई, इंस्पेक्टर और डीएसपी तक बन सकता है.

Police Constable: उत्तर प्रदेश से लेकर हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में इन दिनों पुलिस महकमे में सिपाही भर्ती की प्रक्रिया चल रही है. यूपी में जहां लि​खित परीक्षा का परिणाम आने वाला है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. ऐसे में अगर आप भी सिपाही बनना चाहते हैं लेकिन उसके आगे के भविष्य से अन्जान हैं तो आइये हम बताते हैं कि सिपाही बनने के बाद कौन से सबसे ऊंचे ओहदे तक पहुंचा जा सकता है.
 
राज्य तय करते हैं नियम
सामान्य तौर पर सिपाही बनने के बाद सेवाकाल के अनुसार हेड कांस्टेब, एएसआई, एसआई, इंस्पेक्टर और डीएसपी तक बना जा सकता है. हालांकि पुलिस महकमा राज्य सरकार के अधीन काम करता है. इसलिए हर राज्य में इसके नियम कुछ अलग हो जाते हैं. ऐसे में कुछ जगह सिपाही के पद पर भर्ती हुआ जवान डिप्टी एसपी के पद तक पहुंचकर भी रिटायर हो सकता है.
 
 
न्यूनतम दस साल रहना होता है सिपाही के पद पर
सिपाही के पद पर भर्ती होने के बाद आमतौर पर न्यूनतम दस साल तक सेवाएं देनी पड़ती है. इसके बाद राज्य के नियमों के अनुसार हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नति हो सकती है. हालांकि यूपी जैसे कुछ राज्यों में कुछ समय पहले तक आउट ऑफ टर्न प्रमोशन पॉलिसी लागू थी जिसके तहत सरकार उत्कृष्ट या सराहनीय कार्य अथवा किसी दुर्दांत अपराधी का एनकाउंटर करने पर बिना अव​धि पूरी किए भी पदोन्नति दे देती थी. इसकी वजह से काफी संख्या में पुलिस कर्मी जल्द पदोन्नत हो जाते थे. हालांकि अब यह नीति सरकार ने खत्म कर दी है.
 
हेड कांस्टेबल से इंस्पेक्टर तक का सफर
हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नत होने के बाद अगले प्रमोशन से पहले कम से कम पांच साल तक का इंतजार करना होता है. इसके बाद किसी पुलिस कर्मी को असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर यानी एएसआई के पद पर पदोन्नति मिल सकती है. इसके बाद कुछ सालों तक सेवाएं देने के बाद दरोगा के पद पर प्रमोशन हो सकता है. हालांकि कुछ राज्यों में विभागीय परीक्षा देकर हेड कांस्टेबल से सीधे दरोगा भी बना जा सकता है. इसके बाद निर्धारित अव​धि तक दरोगा के रूप में सेवाएं देने के बाद इंस्पेक्टर के पद पर प्रमोशन मिलता है.
 

राज्य लोकसेवा आयोग के रास्ते हासिल होता है डीएसपी का मुकाम

रिपोर्ट्स के अनुसार इंस्पेक्टर पद पर सात से दस साल सेवाएं देने के बाद प्रदेश के प्रमोटी डीएसपी कोटे की रि​क्तियों के अनुसार वरिष्ठता सूची के क्रम में राज्य सरकार राज्य के लोक सेवा आयोग के जरिये इंस्पेक्टरों को डीएसपी बनने का मौका देती है. इस दौरान परीक्षा व इंटरव्यू भी होता है.
 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jobs 2026: सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
इस राज्य में निकली सिविल जज की भर्ती, जानें आवेदन का पूरा तरीका
इस राज्य में निकली सिविल जज की भर्ती, जानें आवेदन का पूरा तरीका
जामिया मिलिया इस्लामिया में नया बीटेक कोर्स, इस तरह मिलेगा एडमिशन
जामिया मिलिया इस्लामिया में नया बीटेक कोर्स, इस तरह मिलेगा एडमिशन
अग्निवीरों के लिए रेलवे की बड़ी पहल, रिटायरमेंट के बाद खुले रोजगार के नए रास्ते
अग्निवीरों के लिए रेलवे की बड़ी पहल, रिटायरमेंट के बाद खुले रोजगार के नए रास्ते

वीडियोज

Devendra Fadnavis Full Interview: किस बात पर बीच डिबेट गुस्साए फडणवीस ? । Ideas Of India Summit
UP News: Amity School की बड़ी लापरवाही, बस में कैद रहा मासूम, 7 घंटे बाद रोता मिला... | Noida
Crime News: बैंड, बाजा और 'हाहाकार' ! | Sansani
Ishan Khattar Full Interview: बदलते समाज की आईना बन पाया बॉलीवुड ? । Ideas Of India Summit
Pranav Adani Full Interview: धारावी बनेगा महाराष्ट्र की धरा का वीर ? । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Who is Koel Mallick: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
Ayodhya News: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, बोले- 'CM योगी संत आदमी, उनका आशीर्वाद रहा तो...'
अयोध्या: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, 'CM योगी संत, वो कभी गलत नहीं करेंगे'
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
Jobs 2026: सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
Embed widget