एक्सप्लोरर

JNU Admission 2023: MBA में एडमिशन के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, इस तारीख के पहले कर दें अप्लाई

JNU MBA Admission 2023: जेएनयू के एमबीए कोर्स में एडमिशन लेने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं. जानिए किस तारीख के पहले कर सकते हैं अप्लाई और क्या रहेगा प्रॉसेस.

JNU MBA Admission 2023 Registration Begins: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के एमबीए प्रोग्राम में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस शुरू हो चुका है. वे कैंडिडेट्स जो जेएनयू से मास्टर इन बिजनेस मैनेजमेंट कोर्स करना चाहते हों, वे जल्द से जल्द अप्लाई कर दें. ये प्रवेश अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप के लिए हैं. यहीं एमबीए प्रोग्राम संचालित किया जाता है. एमबीए के लिए पंजीकरण शुरू हो चुके हैं और कैंडिडेट्स ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.

इस वेबसाइट से करें अप्लाई

जेएनयू के एमबीए प्रोग्राम के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन किए जा सकते हैं. इसके लिए कैंडिडेट्स को यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – jnuee.jnu.ac.in. ये भी जान लें कि जेएनयू के एमबीए प्रोग्राम के लिए केवल वे कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं जिन्होंने कैट परीक्षा पास कर ली है. कैट स्कोर 2022 के तहत ही आवेदन किए जा सकते हैं.

ये है लास्ट डेट

जेएनयू के एबीवीएसएमई में एमबीए प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट्स को 15 मार्च 2023 के पहले अप्लाई कर देना है. इस तारीख के बाद आवेदन नहीं किए जा सकते. ये भी जान लें कि एडमिशन के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 2000 रुपये फीस देनी होगी. जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के कैंडिडेट्स को 1000 रुपये शुल्क भरना होगा.

कैसे होगा चयन

एमबीए प्रोग्राम में एडमिशन के लिए कैंडिडेट का सेलेक्शन कैट 2022 स्कोर, ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा. डिटेल जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.

ऐसे करें अप्लाई

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी jnuee.jnu.ac.in पर.
  • यहां होमपेज पर MBA Admission नाम का लिंक दिया होगा, इस पर क्लिक करें.
  • यहां रजिस्ट्रेशन कराएं और एप्लीकेशन भरें.
  • अगले चरण में एप्लीकेशन फीस भरें और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर दें.
  • इसके बाद फॉर्म सबमिट कर दें और प्रिंट निकाल लें. इसकी जरूरत आगे पड़ सकती है.

इस डायरेक्ट लिंक से भी अप्लाई कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: आज जारी होंगे JEE Main परीक्षा के एडमिट कार्ड 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिसर्च में महिलाओं की हिस्सेदारी 29% बढ़ी, लेकिन प्राइवेट सेक्टर में अब भी है सबसे पीछे
रिसर्च में महिलाओं की हिस्सेदारी 29% बढ़ी, लेकिन प्राइवेट सेक्टर में अब भी है सबसे पीछे
UPSC Mains Admit Card 2026: UPSC मेन्स 2026 एडमिट कार्ड जल्द, ऐसे करें डाउनलोड
UPSC मेन्स 2026 एडमिट कार्ड जल्द, ऐसे करें डाउनलोड
ICSE-ISC 2028 बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए आवेदन की आखिरी तारीख
ICSE-ISC 2028 बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए आवेदन की आखिरी तारीख
कल जारी हो सकती है नीट पीजी 2026 एग्जाम सिटी स्लिप, 30 अगस्त को होगी परीक्षा
कल जारी हो सकती है नीट पीजी 2026 एग्जाम सिटी स्लिप, 30 अगस्त को होगी परीक्षा

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget