एक्सप्लोरर

छात्र जीवन से ही पर्सनेलिटी डेवलेपमेंट पर दें ध्यान, ये टिप्स करें फॉलो और बनाएं भीड़ में अलग पहचान

Personality Development: स्टूडेंट लाइफ से ही पर्सनेलिटी डेवलेपमेंट पर ध्यान देंगे तो आगे चलकर बहुत फायदे मिलेंगे. अपने व्यक्तित्व के विकास के लिए इन छोटे-छोटे टिप्स को अपनाएं और जमकर फायदा पाएं.

Personality Development For Students: आपने नोटिस किया होगा कि कई बार कुछ लोगों की पर्सनेलिटी ऐसी होती है कि वे दूर से ही अट्रैक्ट करते हैं. ये आर्कषण उनकी सुंदरता या पहनावे की वजह से नहीं होता बल्कि उनके व्यक्तित्व में ही कुछ बात होती है जो लोगों को अपनी तरफ आर्कषित करती है. उनका बोलना, उनके खड़े होने का तरीका, अपनी राय रखने का तरीका, सोचने का तरीका और स्थितियों को हैंडल करने का तरीका सब औरों से अलग होता है. उनके आते ही वातावरण में सकारत्मकता आ जाती है. इसे ही पर्सनेलिटी की विशेषता कहते हैं. इस गुण की खास बात ये है कि ये जन्म से ही किसी के अंदर नहीं होता बल्कि इसे थोड़ी मेहनत और ज्ञान से डेवलेप किया जा सकता है.

ऐसे करें अपनी पर्सनेलिटी का विकास

  • जीवन के किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अनुशासन बहुत जरूरी है. सेल्फ डिस्प्लिन वो पहली चीज है जो आपके व्यक्तित्व को निखारती है. यानी जो करना चाहिए उसे हर हाल में पूरा करना और जो नहीं करना है उससे किसी भी कंडीशन में दूर रहना जरूरी है.
  • सेल्फ कांफिडेंस वो दूसरा हथियार है जो आपकी पर्सनेलिटी को निखारता है. ये तभी आता है जब व्यक्ति को पता होता है कि उसकी कमियां क्या हैं और उसकी खूबियां क्या हैं. वो समय रहते अपने वीक एरिया पर काम करता है और कमियों से पार पाने की या उन्हें नियंत्रित करने की कोशिश करता है. इसलिए जरूरी है कि कोई और आप पर विश्वास करे उससे पहले आप स्वयं खुद पर विश्वास करें.
  • कम्यूनिकेशन स्किल्स वो अगली जरूरी चीज है जो किसी की भी पर्सनेलिटी को वजन देती है. अगर आपको अपनी बात ठीक से रखनी आती है और उसके जवाब में आने वाले रिएक्शन भी आप संयमित होकर संभाल लेते हैं तो सफलता पाने से आपको कोई रोक नहीं सकता. क्या, कब, कहां, कितना और कैसे बोलना है ये जरूर सीखें. उससे भी अहम की कहां नहीं बोलना है, ये आपको पता होना चाहिए.
  • व्यवहार में सौम्यता या मधुरता एक ऐसा गुण है जो हर किसी को आर्कषित करता है. अपनी बात कहते समय जहां तेजी की जरूरत है केवल वहां ही रुख ऐसा रखें वरना आमतौर पर व्यवहार में सौम्यता एक ऐसा गुण है जो आपको सबका चहेता बनाती है. अगर किसी चीज का विरोध भी करना है या असहमति देनी है तो वो भी सलीके से करें.
  • अवेयर रहें और लिखने-पढ़ने की आदत डालें. आपने देखा होगा कि कुछ लोग कैसे आसपास हो रही हर चीज पर अपनी राय रख पाते हैं क्योंकि वे अपने आसपास की चीजों को लेकर अवेयर होते हैं. इसके लिए रोज कुछ पढ़ें, पसंद हो तो लिखें भी और न्यूज पेपर जरूर पढ़ते रहें. इससे आपकी वोकेबुलेरी भी स्ट्रांग बनेगी.
  • स्माइल एक ऐसा हथियार है जिसे कोई काट नहीं सकता. मुस्कुराते हुए चेहरे हर कोई पसंद करता है. इसलिए अपने चेहरे पर एक सौम्य मुस्कान रखें. सबसे गर्मजोशी से मिलें और बोलने से पहले सुनने की आदत डालें. अच्छे वक्ता बनने से पहले अच्छा श्रोता बनें. जितना सुनेंगे उतना अधिक ज्ञान और अनुभव बढ़ेगा.

यह भी पढ़ें: NEET UG 2023 के लिए अंतिम समय में ऐसे करें तैयारी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यहां निकली जूनियर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट समेत कई पोस्ट पर वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
यहां निकली जूनियर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट समेत कई पोस्ट पर वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
‘राणाबाली’ का नया वीडियो सॉन्ग ‘ओ मेरे साजन’ हुआ रिलीज, ऑनस्क्रीन भी शादी करते दिखा कपल
‘राणाबाली’ का नया वीडियो सॉन्ग ‘ओ मेरे साजन’ हुआ रिलीज, ऑनस्क्रीन भी शादी करते दिखा कपल
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
इंटर के छात्रों के लिए बड़ी खबर, बिहार बोर्ड ने जारी की 12वीं की आंसर की, इस तारीख तक करें आपत्ति  
इंटर के छात्रों के लिए बड़ी खबर, बिहार बोर्ड ने जारी की 12वीं की आंसर की, इस तारीख तक करें आपत्ति  

वीडियोज

US-Israel Iran War: Netanyahu ने ईरान की नौसेना को खत्म करने का किया एलान | ALi Khamenei
US-Israel Iran War: ALi Khamenei पर हमले का आ गया पहला वीडियो | Donald Trump | Khamenei
US-Israel Iran War: ALi Khamenei पर हमले का आ गया पहला वीडियो | Donald Trump | Khamenei | Netanyahu
US-Israel Iran War: कौन संभालेगा ईरान की सत्ता? Trump ने कर दिया बड़ा दावा! | Khamenei | Netanyahu
US-Israel Iran War: Ali Khamenei के निधन पर ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक | Donald Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ayatollah Ali Khamenei Death: कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
नागपुर में विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में धमाका, 15 लोगों की मौत, कई मजदूर घायल
नागपुर में विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में धमाका, 15 लोगों की मौत, कई मजदूर घायल
IND vs WI T20 World Cup Head-To-Head: भारत बनाम वेस्टइंडीज का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा रहा भारी?
भारत बनाम वेस्टइंडीज का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा रहा भारी?
The Kerala Story 2 BO Day 1: द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
US-Israel Strike Iran: इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
US-Israel Iran War: ईरान-इजरायल जंग की वजह से सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल, यात्री परेशान, एयरस्पेस अभी भी बंद
ईरान-इजरायल जंग की वजह से सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल, यात्री परेशान, एयरस्पेस अभी भी बंद
30 की उम्र में क्यों बढ़ रहा है ब्रेन फॉग? डॉक्टर ने बताए इसके कारण और बचाव के तरीके
30 की उम्र में क्यों बढ़ रहा है ब्रेन फॉग? डॉक्टर ने बताए इसके कारण और बचाव के तरीके
हाईवे पर अब आसानी से शुरू करें बिजनेस, पेट्रोल पंप से फूड कोर्ट तक सब प्रोसेस होगा ऑनलाइन
हाईवे पर अब आसानी से शुरू करें बिजनेस, पेट्रोल पंप से फूड कोर्ट तक सब प्रोसेस होगा ऑनलाइन
Embed widget