एक्सप्लोरर

IIT JAM 2024: आज से शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, 13 अक्टूबर के पहले करना है अप्लाई, इतनी लगेगी एप्लीकेशन फीस

IIT JAM 2024 Registration: आईआईटी जैम परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन आज यानी 5 सितंबर से शुरू होंगे. किस वेबसाइट से और कब तक अप्लाई करना है, जानते हैं.

IIT Madras To Begin JAM 2024 Registration Today: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास आज यानी 5 सितंबर 2023 दिन मंगलवार को ज्वॉइंट एडमिशन टेस्ट (जैम 2024) के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक खोल देगी. वे कैंडिडेट्स जो इस एग्जाम के लिए अप्लाई करना चाहते हों, वे लिंक ओपेन होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. ऐसा करने के लिए आईआईटी जैम की आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – jam.iitm.ac.in. इस परीक्षा के माध्यम से आईआईटी और दूसरे संस्थानों में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन मिलता है.

नोट करें जरूरी तारीखें

आईआईटी जैम परीक्षा 2023 के लिए आवेदन आज से शुरू होंगे और फॉर्म भरने की लास्ट डेट 13 अक्टूबर 2023 है. इस तारीख के पहले बताए गए प्रारूप में फॉर्म भर दें. ये भी जान लें कि जैम परीक्षा 2024 का आयोजन अगले साल यानी साल 2024 की 11 फरवरी के दिन किया जाएगा.

कौन है आवेदन के लिए पात्र

इस परीक्षा के लिए वे कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं जिन्होंने अपनी यूजी डिग्री पूरी कर ली है. लास्ट ईयर के स्टूडेंट्स भी आवेदन कर सकते हैं और विदेशी छात्र जिनके पास इंडियन डिग्री हो वे भी आवेदन के पात्र हैं. इस पेपर को देने के लिए कोई एज लिमिट नहीं है.

शुल्क कितना देना होगा

आईआईटी जैम परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को शुल्क कैटेगरी के मुताबिक देना होगा. एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए शुल्क 900 रुपये है. जबकि बाकी सभी श्रेणियों के कैंडिडेट्स के लिए शुल्क 1800 रुपये है. ये शुल्क एक पेपर का है. वहीं दो पेपर के लिए आरक्षित को 1250 और बाकी सभी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 2500 रुपये देने होंगे. आप एक या दो पेपर किसी का भी चुनाव कर सकते हैं.

कुछ ऐसा होगा पेपर पैटर्न

जैम 2024 एक कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा होगी. इसमें कुल तीन सेक्शन होंगे. एक सेक्शन होगा मल्टीपल च्वॉइस क्वैश्चंस का, दूसरा मल्टीपल सेलेक्ट क्वैश्चंस का और तीसरा न्यूमेरिकल आंसर टाइप क्वैश्चंस का. इसके स्कोर के बेसिस पर कैंडिडेट्स को बहुत से कोर्स जैसे एमएससी, एमएससी टेक्नोलॉजी, एमएससी-एमटेक ड्यूल डिग्री आदि में एडमिशन मिलता है. 

यह भी पढ़ें: बीए, बीएससी, बीकॉम के बाद ये हैं टॉप करियर ऑप्शन 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन हादसे में खो दिए हाथ-पैर, लेकिन सपने नहीं; सूरज तिवारी ने एक बार फिर क्रैक किया UPSC एग्जाम
ट्रेन हादसे में खो दिए हाथ-पैर, लेकिन सपने नहीं; सूरज तिवारी ने एक बार फिर क्रैक किया UPSC एग्जाम
कई राज्यों में बदले राज्यपाल और दो नए एलजी नियुक्त, जानिए कितनी होती है उनकी सैलरी और क्या मिलती हैं सुविधाएं
कई राज्यों में बदले राज्यपाल और दो नए एलजी नियुक्त, जानिए कितनी होती है उनकी सैलरी और क्या मिलती हैं सुविधाएं
UPSC सिविल सर्विस में 958 कैंडिडेट्स सफल, जानें इसमें कितने बनेंगे IAS-IPS और IFS-IRS?
UPSC सिविल सर्विस में 958 कैंडिडेट्स सफल, जानें इसमें कितने बनेंगे IAS-IPS और IFS-IRS?
UPSC Result 2025: न कश्मीर-न हिमाचल और न पश्चिम बंगाल-न झारखंड, UPSC टॉपर्स की लिस्ट में नहीं आ पाए इतने राज्य?
न कश्मीर-न हिमाचल और न पश्चिम बंगाल-न झारखंड, UPSC टॉपर्स की लिस्ट में नहीं आ पाए इतने राज्य?

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi News: हाय रे गर्मी! मार्च के शुरू होते ही रिकॉर्ड हुआ सीजन का सबसे गर्म दिन, आगे और बढ़ेगा पारा
हाय रे गर्मी! मार्च के शुरू होते ही रिकॉर्ड हुआ सीजन का सबसे गर्म दिन, आगे और बढ़ेगा पारा
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
क्या यह US-इजरायल और ईरान में जंग नहीं, मुस्लिम और क्रिश्चियन का महायुद्ध? जानें ऐसा कहने की वजह
क्या यह US-इजरायल और ईरान में जंग नहीं, मुस्लिम और क्रिश्चियन का महायुद्ध? जानें ऐसा कहने की वजह
Embed widget