एक्सप्लोरर

UPSC Free Coaching: जामिया में यूपीएससी की फ्री कोचिंग के लिए रजिस्ट्रेशन जारी, ऐसे होगा सेलेक्शन

JMI Free UPSC Coaching: जामिया मिलिया इस्लामिया की फ्री यूपीएससी कोचिंग में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अप्लाई करने की लास्ट डेट ये है और सेलेक्शन इस आधार पर होगा.

Residential Coaching Academy, JMI: जामिया मिलिया इस्लामिया की रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो गया है. जो कैंडिडेट्स यहां यूपीएससी की फ्री कोचिंग के लिए इनरोल कराना चाहते हैं, वे बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर सकते हैं. हालांकि केवल आवेदन से ही सेलेक्शन नहीं हो जाएगा बल्कि इस फ्री कोचिंग का फायदा उठाने के लिए कैंडिडेट्स को अपनी पात्रता साबित करनी होगी. इसके लिए उन्हें जेएमाई द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा पास करनी होगी.

कौन कर सकता है अप्लाई

जेएमआई की फ्री यूपीएससी कोचिंग के लिए वे कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं जिनका ग्रेजुएशन पूरा हो गया है. इसके साथ ही ये फ्री रेजिडेंशियल कोचिंग माइनॉरिटी, एससी, एसटी और महिला कैंडिडेट्स के लिए है. इच्छुक यूपीएससी एस्पिरेंट्स जेएमआई आरसीए एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.

इस वेबसाइट से मिलेगा फॉर्म

जेएमआई की रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी के लिए फॉर्म केवल ऑनलाइन भरा जा सकता है. इसके लिए कैंडिडेट्स को जेएमआई की वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – jmicoe.in. ये भी जान लें कि इस फ्री कोचिंग के लिए आवेदन 20 अप्रैल से हो रहे हैं और अप्लाई करने की लास्ट डेट 25 मई 2023 है. कैंडिडेट्स अपने फॉर्म 27 से 29 मई 2023 के बीच में एडिट कर सकते हैं.

प्रवेश परीक्षा से होगा चयन

इस फ्री कोचिंग में इनरोल कराने के लिए कैंडिडेट्स को एंट्रेंस एग्जाम देना होगा. जब वे ये एग्जाम पास करेंगे तभी उन्हें यूपीएससी की फ्री कोचिंग और जेएमआई की रेजिडेंशियल एकेडमी में रहने की मुफ्त जगह मिलेगी. एंट्रेंस एग्जाम 11 जून 2023 के दिन आयोजित किया जाएगा. इस परीक्षा का रिजल्ट 10 जुलाई 2023 के दिन घोषित किया जाएगा. एंट्रेंस एग्जाम के लिए देशभर के इन शहरों में दस सेंटर बनेंगे. शहरों को नाम हैं - दिल्ली, श्रीनगर, जम्मू, हैदराबाद, मुंबई, लखनऊ, गुवाहाटी, पटना, बेंगलुरु और मलप्पुरम (केरल).

कैसा होगा एग्जाम पैटर्न

परीक्षा मुख्य तौर पर दो भागों में होगी, एक है जनरल स्टडीज और दूसरा ऐस्से राइटिंग. एग्जाम की ड्यूरेशन तीन घंटे होगी जिसमें 2 घंटे जीएस का पेपर होगा और एक घंटे निबंध का. पेपर की भाषा हिंदी, इंग्लिश और उर्दू होगी. जीएस का पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप होगा और दस से बारह के बीच आयोजित होगा. ऐस्से का पेपर बारह से एक के बीच लिया जाएगा. एग्जाम के बाद कैंडिडेट्स का इंटरव्यू होगा और अंत में रिजल्ट जारी होने के बाद 11 अगस्त से क्लासेस शुरू हो जाएंगी.

यह भी पढ़ें: बिहार में बंपर पद पर निकली भर्ती 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IBPS Clerk Mains Result: IBPS क्लर्क मेंस का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें नतीजे  
IBPS क्लर्क मेंस का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें नतीजे  
यहां है UPSC एग्जाम की तैयारी का स्मार्ट तरीका, जानें कैसे बना सकते हैं बेहतर स्ट्रेटजी
यहां है UPSC एग्जाम की तैयारी का स्मार्ट तरीका, जानें कैसे बना सकते हैं बेहतर स्ट्रेटजी
NEET UG 2026: 8 मार्च को बंद होगा रजिस्ट्रेशन, फॉर्म भरते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
NEET UG 2026: 8 मार्च को बंद होगा रजिस्ट्रेशन, फॉर्म भरते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने जारी किया 275 एसओ पदों का नोटिफिकेशन, आवेदन की लास्ट डेट 23 मार्च
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने जारी किया 275 एसओ पदों का नोटिफिकेशन, आवेदन की लास्ट डेट 23 मार्च

वीडियोज

Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking
Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें
'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें
Rajya Sabha Elections: JDU से एक सीट पर नीतीश कुमार के बेटे निशांत जाएंगे राज्यसभा? अटकलें तेज
बिहार: JDU से एक सीट पर नीतीश कुमार के बेटे निशांत जाएंगे राज्यसभा? अटकलें तेज
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया तो तिलमिलाए मोहम्मद आमिर, भारत के खिलाफ फिर उगला जहर; जानें अब क्या बोले
सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया तो तिलमिलाए मोहम्मद आमिर, भारत के खिलाफ फिर उगला जहर
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
क्या है दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना, इसमें लड़कियों के खाते में आएंगे कितने रुपये? 
क्या है दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना, इसमें लड़कियों के खाते में आएंगे कितने रुपये? 
लखपति बिटिया योजना का कौन उठा सकता है लाभ, जानें कौन से डॉक्यूमेंट होने जरूरी?
लखपति बिटिया योजना का कौन उठा सकता है लाभ, जानें कौन से डॉक्यूमेंट होने जरूरी?
Embed widget