एक्सप्लोरर

Abroad Studies: पढ़ाई के लिए हर साल इतने भारतीय छात्र करते हैं विदेश का रुख, ये कहते हैं आंकड़े

Indian Students In Abroad: हर साल विदेश पढ़ने जाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में पिछले सालों के मुकाबले इजाफा हुआ है. सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स इस कंट्री में पढ़ने जाते हैं.

Indian Students In Foreign Countries: हर साल बड़ी संख्या में भारतीय छात्र-छात्राएं पढ़ाई के लिए विदेश का रुख करते हैं. इनमें से भी मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले कैंडिडेट्स की संख्या ज्यादा रहती है. इसके साथ ही कुछ देश हैं जहां जाना भारतीय छात्र खासा पसंद करते हैं. इन सब बारे में हम आगे चर्चा करेंगे, पहले जान लेते हैं कि हर साल लगभग कितने छात्र यहां से पढ़ाई के लिए विदेश जाते हैं.

कितने स्टूडेंट्स जाते हैं विदेश

ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल यानी साल 2023 में कुल 7.65 लाख स्टूडेंट्स पढ़ाई के लिए विदेश गए. ये रिपोर्ट अक्टूबर 2023 तक की है. इसके पहले के सालों से तुलना करें तो विदेश जाने वाले छात्रों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है.

साल 2022 मे जहां कुल 7.50 लाख पढ़ाई के लिए विदेश गए वहीं साल 2021 में ये संख्या 4.44 लाख थी. जैसा कि आप देख सकते हैं कि हर साल विदेश जाने वाले कैंडिडेट्स की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है.

किस देश में सबसे ज्यादा इंडियन स्टूडेंट्स

आंकड़े ये भी कहते हैं कि यूनाइडेट स्टेट्स और कनाडा दो देश हैं जो सबसे ज्यादा इंडियन स्टूडेंट्स को अट्रैक्ट करते हैं. यहां क्रमश: 4.65 लाख और 1.83 लाख स्टूडेंट्स साल 2022 में पढ़ाई के लिए गए. इसके बाद नंबर आया ऑस्ट्रेलिया का, यूएई का और यूके का. यहां जाने वाले एवरेज इंडियन स्टूडेंट्स की संख्या 1 लाख, 1.64 लाख और 55 हजार रही.

लगातार बढ़ रही है संख्या

इस बाबत जारी आंकड़े चिंता बढ़ाने के लिए काफी है कि हर साल क्यों इतने इंडियन स्टूडेंट्स पढ़ाई के लिए विदेश जाते हैं. केंद्र शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक साल 2021 की तुलना में साल 2022 में करीब 3 लाख अधिक स्टूडेंट्स विदेश गए. एजुकेशन मिनिस्ट्री के मुताबिक साल 2017 से 2022 के बीच हायर एजुकेशन के लिए विदेश जाने वाले छात्रों की संख्या 30 लाख से ज्यादा रही.

पिछले साल के आंकड़ों पर डालें एक नजर

ये संख्या संभावित है जिसमें थोड़ा-बहुत अंतर हो सकता है.

  • साल 2017 – 4.54 लाख छात्र विदेश गए.
  • साल 2018 – 5.17 लाख छात्र विदेश गए.
  • साल 2019 – 5.86 लाख छात्र विदेश गए.
  • साल 2020 – 2.59 लाख छात्र विदेश गए.
  • साल 2021 – 4.44 लाख छात्र विदेश गए.
  • साल 2022 – 7.50 लाख छात्र विदेश गए.
  • साल 2023 – 7.65 लाख छात्र विदेश गए.

इतने देशों में पा रहे हैं शिक्षा

विदेश मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार अभी भारत के छात्र करीब 78 देशों में शिक्षा पा रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा भारतीय छात्र विदेशी धरती के नाम पर यूएस को चुनना चाहते हैं. यहां पढ़ने वाले भारतीय छात्रों की संख्या बहुत अधिक है. इसके बाद अगले नंबर पर कनाडा आता है. 

यह भी पढ़ें: मिल गई ये नौकरी तो हो जाएगी मौज, 1.77 लाख तक है महीने की सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
नए सिरे से शुरुआत की उम्मीद, वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज ने MBBS कोर्स के लिए किया आवेदन
नए सिरे से शुरुआत की उम्मीद, वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज ने MBBS कोर्स के लिए किया आवेदन
बिहार में सरकारी नौकरी का मौका, पुलिस कॉन्स्टेबल से लेकर सिविल जज के पदों पर भर्ती
बिहार में सरकारी नौकरी का मौका, पुलिस कॉन्स्टेबल से लेकर सिविल जज के पदों पर भर्ती
पुलिस में 800 पदों पर भर्ती का मौका, आवेदन शुरू; जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
पुलिस में 800 पदों पर भर्ती का मौका, आवेदन शुरू; जानें कौन कर सकता है अप्लाई?

वीडियोज

Iran Israel War: क्या है Tomahawk मिसाइल जिसने ईरान में मचाई भयंकर तबाही? | Trump | Breaking
Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया
Rakesh Bedi ने ‘Dhurandhar: The Revenge’ और जमील जमाली के किरदार पर की खास बात
Man Atisundar:😮Raadhya को भगाने का 'dark' game, क्या अंधेरे से हार जाएगा Pratham का प्यार?
Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
ईरान ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल तो भड़का तुर्किए, कर दिया जंग में उतरने का ऐलान, समंदर में गिराई मिसाइल
ईरान ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल तो भड़का तुर्किए, कर दिया जंग में उतरने का ऐलान, समंदर में गिराई मिसाइल
दुबई की सड़कों पर एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी के साथ हुई बदसलूकी, शख्स ने मारा थप्पड़, रोते हुए वीडियो में सुनाई आपबीती
दुबई की सड़कों पर एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी के साथ हुई बदसलूकी, शख्स ने मारा थप्पड़, रोते हुए वीडियो में सुनाई आपबीती
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Liver Disease Warning Signs: हाथों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, इग्नोर कर देंगे तो डैमेज हो जाएगा लिवर
हाथों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, इग्नोर कर देंगे तो डैमेज हो जाएगा लिवर
Lebanon Shia Population: लेबनान में किसकी है सरकार, इजरायल के निशाने पर क्यों है यह देश; जानें यहां कितने शिया मुसलमान?
लेबनान में किसकी है सरकार, इजरायल के निशाने पर क्यों है यह देश; जानें यहां कितने शिया मुसलमान?
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच बेंगलुरु में कमर्शियल गैस सिलेंडर का संकट, कल से होटल रहेंगे बंद
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच बेंगलुरु में कमर्शियल गैस सिलेंडर का संकट, कल से होटल रहेंगे बंद
Embed widget