Jharkhand Board Madhyama and Madrasa Compartmental Exam: झारखंड में मध्यमा, मदरसा सहित अन्य परीक्षाओं की तिथियों का ऐलान कर दिया गया है. अब ये परीक्षाएं अक्टूबर में आयोजित की जायेंगी. इन परीक्षाओं में मदरसा और मध्यमा के साथ –साथ जैक बोर्ड इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा, झारखण्ड बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा, इंटर वोकेशनल, मॉडल स्कूल, इंदिरा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की तर्ज पर अन्य स्कूलों की प्रवेश परीक्षा शामिल है. इन परीक्षाओं को आयोजित करने की तैयारी झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने शुरू कर दी है.

पिछले दिनों सभी क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक और सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की गई जिसमें सभी जिलों के पदाधिकारिओं से मध्यमा और मदरसा परीक्षा को आयोजित करने में आने वाली किसी प्रकार की समस्या के बारे में पूंछा गया. इस पर सभी अधिकारियों ने किसी प्रकार की कोई परेशानी न होने की बात कही. जैक बोर्ड के सचिव  महीप कुमार सिंह ने सभी डीईओ से एक सप्ताह में परीक्षा संचालन के लिए शपथ पत्र मांगा है. इसमें सभी डीईओ को मध्यमा, मदरसा, इंटरमीडिएट वोकेशनल, इंटरमीडिएट व मैट्रिक के कंपार्टमेंटल परीक्षा समेत प्रवेश परीक्षा लेने में कोई दिक्कत न होने से संबंधित शपथ पत्र शनिवार तक देना है. इसके साथ शनिवार तक सभी परीक्षाओं के लिए परीक्षा केन्द्रों की सूची भी देनी है.

जिलों से प्राप्त शपथ-पत्र को अगले सप्ताह आपदा प्रबंधन विभाग भेजा जाएगा. वहां से परीक्षा आयोजित करने की अनुमति मिलने के बाद  इन परीक्षाओं का परीक्षा शेड्यूल जारी किया जायेगा. इन परीक्षाओं में मध्यमा और मदरसा की परीक्षाएं सबसे पहले आयोजित की जायेंगी. उसके बाद अन्य परीक्षाएं ली जायेगी. लगातार होने वाली परीक्षाओं में सबसे बाद में इंटर और मैट्रिक की कंपार्टमेंटल परीक्षाएं आयोजित की जायेगी.

झारखंडबोर्डपरीक्षामेंकितनेपरीक्षार्थीशामिलहोंगे

  • मध्यमा - 7000 स्टूडेंट्स
  • मदरसा17000 स्टूडेंट्स
  • इंटरवोकेशनल700 स्टूडेंट्स
  • इंटरकंपार्टमेंटल - 31,000 स्टूडेंट्स
  • मैट्रिककंपार्टमेंटल - 29,000 स्टूडेंट्स
  • 89 मॉडलस्कूलमेंप्रवेशपरीक्षा - 2100 स्टूडेंट्स
  • इंदिरागांधीबालिकाआवासीयविद्यालयकीतर्जपरस्कूलोंकीप्रवेशपरीक्षा2200 स्टूडेंट्स

Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI