एक्सप्लोरर

अगर योग करना अच्छा लगता है तो ये बन सकता है पैसे कमाने का जरिया, कैसे? जानिए

Earn With Yoga: योग सिखाकर पैसे भी कमाए जा सकते हैं. इसके लिए शुरुआत कैसे करनी है, कहां से ट्रेनिंग लेनी है और किन नियमों का ध्यान रखना है. यहां जानिए.

How To Earn With Yoga: योग करना पसंद है और इसमें पारंगत भी हैं तो इसे करियर के तौर पर चुन सकते हैं. अगर ट्रेन्ड नहीं हैं तो सही जगह से ट्रेनिंग लेने के बाद इस फील्ड में हाथ आजमा सकते हैं. ऐसे में केवल एक पात्रता है कि आपको इस फील्ड में रुचि होनी चाहिए. दूसरी की मदद करने का जज्बा भी जरूरी है. जानते हैं कि अगर योग टीचर या इंस्ट्रक्टर के रूप में करियर बनाना चाहते हैं तो आपको शुरुआत कहां से करनी होगी.

सर्टिफाइड जगह से करें कोर्स

दूसरों को योग सिखाने से पहले जरूरी है कि आपको पर्सनल लेवल पर इसकी अच्छी जानकारी हो. इसके लिए आप किसी सर्टिफाइड इंस्टीट्यूट से योग सीख सकते हैं. याद रहे ऐसा ही संस्थान चुनें जो योगा सर्टिफिकेशन बोर्ड (YCB) से मान्यता प्राप्त हो. अगर वन ऑन वन ट्रेनिंग ले रहे हैं तो ये ध्यान रहे कि आपका इंस्ट्रक्टर वाईसीबी सर्टिफाइड हो. किसी भी सूरत में मान्यता प्राप्त संस्थान या ट्रेन्ड टीचर से ही शिक्षा लें.

कई फील्ड्स में कर सकते हैं चुनाव

योग का क्षेत्र बहुत बड़ा है और यहां कई तरह के काम किए जा सकते हैं. आप अपनी रुचि और विशेषज्ञता के मुताबिक योग वॉलेंटियर, योग प्रोटोकॉल इंस्ट्रक्टर, योग वेलनेस इंस्ट्रक्टर, योग टीचर एंड इवैल्युएटर और योग मास्टर के तौर पर काम कर सकते हैं. ऐसे में आपको संबंधित क्षेत्र में स्पेशलाइजेशन करना होगा.

कौन कर सकता है अप्लाई

इन कोर्सेस के लिए पात्रता अलग-अलग है. कोई दसवीं- बारहवीं पास कैंडिडेट मांगता है तो कोई ग्रेजुएशन किए कैंडिडेट्स की डिमांड करता है. हालांकि सभी के लिए कुछ घंटो की योग ट्रेनिंग अनिवार्य पात्रता है. ये 36 घंटे से लेकर 1600 घंटे तक हो सकती है. जैसे योग मास्टर के लिए 1600 घंटे की ट्रेनिंग जरूरी है. टीचर के लिए 800 घंटे की और वॉलेंटियर के लिए 36 घंटे की. कुछ संस्थान ये ट्रेनिंग न होने पर भी कैंडिडेट्स को एडमिशन दे देते हैं. इसके बारे में आपको अलग से पता करना होगा.

ऐसे करें शुरुआत

पेपर सफलतापूर्वक पास करने के बाद आपको वाईसीबी से सर्टिफिकेट और आइडेंटिटी कार्ड मिलता है. अपने सर्टिफिकेशन के मुताबिक नौकरी ज्वॉइन कर सकते हैं. चाहें तो वाईसीबी सर्टिफाइड संस्थान में इंस्ट्रक्टर के तौर पर ज्वॉइन कर सकते हैं या योग कॉलेज, फिटनेस सेंटर, हॉस्पिटल वगैरह जहां आपको अवसर दिखाए दे वहां अप्लाई कर सकते हैं. आप ट्रेनिंग लेने के बाद खुद की क्लासेस भी चला सकते हैं.

कितनी मिलती है सैलरी

इंडिया में योग इंस्ट्रक्टर को एवरेज सैलरी महीने के 20 से 25 हजार रुपये तक मिल सकती है. हालांकि बाद में ये बहुत से बिंदुओं पर निर्भर करने लगता है. जैसे आपने कहां से कोर्स किया है, आपके पास कितने घंटे की ट्रेनिंग है, एक्सपीरियंस कितना है और सबसे बड़ी बात आपने ज्वॉइन किस कंपनी में किया है. अनुभव बढ़ने पर अच्छी कमाई की जा सकती है. 

यह भी पढ़ें: UP पुलिस में होने वाली हैं बंपर भर्तियां 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
73% छात्र 12वीं से पहले ही छोड़ रहे पढ़ाई, संसदीय समिति की रिपोर्ट में खुलासा 
73% छात्र 12वीं से पहले ही छोड़ रहे पढ़ाई, संसदीय समिति की रिपोर्ट में खुलासा 
CG बोर्ड 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
CG बोर्ड 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
DU हिस्ट्री के सिलेबस में बड़ा बदलाव, दिल्ली सल्तनत समेत कई पेपर हटाए गए
DU हिस्ट्री के सिलेबस में बड़ा बदलाव, दिल्ली सल्तनत समेत कई पेपर हटाए गए

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget